ईद-उल-अधा का पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-अधा की जगह-जगह नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। बकरीद के अवसर पर दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें