09:05 AM, 27-Jun-2026 वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। 07:57 AM, 27-Jun-2026 वेनेजुएला में राहत अभियान के लिए अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग अमेरिका ने वेनेजुएला में राहत और बचाव कार्यों के लिए अपनी सहायता तेज कर दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका खोज एवं बचाव अभियान के साथ-साथ मानवीय और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय है। अमेरिकी दक्षिणी कमान (SOUTHCOM) के मेजर जनरल केविन जे. जैरार्ड और काराकास में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जॉन एम. बैरेट ने राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राहत कार्यों के समन्वय पर चर्चा की। इस बीच, अमेरिकी दूतावास ने बताया कि विशेष खोज एवं बचाव टीमों के लिए उपकरणों की पहली खेप वेनेजुएला पहुंच गई है। प्रत्येक टीम में करीब 80 विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें दमकलकर्मी, डॉक्टर, संरचनात्मक इंजीनियर और मलबे में लोगों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित 12 खोजी कुत्ते शामिल हैं। इन टीमों को सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि परिस्थितियां अनुकूल होते ही राहत अभियान शुरू किया जा सके। 01:40 AM, 27-Jun-2026 तबाही के बीच कुछ उम्मीद भरे पल, कई लोग मलबे से जीवित निकाले गए वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद तबाही के बीच कुछ उम्मीद भरे पल भी सामने आए हैं। काराकास के सैन बर्नार्डिनो इलाके में एक युवक को मलबे से निकालकर स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया। वहां मौजूद ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें