UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राज्यमंत्री ने लगाए जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एएमयू के कैनेडी हॉल में जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। वहां उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक उनके साथ नारे लगाए। उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कैनेडी हॉल में औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में था। राज्य सरकार में मुख्यमंत्री के नौ वर्ष का कार्यकाल भी पूर्ण हुआ था। इन दोनों महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए यह गोष्ठी रखी गई थी।राज्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के संग्रहालय और मौलाना आजाद पुस्तकालय का भ्रमण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के प्रयासों की प्रशंसा की। दिनेश प्रताप सिंह ने इस कार्य को बेहद प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। संग्रहालय में उन्होंने गौतम बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा सहित कई दुर्लभ ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 1 min · National Desk

नाविकों पर अमेरिकी हमले से भड़का भारत: US राजनयिक को फिर किया तलब, MEA ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि नागरिक जहाजों के खिलाफ इस प्रकार के घातक बल का उपयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राजनयिक वार्ता के दौरान अमेरिकी पक्ष को स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस तरह की हिंसक घटनाएं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं। यह क्षेत्रीय स्थिरता को भी सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। भारत ने अमेरिका से कहा है कि वह भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए, जिससे नागरिक जीवन को कोई नुकसान पहुंचे।बता दें कि इन अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत हो गई है। भारत सरकार ने यह स्वीकार किया है कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन हमलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ये हमले अमेरिकी नौसेना की तरफ से हुए थे। भारत ने कहा कि इस तरह से नागरिकों की जान जाना पूरी तरह से टाला जा सकता था।अमेरिकी सेना ने इस हफ्ते एक के बाद एक तीन जहाजों को निशाना बनाया। पहला हमला आठ जून को पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर ‘मारिवेक्स’ पर हुआ। इस पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। यह जहाज पूरी तरह ठप हो गया, लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। दूसरा हमला 10 जून को पलाऊ के ही दूसरे टैंकर सेटेबेलो पर हुआ। इस हमले में जहाज पर मौजूद 24 भारतीयों में से तीन नाविकों की मौत हो गई। तीसरा हमला गुरुवार 11 जून को गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले टैंकर ‘जलवीर’ पर हुआ। इस पर 20 भारतीय सवार थे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इनमें से दो जहाजों पर अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) की ओर से प्रतिबंध लगाए गए थे। वहीं एक अन्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% पर; जानिए क्यों आम आदमी की जेब पर पड़ रहा बोझ

खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर मई महीने में 3.93% पर पहुंच गई है। महंगाई में तेजी के बावजूद यह लगातार 16वें महीने में आरबीआई की सीमा 4% से नीचे बनी रही। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। क्या है खुदरा महंगाई बढ़ने का कारण? देश में महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाया है। मई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 फीसदी हो गई है। यह पिछले महीने अप्रैल की 3.48 फीसदी से अधिक है। मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि इसका कारण बनी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खाद्य महंगाई मई में 4.78 फीसदी रही। अप्रैल में यह 4.2 फीसदी थी। यह वृद्धि सीधे तौर पर रसोई के बजट को प्रभावित कर रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को अधिक खर्च करना पड़ रहा है। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर इसका अधिक असर दिख रहा है। महंगाई का यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। सरकार ने रिजर्व बैंक को महंगाई को चार फीसदी पर रखने का लक्ष्य दिया है। इसमें दो फीसदी ऊपर या नीचे का मार्जिन भी शामिल है। यह लक्ष्य अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। बढ़ती महंगाई से आर्थिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। मई 2026 में किन वस्तुओं की कीमतें सबसे अधिक बढ़ीं? कीमती धातु के आभूषण, टमाटर और अदरक उन पांच वस्तुओं में शामिल हैं। किशमिश और मुनक्का भी अधिक महंगाई वाली वस्तुओं की सूची में हैं। इन वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। यह सीधे तौर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: एयर इंडिया विमान क्रैश का एक साल, जानें उस भयावह दिन का पूरा घटनाक्रम, कहां तक पहुंची हादसे की जांच

Explainer: एअर इंडिया विमान क्रैश का एक साल, जानें उस भयावह दिन का पूरा घटनाक्रम, कहां तक पहुंची हादसे की जांच इस दुर्घटना की कड़वी यादें आज भी देशवासियों के जेहन में हैं। एक साल पूरा होने के बाद भी हादसे में शिकार हुए लोगों के परिजनों को आज तक यह नहीं पता चला कि उनके अपने कैसे एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गए? आखिर इस पूरी घटना में चूक किसकी थी? मामले की जांच का क्या हुआ? केंद्र सरकार और अलग-अलग जांच एजेंसियों की तरफ से भी इस मुद्दे पर अब तक कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही हादसे की वजह बताने वाली रिपोर्ट को सामने रख सकती है। 12 जून, एक साल पहले यानी वर्ष 2025 में यह वही तारीख थी, जब एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के चंद पलों के बाद हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। दरअसल, इस हादसे में 239 यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। ऐसे में यह जानना अहम है कि 12 जून 2025 के दिन आखिर विमान हादसे का पूरा घटनाक्रम क्या था? इस हादसे को लेकर हुई जांच में जो शुरुआती रिपोर्ट जारी हुई, उसमें क्या-क्या कहा गया था? आखिर कैसे उस रिपोर्ट को लेकर विवाद शुरू हो गए? विमान हादसे को लेकर क्या-क्या कॉन्सपिरेसी थ्योर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk

Jaspal Rana: राहुल गांधी और जसपाल का पुराना रिश्ता, शूटिंग रेंज से शुरू हुई दोस्ती, फिर इस मोड़ पर हुआ और गहरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और जसपाल राणा का पुराना संबंध है। शूटिंग रेंज से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। दोनों ने एक साथ नारायण सिंह राणा से शूटिंग की बारीकियां सीखी। शायद यही कारण था कि भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद जसपाल राणा ने 2012 में कांग्रेस के लिए बतौर स्टार प्रचारक प्रचार भी किया। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और कोच जसपाल राणा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने भी उनके निधन की खबर पर दुख जताते हुए लिखा कि भारत के सबसे बेहतरीन शूटिंग चैंपियन और कई पीढ़ियों के एथलीट को प्रेरणा देने वाले मेंटर जसपाल राणा जी के निधन से बहुत दुख हुआ। बेहतरीन काम के लिए उनका समर्पण और भारतीय खेलों में उनके बहुत बड़े योगदान ने हमारे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है।उनके परिवार, प्रियजनों और पूरी खेल बिरादरी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। राहुल गांधी और जसपाल राणा का रिश्ता निशानेबाजी से जुड़ा था। शूटिंग के दिनों से जसपाल राणा राहुल गांधी के करीबी रहे। खेल के मैदान से राजनीति तक दोनों की दोस्ती खास रही। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 1 min · National Desk

मोदी सरकार के 12 साल: सीएम योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

01:47 PM, 12-Jun-2026 पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार और पॉलिसी पैरालिसिस के दौर से बाहर निकाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार से बाहर निकाला। 2014 के पहले भारत आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। योजनाएं भ्रष्टाचार के कारण दम तोड़ देती थीं पर अब भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में बदल चुका है। मोदी जी के नेतृत्व के कारण ही देश को आत्मविश्वास का एहसास हुआ। यही कारण है कि देश की सेनाएं अब दुश्मनों के घर में घुसकर वार कर रही हैं। दुनिया भारत की धमक को महसूस कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए प्रदेश की जनता की तरफ से मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं और ये कामना करता हूं कि उनका नेतृत्व देश को निरंतर मिलता रहे। 01:36 PM, 12-Jun-2026 पीएम मोदी देश की आस्था को सम्मान देने वाले पहले प्रधानमंत्री सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है। पीएम मोदी राम मंदिर के शिलान्यास, लोकार्पण और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए। ऐसा करके देश की आस्था को सम्मानित किया। वहीं, आजादी के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और जब राष्ट्रपति ने शामिल होने की कोशिश की तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। 01:35 PM, 12-Jun-2026 पीएम मोदी ने कई बार दिया अपनी नेतृत्वक्षमता का प्रमाण सीएम योगी ने कहा कि ये पीएम मोदी की नेतृत्वक्षमता का ही प्रभाव है कि जब भी उन्होंने देश से आह्वान किया पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ। कोरोना की त्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk

KOR vs CZE: दक्षिण कोरिया ने चेकिया को दी मात, पिछड़ने के बाद की दमदार वापसी

चेकिया और दक्षिण कोरिया के बीच मैच शुरुआती मिनट से ही रोमांचक रहा है। कोरिया को नौवें मिनट में फ्री किक मिली और उसके पास बढ़त लेने का अच्छा मौका था, लेकिन चेकिया का बैकलाइन मजबूती से डटा रहा और गोल नहीं हो सका। इसके बाद 11वें मिनट में कोरिया को कॉर्नर मिला, लेकिन चेकिया ने फिर गोल होने नहीं दिया। कोरिया ने लगातार दबाव बढ़ाना शुरू किया, लेकिन ली हान बेओम गोलकीपर को नहीं भेद सके।पहले हॉफ के 21वें मिनट में चेकिया के पास गोल करने का एक शानदार अवसर आया। चेकिया के सामने कोरिया के डिफेंस को भेदने की चुनौती थी, लेकिन यह काम इतना आसान नहीं था और चेकिया मौके को नहीं भुना सकी। इसके अगले एक मिनट बाद भी चेकिया के पास मौका आया, लेकिन टीम फिर बढ़त लेने में असफल रही। इसके बाद दोनों टीमों के पास पहले हॉफ में गोल करने के कई मौके आए, लेकिन कभी चेकिया तो कभी कोरिया ने फुर्ती दिखाते हुए सामने वाली टीम को बढ़त लेने से रोका। इस तरह पहले हॉफ तक मुकाबला गोल रहित बराबरी पर रहा।पहला हॉफ गोल रहित रहने के बाद दूसरे हॉफ में आखिरकार मैच का पहला गोल आया। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने हेडर के जरिये गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दक्षिण कोरिया इस दौरान दबाव में नजर आई जिसका फायदा चेकिया ने बखूबी उठाया। दिलचस्प बात यह है कि कप्तान क्रेजकी ने सामने से नेतृत्व किया और दमदार हेडर के जरिये दक्षिण कोरिया के गोल पोस्ट को भेदने में सफल रहे।दूसरे हॉफ में पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी गोल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। पहले हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई, फिर ओह हियोन ग्यू ने 80वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद चेकिया ने लगातार दबाव बनाने की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal Politics: 'यही स्वभाव ममता की ताकत और कमजोरी भी', मणिशंकर अय्यर ने बताया तृणमूल में टूट का बड़ा कारण

