'वो अहंकारी, उसके कारण पार्टी खत्म हो गई': ममता से बोले कल्याण बनर्जी- अभिषेक या मुझमें से किसी एक को चुनें

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस घास के तिनके की तरह बिखरती दिख रही है। इसकी शुरुआत पहले विधानसभा के स्तर पर शुरू हुई, जो राज्यसभा तक जा पहुंची। पिछले तीन दिन में पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दिया है। अब टीएमसी के बड़े नेता कल्याण बनर्जी के आरोपों ने पार्टी को अंदर तक झकझोर दिया है। दरअसल, कल्याण बनर्जी हस्ताक्षर जालसाजी के मामले में अभिषेक बनर्जी के वकील के तौर पर कोर्ट की सुनवाई में शामिल हो रहे हैं। लेकिन, इस सुनवाई के दौरान अभिषेक बनर्जी के न मौजूद रहने पर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से साफ कहा है कि वे उनमें और अभिषेक बनर्जी में से एक को चुनें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 1 min · National Desk

West Bengal: टीएमसी में दरार की अटकलों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- ममता और TMC के साथ खड़ा रहना मेरा फर्ज

VIDEO | Delhi: On the split in the TMC, party MP Shatrughan Sinha said, “First of all, I would like to express my gratitude to the people of Asansol and West Bengal for giving me immense love, respect and support, and for ensuring my victory time and again. I first came to… pic.twitter.com/3322zUmBLB — Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2026 शत्रुघ्न सिन्हा ने सबसे पहले आसनसोल और पश्चिम बंगाल की जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि वह ममता बनर्जी के बुलावे और उनके निर्देश पर ही आसनसोल आए थे। उन्होंने वहां पहली बार उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरी बार भी वह बड़े अंतर से चुनाव जीते। सिन्हा ने कहा कि वह बंगाल के सभी लोगों के लिए काम करते हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सिन्हा ने कहा कि 2019 में पटना से चुनाव हारने के बाद वह कठिन समय से गुजर रहे थे। उस वक्त बहुत कम लोग उनके साथ खड़े थे। ममता बनर्जी उन गिने-चुने लोगों में से थीं जिन्होंने उन्हें सहारा दिया। ममता बनर्जी चाहती थीं कि वह बिना किसी ब्रेक के संसद में बने रहें। उन्हीं के कहने पर उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।पिछले कुछ दिनों से सिन्हा को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि वह बागी गुट में शामिल हो गए हैं। इस पर सिन्हा ने कहा कि वह स्वभाव से बेबाक हैं और हमेशा सच बोलते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर सच बोलना बगावत है, तो मैं बागी हूं।’ लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ममता बनर्जी को इस मुश्किल घड़ी में नहीं छोड़ सकते।सिन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'गृहिणियां 'राष्ट्रनिर्माता', इनके घरेलू काम की कीमत ₹30 हजार प्रतिमाह'; किस केस में आया आदेश?

देश भर में मोटर दुर्घटना के मामलों में मुआवजा तय करने के तरीके को बदलने वाले इस अहम फैसले में, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने होममेकर्स की काल्पनिक आय को कुशल मजदूरों की मजदूरी के बराबर मानने की पुरानी न्यायिक प्रथा को खारिज कर दिया। जिसमें गृहिणियों की आय को कुशल मजदूरों की दिहाड़ी के बराबर माना जाता था।कोर्ट ने कहा कि घर के कामों की सामाजिक और आर्थिक अहमियत बहुत ज्यादा है। इसे केवल सामान्य मजदूरी के तराजू में नहीं तौला जा सकता। जस्टिस करोल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि घरेलू देखभाल के नुकसान की भरपाई के लिए 30,000 रुपये का नया नियम बनाया गया है। यह राशि ‘प्रणय सेठी’ केस में तय किए गए अन्य लाभों के अतिरिक्त होगी।यह मामला पंजाब की रेशमा नाम की महिला से जुड़ा है। उनकी मौत नवंबर 2001 में एक सड़क हादसे में हुई थी। उनके पति और तीन बच्चों ने मुआवजे के लिए ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया था। ट्रिब्यूनल ने 2003 में फैसला दिया, लेकिन कानूनी लड़ाई वर्षों तक चलती रही। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस पर दिसंबर 2024 में फैसला सुनाया। हादसे के 23 साल बाद आए इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता जताई।सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मोटर एक्सीडेंट से जुड़े दावों का निपटारा आमतौर पर एक साल के भीतर हो जाना चाहिए। कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों से अनुरोध किया कि वे ऐसे मामलों की निगरानी करें। उन्होंने उचित प्रशासनिक निर्देश जारी करने को कहा ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।यह फैसला पूरे देश में मुआवजे के पुराने तरीकों को बदल देगा। अब तक अदालतें गृहिणियों की आय न्यूनतम मजदूरी के आधार पर तय करती थीं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

एअर इंडिया विमान हादसे की बरसी: 'यह मेरे करियर की सबसे दर्दनाक घटना थी', गुजरात के डीजीपी ने साझा किया अनुभव

अहमदाबाद में पिछले साल हुए एअर इंडिया एआई-171 विमान हादसे को एक साल पूरा हो गया है, लेकिन उस भयावह दिन की यादें आज भी गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र सिंह मलिक के मन में ताजा हैं। उन्होंने इस हादसे को अपने पूरे करियर की सबसे दर्दनाक घटना बताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद जले हुए शवों को मलबे से निकालने का दृश्य बेहद हृदयविदारक था। हालांकि इस भीषण त्रासदी के बीच राहत और बचाव कार्यों में शामिल सभी एजेंसियों ने जिस तेजी और समन्वय के साथ काम किया, वह भी अपने आप में एक मिसाल था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 1 min · National Desk

IND A vs AFG A Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ जड़ा पचासा, ऋतुराज के साथ साझेगदारी जारी

वैभव-प्रभसिमरन की दमदार बल्लेबाजी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए को वैभव और प्रभसिमरन ने दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में नहीं चले थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा। वैभव इस मैच में आईपीएल वाली फॉर्म में ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेट के पीछे वैभव को कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। वैभव 22 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अहमदजई ने प्रियांश आर्या को भी अपना शिकार बनाया जो नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ए ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत को वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वैभव अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या भी पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं। प्रभसिमरन ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी है और अर्धशतक पूरा कर लिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War LIVE: अमेरिका-ईरान टकराव के बीच खाड़ी देशों पर भी हमले, कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम दे रहा जवाब

10:12 AM, 11-Jun-2026 पश्चिम एशिया तनाव- बहरीन और जॉर्डन में सायरन बजे पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। कुवैत, बहरीन और जॉर्डन ने सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं। बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जिसके बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया। इस बीच ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि उसने ईरान के सैन्य निगरानी तंत्र, संचार नेटवर्क और वायु रक्षा ठिकानों पर आत्मरक्षा के तहत हमले किए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों समेत 18 महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निशाना बनाया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका दबाव जारी रखता है तो पूरा क्षेत्र गंभीर संकट में फंस सकता है। 09:08 AM, 11-Jun-2026 जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइलें, ड्रोन या रॉकेट मौजूद जॉर्डन में भी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट देखे गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। जॉर्डन में भी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट देखे गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। 08:11 AM, 11-Jun-2026 ईरानी हमलों का जवाब दे रहा कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों का बदला लेने की धमकी के बाद कुवैत का कहना है कि उसके एयर डिफेंस स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: गोंडा-लखनऊ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एसयूवी ने चार को कुचलकर मार डाला; पांच गंभीर रूप से घायल

क्षेत्र में बुधवार देर रात गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नरायनपुर भलियनपुरवा के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पहले दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसके बाद घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार एसयूवी ने रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब गोंडा-लखनऊ हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करने लगे।इसी दौरान कुछ ही मिनटों में लखनऊ की ओर जा रही एक एसयूवी वाहन अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर मदद कर रहे लोगों के समूह में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एसयूवी हादसे के बाद डिवाइडर पार करके दाहिने तरफ सड़क के नीचे पहुंच गई।हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गुलशन (25) निवासी नारायनपुर मांझा, संजय कुमार तिवारी निवासी तरहटा, हसन मोहम्मद (40) निवासी नारायनपुर मांझा और इम्तियाज (27) निवासी नारायनपुर मांझा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांवों में मातम का माहौल है।हादसे में अलताफ (32), तबरेज आलम (20), विनय सिंह (26), अंशुमान (10) और परवेज (17) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में चल रहा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

मानसून ने बदली मौसम की चाल: पूर्वोत्तर-दक्षिण में भारी बारिश; दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-ओलों की चेतावनी

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में जहां लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं अनेक राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी बढ़ने लगी है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके कई नए राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 11 से 16 जून तक विभिन्न स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर में भी इस अवधि के दौरान बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान में भी 11 से 16 जून के बीच कई स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। अगले पांच दिनों के दौरान मानसून मध्य अरब सागर के और हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के शेष भागों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी गतिविधियां मजबूत हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

Iran US War LIVE: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई शहरों में सुने गए तेज धमाके

03:47 AM, 11-Jun-2026 ईरानी ड्रोन के अमेरिकी हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद बिगड़े हालात इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एक सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका सेना को जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हालांकि पेंटागन ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई केवल जवाबी कदम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी तरह की डील या समझौते की शर्तें तय करना भी है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हमले स्पष्ट और सख्त होंगे और अगर जरूरी हुआ तो आगे भी जारी रह सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 1 min · National Desk

ट्रंप का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का कब्जा, 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल वैश्विक बाजार में पहुंचाया

सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, ‘बीते महीने मैंने हमारी महान अमेरिकी सेना को निर्देश दिया था कि वे खुफिया तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने में मदद करें। आज मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि इसके नतीजे में अब तक होर्मुज से 10 करोड़ बैरल से अधिक तेल मुक्त बाजार में पहुंच चुका है। इस दौरान 200 से ज्यादा व्यापारिक जहाज सुरक्षित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।‘ट्रंप ने कहा, ‘ये सफलता इसलिए मिली है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी सेना नियंत्रित करती है न कि ईरान। उनकी सेना हार चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था भी खत्म हो चुकी है। ईरान खत्म हो चुका है।‘ट्रंप जहां ईरानी सेना के तबाह होने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से अभी भी अमेरिका और इस्राइल पर हमले किए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही ईरान ने अमेरिका का एक लड़ाकू हेलिकॉप्टर गिरा दिया था। जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमले किए थे। जिससे दोनों देशों के बीच जारी अस्थायी संघर्ष विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। अब ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान पर हमला करने जा रहा है। एनबीसी न्यूज के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था। हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था और आज फिर उन्हें कड़ा जवाब देंगे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk