लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और जसपाल राणा का पुराना संबंध है। शूटिंग रेंज से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। दोनों ने एक साथ नारायण सिंह राणा से शूटिंग की बारीकियां सीखी। शायद यही कारण था कि भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद जसपाल राणा ने 2012 में कांग्रेस के लिए बतौर स्टार प्रचारक प्रचार भी किया। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और कोच जसपाल राणा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने भी उनके निधन की खबर पर दुख जताते हुए लिखा कि भारत के सबसे बेहतरीन शूटिंग चैंपियन और कई पीढ़ियों के एथलीट को प्रेरणा देने वाले मेंटर जसपाल राणा जी के निधन से बहुत दुख हुआ। बेहतरीन काम के लिए उनका समर्पण और भारतीय खेलों में उनके बहुत बड़े योगदान ने हमारे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है।उनके परिवार, प्रियजनों और पूरी खेल बिरादरी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। राहुल गांधी और जसपाल राणा का रिश्ता निशानेबाजी से जुड़ा था। शूटिंग के दिनों से जसपाल राणा राहुल गांधी के करीबी रहे। खेल के मैदान से राजनीति तक दोनों की दोस्ती खास रही। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Jaspal Rana: राहुल गांधी और जसपाल का पुराना रिश्ता, शूटिंग रेंज से शुरू हुई दोस्ती, फिर इस मोड़ पर हुआ और गहरा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और जसपाल राणा का पुराना संबंध है। शूटिंग रेंज से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। दोनों ने एक साथ नारायण सिंह राणा से शूटिंग की बारीकियां सीखी। शायद यही कारण था कि भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद जसपाल राणा ने 2012 में कांग्रेस के लिए बतौर स्टार प्रचारक प्रचार भी किया। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और कोच जसपाल राणा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने भी उनके निधन की