तृणमूल कांग्रेस में कथित टूट को लेकर मणिशंकर अय्यर ने कहा कि काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में लगभग 20 लोकसभा सांसदों ने अलग संसदीय समूह बना लिया है और भाजपा नीत एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। इसके अलावा तीन राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दिया है और 80 में से 60 से अधिक विधायक भी अलग गुट में शामिल हो गए हैं। यह घटनाक्रम विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के कुछ ही सप्ताह बाद सामने आया है। अय्यर ने कहा कि घटनाएं जिस तेजी से हुई हैं, वह चौंकाने वाली हैं, लेकिन उन्हें इस स्थिति पर पूरी तरह आश्चर्य नहीं है।मणिशंकर अय्यर ने कहा कि ममता बनर्जी भारतीय राजनीति की बेहद असाधारण नेता हैं। उनके अनुसार ममता का आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल में वामपंथी शासन को खत्म कर सत्ता तक पहुंचने के लिए ममता बनर्जी ने 12 से 13 वर्षों तक लगातार संघर्ष किया था। अय्यर ने कहा कि हर दिन और हर स्तर पर लड़ने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक बड़े जननेता के रूप में स्थापित किया। यही कारण है कि आज भी वह भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिनी जाती हैं।अय्यर का मानना है कि चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जो नेता आज ममता बनर्जी से दूरी बना रहे हैं, उनमें से अधिकांश का अपना मजबूत राजनीतिक आधार नहीं था। उनकी पहचान और राजनीतिक ताकत काफी हद तक ममता बनर्जी के नेतृत्व से जुड़ी हुई थी। अय्यर के अनुसार अब ये नेता अपने लिए नए राजनीतिक अवसर तलाश रहे हैं और इसी कारण बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे बदलाव ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीट बंटवारे पर भाजपा का ये है प्लान, निषाद और राजभर ने इन बड़े नेताओं से की मुलाकात; ऐसी होगी पंकज की टीम

UP: सीट बंटवारे पर भाजपा का ये है प्लान, निषाद और राजभर ने इन बड़े नेताओं से की मुलाकात; ऐसी होगी पंकज की टीम गौरतलब है कि इस संदर्भ में राज्य में भाजपा की दो सहयोगी दलों सुभासपा और निषाद पार्टी के मुखिया ने बृहस्पतिवार को भाजपा नेतृत्व से मुलाकात कर राज्य की ताजा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के साथ सीट बंटवारे पर जल्द मंथन शुरू करने का अनुरोध किया। मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर बुधवार को भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली आए सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। गौरतलब है कि इस संदर्भ में राज्य में भाजपा की दो सहयोगी दलों सुभासपा और निषाद पार्टी के मुखिया ने बृहस्पतिवार को भाजपा नेतृत्व से मुलाकात कर राज्य की ताजा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के साथ सीट बंटवारे पर जल्द मंथन शुरू करने का अनुरोध किया।मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर बुधवार को भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली आए सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में समय से पूर्व चुनाव की आहट के बीच भाजपा जल्द ही सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर विमर्श शुरू करेगी। पार्टी नेतृत्व इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और केंद्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA WC: पहले ही मैच में 3 रेड कार्ड! 10 प्लेयर्स से खेलते हुए मैक्सिको ने 9 प्लेयर्स वाले द. अफ्रीका को हराया

FIFA WC: पहले ही मैच में 3 रेड कार्ड! 10 प्लेयर्स से खेलते हुए मैक्सिको ने 9 प्लेयर्स वाले द. अफ्रीका को हराया फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मैक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और जूलियन क्विनोन्स के अलावा राउल जिमेनेज के गोल की बदौलत जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। फीफा विश्व कप का भव्य आगाज फीफा विश्व कप 2026 का आगाज एक भव्य और रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसने दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया। संगीत, रोशनी और शानदार आतिशबाजी से सजे इस समारोह में लोकप्रिय बैंड माना, लैटिन पॉप स्टार बेलिंडा, कोलंबियाई गायक जे बाल्विन, वैश्विक पॉप आइकन शकीरा और नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय ने दमदार प्रस्तुतियां दीं। नौवें मिनट में मैक्सिको ने दागा पहला गोल मैक्सिको ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और इसका फायदा उसे नौवें मिनट में मिला। जूलियन क्विनोन्स ने दक्षिण अफ्रीका की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद भी मैक्सिको ने नियंत्रण बनाए रखा और लगातार विपक्षी टीम पर दबाव बनाते रहे। पहले हाफ में मैक्सिको ने 1-0 से बनाई बढ़त दक्षिण अफ्रीका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk