और पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन की दो दिवसीय यात्रा के बाद ओस्लो पहुंचे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे और स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था। यह पीएम मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा भी है। नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन में कौन-कौन शामिल होंगे? मोदी और स्टोरे 19 मई को ओस्लो में होने वाले तीसरे नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन में भी संयुक्त रूप से भाग लेंगे। इस सम्मेलन में भारत और डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, स्वीडन और नॉर्वे जैसे नॉर्डिक देशों के नेता शामिल होंगे। यह सम्मेलन पहले 2018 में स्टॉकहोम और 2022 में कोपेनहेगन में हुए सम्मेलनों की आगे की कड़ी है। इससे भारत-नॉर्डिक संबंधों को और रणनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद है। नॉर्वे के राजा और रानी से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम और रानी सोन्जा से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ भारत-नॉर्वे व्यापार और शोध शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने पीएम की नॉर्वे यात्रा पर क्या कहा? विदेश मंत्रालय (एमईए) ने प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले जारी बयान में कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने और उन्हें और मजबूत करने के अवसर प्रदान करेगी, खासकर व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा और नीली अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में। बयान में कहा गया कि भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते का लाभ उठाते हुए सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। ईएफटीएमें आइसलैंड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
PM Modi Norway Visit: नॉर्वे के समकक्ष स्टोरे के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक, व्यापार और तकनीक पर चर्चा
और पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन की दो दिवसीय यात्रा के बाद ओस्लो पहुंचे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे और स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था। यह पीएम मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा भी है। नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन में कौन-कौन शामिल होंगे? मोदी और स्टोरे 19 मई को ओस्लो में होने वाले तीसरे नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन में भी संयुक्त रूप से भाग लेंगे। इस सम्मेलन में भारत और डेनमार्क, फिनलैं