बर्थडे पार्टी में कत्ल: सीना और पेट चाकू से गोदा, बाहर आईं आंतें; खाटू श्याम और हरिद्वार में न कर पाए थे हत्या

बुधवार देर रात करीब ढाई बजे मोहित और चार-पांच युवकों ने वहां शराब पी। पार्टी के दौरान ही हमलावरों ने मोहित के पेट, छाती और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए। हमले में मोहित की आंतें भी बाहर आ गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और दोस्ती भी हो गई थी। इसके बावजूद, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी मोहित को खाटू श्याम जी और हरिद्वार भी ले गए थे। हालांकि, वे वहां हत्या करने में सफल नहीं हो पाए थे। बाद में उन्होंने जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर मोहित को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे मोहित और चार-पांच युवकों ने वहां शराब पी। पार्टी के दौरान ही हमलावरों ने मोहित के पेट, छाती और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए। हमले में मोहित की आंतें भी बाहर आ गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवकों के बीच झगड़ा हुआ था।उस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और दोस्ती भी हो गई थी। इसके बावजूद, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी मोहित को खाटू श्याम जी और हरिद्वार भी ले गए थे। हालांकि, वे वहां हत्या करने में सफल नहीं हो पाए थे। बाद में उन्होंने जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर मोहित को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का तरीका और पुरानी रंजिश आरोपियों ने मोहित को उसके घर के नजदीक एक सुनसान स्थान पर बुलाया था। वहां उन्होंने पहले शराब पी और फिर घात लगाकर हमला किया। मोहित के शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों से वार किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk

Kedarnath Yatra: मुनकटिया में पत्थर गिरने से पैदल मार्ग बाधित, मलबा हटाने में जुटीं टीमें, आवाजाही रोकी गई

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गुरुवार सुबह सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह सोनप्रयाग सेक्टर अधिकारी से मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना मिली। इसके बाद संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा और बोल्डर हटाने में जुट गईं।उन्होंने बताया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू कराई जाएगी। उन्होंने यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली में दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार, NCR भी था निशाने पर; ऐसे हुआ खुलासा

स्पेशल सेल को पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी द्वारा दिल्ली-एनसीआर में आतंकी घटना की योजना की विश्वसनीय जानकारी मिली थी। इनपुट से पता चला कि उन्होंने पंजाब से युवाओं की भर्ती की थी। खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दिल्ली और पंजाब में कई छापे मारे गए। पहली गिरफ्तारी अमृतसर से शुभदीप सिंह की हुई, जिसके पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और दो मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में उसने ड्रोन के जरिये हथियार और नशीले पदार्थ मिलने की बात कबूली। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 1 min · National Desk

Monsoon Rain: मुंबई, हिमाचल और जम्मू में आफत बनी बारिश, कई इलाकों में राहत; मानसून पर IMD के ताजा अनुमान क्या?

आज दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश के बाद आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश यादव के मुताबिक मानसून जल्द ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों सहित अतिरिक्त क्षेत्रों को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में कोंकण क्षेत्र, गोवा और दक्षिण गुजरात में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है, और इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और मध्य भारत में भी बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण गंभीर समस्या की खबर है। जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के बाद सामने आई तस्वीरों में वाहनों की लंबी कतार देखी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 1 min · National Desk

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या: बाहर होने से बाल-बाल बचे इंग्लैंड-बेल्जियम; आज स्पेन-पुर्तगाल खेलेंगे

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बुधवार का दिन रोमांच, ड्रामा और ऐतिहासिक वापसी के नाम रहा। इंग्लैंड और बेल्जियम दोनों ही टीमें एक समय टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थीं, लेकिन आखिरी मिनटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने हार को जीत में बदल दिया। इंग्लैंड ने कांगो डीआर को 2-1 से हराया, जबकि बेल्जियम ने एक्स्ट्रा टाइम में सेनेगल को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। दोनों मुकाबलों में स्टार खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीमों को संकट से बाहर निकाला। वहीं, अमेरिका ने बोस्निया-हर्जेगोविना को हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 1 min · National Desk

Unmute Bharat: जयराम रमेश बोले- चुनाव आयोग NDA का नया घटक, पूछा- राम मंदिर में चंदा चोरी पर पीएम खामोश क्यों?

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने अमर उजाला के विशेष पॉडकास्ट अनम्यूट भारत में केंद्र सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले के साथ ही राहुल गांधी की सियासत के पन्ने भी खोले। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद पर जयराम रमेश ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए बना ट्रस्ट पूरी तरह सरकार की निगरानी में बना। आरएसएस को इसकी पूरी जानकारी थी। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की आंखों के सामने यह घोटाला हुआ। उन्होंने पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की और सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री हर विषय पर मन की बात करते हैं, तो इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं।पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए जयराम ने कहा, भाजपा 400 पार तो दूर, अपने दम पर बहुमत भी हासिल नहीं कर सकी। उनके मुताबिक 2024 में भाजपा को सिर्फ 240 सीटें मिलीं और सरकार सहयोगी दलों के सहारे चल रही है। इसलिए मोदी आज माइनॉरिटी पीएम हैं। प्रधानमंत्री खुद की तुलना पंडित जवाहरलाल नेहरू से करते हैं, जबकि नेहरू हर बार स्पष्ट बहुमत से जीते थे। इसके विपरीत मोदी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के समर्थन पर निर्भर हैं। रमेश का आरोप है कि 17 अप्रैल को सरकार दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा सकी। अब विपक्षी दलों को तोड़कर उस कमी को पूरा करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना में टूट का जिक्र करते हुए दावा किया कि इसके बावजूद भाजपा लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत से अभी भी दूर है।चुनावी प्रक्रिया पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला करते हुए जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की पूरी रणनीति बदल ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk

Mumbai Rain: मुंबई में बारिश पर IMD के ताजा अलर्ट में क्या? कई इलाकों में जलभराव, जनजीवन, यातायात पर बुरा असर

1 of 4 मुंबई में तेज बारिश के कारण जलभराव - फोटो : ani खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied मुंबई में गुरुवार को सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और जनजीवन प्रभावित हुआ। अंधेरी, किंग्स सर्कल और गांधी मार्केट क्षेत्रों में सड़को जलभराव से भर गई है। जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। 2 of 4 भारी बारिश में स्कूल जाते बच्चें - फोटो : ANI मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया शहर में भारी बारिश जारी रहने के कारण, मुंबई के दादर स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन घंटों में सुबह 10:45 बजे तक कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने का पूर्वानुमान है। 3 of 4 बारिश के कारण जलभराव - फोटो : ANI मुंबई के पूर्वी उपनगरों में दो दिन में कितनी बारिश हुई? मौसम विभाग ने लोगों को कमजोर ढांचों और निचले तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और मौसम की नवीनतम जानकारी से अवगत रहने की सलाह दी। इस बीच, मुंबई स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 7 बजे के बीच पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिसमें मुलुंड स्थित मिथागर नगर पालिका स्कूल में 230.8 मिमी, उसके बाद मानखुर्द फायर स्टेशन (228.6 मिमी) और एस वार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk

अरब सागर में उतरा अमेरिकी हेलीकॉप्टर: घटना में एक क्रू सदस्य लापता, तलाश जारी; क्या है इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग?

नौसेना ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में कुल चार क्रू मेंबर सवार थे। इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग के बाद तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्हें इलाज के लिए विमानवाहक पोत पर ले जाया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है। हालांकि, चौथा सदस्य अब भी लापता है। अमेरिकी नौसेना के जहाज और अन्य संसाधन इलाके में लापता सदस्य को ढूंढने के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग के पीछे किसी दुश्मन के हमले या शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का कोई संकेत नहीं मिला है। नौसेना ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरा ध्यान लापता सदस्य को सुरक्षित ढूंढने पर है।इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग जिसे डिचिंग भी कहा जाता है, वह स्थिति होती है जब किसी विमान को तकनीकी खराबी, इंजन फेल होने, ईंधन खत्म होने या अन्य गंभीर आपात स्थिति के कारण पानी (समुद्र, नदी या झील) पर उतारना पड़ता है, जबकि उसकी सामान्य लैंडिंग किसी हवाई अड्डे पर संभव नहीं होती।इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। नॉर्थ डकोटा रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने (डीन्यूक्लियराइजेशन) की प्रक्रिया बहुत अच्छी चल रही है। ट्रंप इस कूटनीतिक प्रक्रिया को लेकर काफी उत्साहित दिखे।ट्रंप ने बताया कि पिछले हफ्ते अमेरिका ने ईरान पर तीन रातों तक कड़े हमले किए थे। ये हमले उन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में थे, जो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे थे। ट्रंप का दावा है कि इन हमलों के बाद ईरान के रुख में काफी बदलाव आया है। उन्होंने साफ शब्दो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela: वेनेजुएला भूकंप में अब तक 2200 मौतें, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने पर मेक्सिको की मशहूर बचाव टीम रवाना

भूकंप के करीब एक हफ्ते बाद भी वेनेजुएला में हालात बेहद खराब हैं। सबसे ज्यादा असर ला गुआरा राज्य में हुआ है, जहां कई बहुमंजिला इमारतें और घर जमींदोज हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बचाव टीमें दिन-रात मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। हालांकि, समय बीतने के साथ अब जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। मेक्सिको से रवाना हुए 39 वर्षीय स्वयंसेवक जर्मन बेलो अपने साथ बचाव उपकरणों के अलावा बड़ी संख्या में ‘बॉडी बैग’ भी ले जा रहे हैं, ताकि मृतकों के शवों को सम्मान के साथ निकाला जा सके।‘टोपोस’ मेक्सिको का एक नागरिक बचाव संगठन है। इसकी शुरुआत 1985 में मेक्सिको सिटी में आए भीषण भूकंप के बाद हुई थी। स्पेनिश भाषा में ‘टोपोस’ का मतलब ‘छछूंदर’ (Moles) होता है। इस टीम को यह नाम इसलिए मिला क्योंकि इसके सदस्य मलबे के बीच बनी बेहद संकरी जगहों और छेदों में रेंगकर घुस जाते हैं। ये लोग थर्मल कैमरे और संवेदनशील माइक्रोफोन जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं ताकि मलबे के नीचे दबी हल्की सी आहट या शरीर की गर्मी को पहचाना जा सके।बचाव कार्य के दौरान यह टीम एक खास तकनीक अपनाती है। जब कोई बचावकर्मी हवा में मुट्ठी बंद करके हाथ उठाता है, तो इसका मतलब होता है ‘बिल्कुल खामोश हो जाएं’। यह संकेत मिलते ही वहां मौजूद अन्य लोग चुप हो जाते हैं। इस सन्नाटे में बचावकर्मी मलबे के नीचे कान लगाकर सुनते हैं कि कहीं से कोई आवाज या खटखटाहट तो नहीं आ रही। इसके बाद फावड़े और हथौड़ों की मदद से धीरे-धीरे मलबा हटाया जाता है ताकि मलबे के और ज्यादा गिरने का खतरा न रहे।मेक्सिको सिटी के एयरपोर्ट पर एक भावुक पल देखने को मिला। जब वेनेजुएला के एक इंजीनियर डिएगो बेजरानो को पता चला कि जर्मन बे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चोरी: अपनों की घुसपैठ के लिए शुरू से ही बुना गया तानाबाना, आउटसोर्सिंग से लगी पूरी व्यवस्था में सेंध

राममंदिर में चढ़ावे में कथित सेंध का रास्ता अचानक नहीं बना, बल्कि धनराशि की गणना प्रक्रिया की व्यवस्था बनने के समय ही इसके लिए जमीन तैयार कर ली गई थी। सूत्रों के अनुसार चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बाहरी लोगों की घुसपैठ कराने करने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी को बीच में लाया गया। इसी व्यवस्था के जरिये बाद में कथित तौर पर चढ़ावा चोरी में शामिल लोग नियमित रूप से गिनती कक्ष तक पहुंचते रहे। जांच के घेरे में ये बड़े सवाल एसओपी में अधिकृत कर्मियों की व्यवस्था होने के बावजूद निजी एजेंसी की जरूरत क्यों पड़ी? आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों का पुलिस व बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किसने कराया? गिनती कक्ष में प्रवेश की अंतिम अनुमति किस स्तर से जारी होती थी? बैंक के पर्यवेक्षण की व्यवस्था होने के बावजूद कथित अनियमितताएं लंबे समय तक कैसे नहीं पकड़ी गईं? क्या पूरी व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए शुरुआत से ही सुनियोजित तरीके से ‘अपने’ लोगों को शामिल कराया गया? ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच चढ़ावे को लेकर समझौता हुआ था। इसमें दानपात्र की नकदी, सोना और चांदी की गणना के लिए विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तय किया गया था। एसओपी का उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना था।इसी व्यवस्था में बड़ी सेंध आउटसोर्सिंग के जरिए लगी। समझौते की मूल भावना यह थी कि गिनती कक्ष में केवल ट्रस्ट और बैंक के अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। लेकिन करोड़ों की गणना के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत का हवाला देकर बैंक ने वाराणसी की निजी आउटसोर्सिंग एजेंसी की सेवाएं ले लीं।एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को गिनती कक्ष तक नियम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk