ISI की नई साजिश: ब्रिटेन और कनाडा में भारतीयों पर हमले कर सकते हैं खालिस्तान समर्थक, एजेंसियां अलर्ट

क्या कहना है कि खुफिया अधिकारियों का? इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि खालिस्तान आंदोलन को समर्थन देने वाली आईएसआई ने यूरोप में सक्रिय अपने नेटवर्क को ब्रिटेन और कनाडा में भारतीय समुदाय के खिलाफ गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी के अनुसार, अब इन घटनाओं को एक सुनियोजित अभियान के तहत अंजाम दिए जाने की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ‘आईएसआई भारतीय समुदाय के खिलाफ सिलसिलेवार और समन्वित हमलों की योजना बना रही है। इन तत्वों द्वारा लोगों को भारत समर्थक या प्रधानमंत्री मोदी का समर्थक बताकर निशाना बनाया जा सकता है और इसी बहाने ऐसे हमलों को अंजाम देने की तैयारी है।’ अधिकारी के मुताबिक, आईएसआई की रणनीति में यह बदलाव खालिस्तान आंदोलन को गति नहीं मिलने से पैदा हुई निराशा का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि निशाने पर केवल भारतीय समुदाय ही नहीं होगा, बल्कि खालिस्तान से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई करने वाली भारतीय एजेंसियों को भी लक्ष्य बनाने की योजना बनाई जा रही है। खालिस्तान को अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने से बौखलाई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिंसक वारदातों को अंजाम देने के लिए आईएसआई अपने गैंगस्टर नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए यूरोप और भारत में सक्रिय मॉड्यूल को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत में स्थानीय गैंगस्टरों के जरिए हमलों को अंजाम देने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, हाल के वर्षों में ब्रिटेन और कनाडा में खालिस्तान आंदोलन के प्रति समर्थन में उल्लेखनीय गिरावट आई है। पहले स्थानीय आबादी का एक वर्ग इस आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखता था, लेकिन अब स्थिति तेजी से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूरेनियम से डिफेंस कॉरिडोर तक: मोदी-अल्बानीज की मुलाकात से क्या बदलेगा? किन क्षेत्रों में डील हुई?

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देते हुए सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, समुद्री सुरक्षा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स), साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन जैसे अहम क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने का संकल्प दोहराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 9, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi NCR Weather Live: दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी, सड़कों पर चलना मुश्किल; ट्रैफिक की थम गई रफ्तार

01:29 PM, 09-Jul-2026 नोएडा के सेक्टर 45 में सड़कों पर पानी #WATCH | Uttar Pradesh: Rain lashes parts of Noida; visuals from Sector 45 pic.twitter.com/d8VgLrMG5L — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2026 12:27 PM, 09-Jul-2026 नोएडा-गाजियाबाद मार्ग पर अंडरपास में भरा पानी, वाहन फंसे गाजियाबाद को नोएडा से जोड़ने वाले मॉडल टाउन अंडरपास में बृहस्पतिवार को पानी भर गया। सुबह के समय अंडरपास में पानी भरे होने की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया। की वाहन इसमें फंस गए, पानी इतना ज्यादा है कि कार और दो पहिया वाहन बंद पड़ रहे हैं। प्राधिकरण के लगाए गाय हाईटेक पंप भी जलभराव के सामने जवाब दे गए। शहर के अन्य स्थानों पर भी ऐसा ही हाल है। गाजियाबाद को नोएडा से जोड़ने वाले मॉडल टाउन अंडरपास में बृहस्पतिवार को पानी भर गया। सुबह के समय अंडरपास में पानी भरे होने की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया। की वाहन इसमें फंस गए, पानी इतना ज्यादा है कि कार और दो पहिया वाहन बंद पड़ रहे हैं। प्राधिकरण के लगाए गाय हाईटेक पंप भी जलभराव के सामने जवाब दे गए। शहर के अन्य स्थानों पर भी ऐसा ही हाल है। 12:05 PM, 09-Jul-2026 सीवर से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोगों में नाराजगी गाजिायबाद नगर निगम के वार्ड 50 स्थित नूर नगर में सीवर लाइन चोक होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएनबी बैंक के सामने प्राचीन शिव मंदिर वाली गली सहित आसपास के इलाकों में बारिश के दौरान सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के दबाव से कई जगह मैनहोल के ढक्कन ऊपर उठ जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पर जलभराव और गंदगी के कारण आवाजाही प्रभा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

तस्वीरों में तेहरान: खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक करते समय हजारों आंखें नम, US-ईरान तनाव के बीच सड़कों पर जनसैलाब

इससे पहले खामेनेई का ताबूत इराक के दूसरे पवित्र शहर नजफ ले जाया गया। वहां इमाम अली की दरगाह पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने ताबूत को अपने कंधों पर उठाया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ताबूत कई बार इधर-उधर झूलने लगा। कई लोग उसे छूने की कोशिश कर रहे थे, जिससे धक्का-मुक्की भी हुई।इसके बाद ताबूत को सड़क के रास्ते नजफ से कर्बला लाया गया। जैसे ही ताबूत शहर पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग उसके साथ चलने लगे। लोग ईरान के झंडे लहरा रहे थे और खामेनेई की तस्वीरें हाथ में लिए हुए थे। पूरे रास्ते धार्मिक नारे लगाए गए और लाउडस्पीकरों से भी लगातार घोषणाएं होती रहीं।भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए जगह-जगह पानी का छिड़काव किया गया। खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए ताकि दूर-दूर से आए लोगों को कोई परेशानी न हो। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमें भी मौजूद थीं।ईरान ने शनिवार से छह दिन का अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू किया है। इस दौरान अंतिम यात्रा उन धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों से होकर गुजर रही है, जो ईरान और शिया समुदाय के लिए खास महत्व रखती हैं। यात्रा तेहरान से शुरू होकर ईरान के पवित्र शहरों और फिर इराक के नजफ व कर्बला पहुंची। इसके बाद ताबूत वापस ईरान ले जाया जाएगा, जहां गुरुवार को उनके पैतृक शहर मशहद में दफनाया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: आयुध निर्माणी में करोड़ों का घोटाला, बांटे फर्जी टेंडर, हवाई यात्रा के टिकट, पत्नियों के खातों में रिश्वत

UP: आयुध निर्माणी में करोड़ों का घोटाला, बांटे फर्जी टेंडर, हवाई यात्रा के टिकट, पत्नियों के खातों में रिश्वत सीबीआई जांच में साफ हुआ है कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच नियमों को ताक पर रखकर करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी टेंडर बांटे गए और कारखाने के भीतर के ही कंप्यूटरों का इस्तेमाल कर चहेती कंपनियों को टेंडर दिलाए गए। इसके एवज में अफसरों को लाखों की रिश्वत, दक्षिण कोरिया की हवाई यात्रा के टिकट और उनकी पत्नियों के खातों में मोटी रकम ट्रांसफर की गई। पहली प्राथमिकी 5.67 करोड़ के छद्म कंपनी घोटाला से संबंधित है। बिना किसी तकनीकी योग्यता और फर्जी अनुभव प्रमाणपत्रों के आधार पर मैसर्स एमएसएम एंटरप्राइजेज को 5.67 करोड़ रुपये के कुल 50 टेंडर दे दिए गए। तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक अमित सिंह ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नियमों का उल्लंघन कर टेंडर की शर्तें बदल दीं। ठेकेदार ने टेंडर डालने के लिए आयुध कारखाने के ही सरकारी कंप्यूटर तंत्र और इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते का इस्तेमाल किया। सीबीआई जांच में साफ हुआ है कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच नियमों को ताक पर रखकर करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी टेंडर बांटे गए और कारखाने के भीतर के ही कंप्यूटरों का इस्तेमाल कर चहेती कंपनियों को टेंडर दिलाए गए। इसके एवज में अफसरों को लाखों की रिश्वत, दक्षिण कोरिया की हवाई यात्रा के टिकट और उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

महाराष्ट्र : पुष्पा के चंदन की तरह पानी में बहते दिखे हजारों सिलिंडर, कलेक्टर ने क्यों कहा- छूना है खतरनाक?

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एचपीसीएल पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इसके कारण 3,000 एलपीजी सिलिंडर, जिनमें भरे और खाली दोनों सिलिंडर शामिल थे पातालगंगा नदी में बह गए। इसके बाद प्रशासन ने निवासियों को नदी में पाए जाने वाले किसी भी सिलेंडर को न छूने की चेतावनी जारी की है। कलेक्टर ने क्या आग्रह किया है? रायगढ़ जिले के कलेक्टर किशन जावले ने लोगों से आग्रह किया कि वे समुद्र तट पर बहकर आए किसी भी सिलिंडर को न उठाएं और न ही घर ले जाएं। उन्होंने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि नदी में बहकर आए सिलिंडरों में गैस है या वे सुरक्षित स्थिति में हैं। जिज्ञासावश या उपयोग के लिए उन्हें उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या लिखा? इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। विनोद पटेल नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि पुष्पा 3.0 महाराष्ट्र, कोल्हापुर में बाढ़ का पानी गैस सिलिंडर गोदाम तक पहुंच गया। बताया जा रहा HPCL कंपनी के हजारों सिलिंडर पानी के तेज बहाव में बह गए… करीब 3 महीने पहले जिन गरीबों को लूटा था, आज वही गोदाम बाढ़ में बह गया। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ’ HPCL प्लांट में बाढ़ आने के बाद, भरे हुए और खाली, करीब 3,000 LPG सिलिंडर पातालगंगा नदी में बह रहे हैं। यह सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं है। यह पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा प्लानिंग के मामले में सिस्टम की नाकामी है। हाई-प्रेशर वाले भरे हुए गैस सिलिंडर बहकर नदी के निचले इलाकों के गांवों तक पहुंच रहे हैं। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बजाय, प्रशासन लोगों से बस यह कह रहा है कि ‘इन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 22KG सोने-चांदी के बिस्किट, घर के हर कोन में नोट, 1.62 करोड़ नगद, निरीक्षक से ARTO बने 'धनकुबेर' की कहानी

UP: 22KG सोने-चांदी के बिस्किट, घर के हर कोन में नोट, 1.62 करोड़ नगद, निरीक्षक से ARTO बने ‘धनकुबेर’ की कहानी छापे में पैकेट में छिपाकर रखे 1.62 करोड़ रुपये नकद, करीब 20 करोड़ के सोने चांदी के 22 किलो बिस्किट व आभूषण, 13 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों के दस्तावेज और करोड़ों के अन्य निवेश के साक्ष्य मिले। शुरुआती आकलन में बरामद संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये है। मूलरूप से रायबरेली के नूर मार्केट के रहने वाले आगरा के तत्कालीन एआरटीओ ललित वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी ने बताया कि ललित के खिलाफ परिवहन आयुक्त द्वारा वर्ष 2020 में की गई शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) के कानपुर सेक्टर ने जांच की थी। छापे में पैकेट में छिपाकर रखे 1.62 करोड़ रुपये नकद, करीब 20 करोड़ के सोने चांदी के 22 किलो बिस्किट व आभूषण, 13 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों के दस्तावेज और करोड़ों के अन्य निवेश के साक्ष्य मिले। शुरुआती आकलन में बरामद संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये है।मूलरूप से रायबरेली के नूर मार्केट के रहने वाले आगरा के तत्कालीन एआरटीओ ललित वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी ने बताया कि ललित के खिलाफ परिवहन आयुक्त द्वारा वर्ष 2020 में की गई शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम की मार: मुंबई, सूरत से लेकर दिल्ली-NCR तक... मानसून की बारिश में कैसे खुली इंतजामों की पोल? तस्वीरें गवाह

मानसून की बारिश में कई राज्यों में आफत बनकर बरसी है। बीते करीब 12-16 घंटे से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण जीना दुश्वार हो रहा है। ट्रैफिक में लंबी कतारें दिख रही हैं। वाहन मालिकों को भी जलभराव में संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भरे होने के मंजर भी सामने आए हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि आम जनता खराब मौसम के अलावा बदइंतजामी की मार झेल रहा है। मुंबई से लेकर सूरत और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से सामने आए नजारे बता रहे हैं कि बुनियादी जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसे मौसम में दो-जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा मध्यम वर्ग और उससे भी नीचे का तबका (रेहड़ी, दिहाड़ी मजदूर) सबसे भीषण मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और नोएडा जैसे इलाकों में मवेशियों को भी बारिश में शरण की तलाश करते देखा गया। कुदरत का कहर ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरों में देखें, बीते कुछ घंटे से लगातार हो रही बारिश से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

Pollution: प्रदूषित हवा में सांस ले रही दुनिया की 99% आबादी, कई देशों में 2030 का स्वास्थ्य लक्ष्य खतरे में

भारत जैसे देशों के लिए यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की बड़ी चुनौती बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए वर्ष 2030 तक हर व्यक्ति को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज) उपलब्ध कराने का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की रफ्तार पिछले कुछ वर्षों में काफी धीमी पड़ गई है।रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 से 2023 के बीच दुनिया का यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) सर्विस कवरेज इंडेक्स केवल 68 से बढ़कर 71 तक पहुंचा। यह 2000 से 2015 के मुकाबले करीब एक-तिहाई गति से हुई प्रगति है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो 2030 तक यह सूचकांक केवल 74 तक ही पहुंच पाएगा, जिससे सभी लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का वैश्विक लक्ष्य अधूरा रह सकता है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र, जिसमें भारत भी शामिल है, ने स्वास्थ्य सेवाओं के कवरेज में अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर सुधार दर्ज किया है। 2015 के बाद इस क्षेत्र के यूएचसी इंडेक्स में 7 अंकों की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन 2030 का लक्ष्य हासिल करने के लिए यह गति भी पर्याप्त नहीं मानी जा रही।रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की करीब एक-चौथाई आबादी इलाज पर अपनी जेब से खर्च करने के कारण आर्थिक बोझ झेल रही है। वर्ष 2022 तक लगभग 1.6 अरब लोग स्वास्थ्य खर्च की वजह से गरीबी में जी रहे थे या गरीबी की ओर धकेले गए।डब्ल्यूएचओ ने बच्चों के नियमित टीकाकरण की रफ्तार को लेकर भी चेतावनी दी है। कई प्रमुख टीकों का कवरेज अभी भी 90 प्रतिशत के वैश्विक लक्ष्य से नीचे है। खासकर खसरे (मीजल्स) की दूसरी डोज का कवरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: अमेरिकी सेना के हमलों से दहला ईरान, ट्रंप ने किया था युद्धविराम समझौता खत्म होने का एलान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है। सेंटकॉम ने कहा, “व्यावसायिक जहाजों और नागरिक चालक दल पर हालिया अनुचित हमलों के लिए ईरान जवाबदेह है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।“अमेरिकी हमलों के बीच ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास के आसपास विस्फोटों की सूचना दी। एजेंसी के अनुसार, बंदर अब्बास के निकट ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने कथित दुश्मन के लक्ष्यों को निशाना बनाया। वहीं, ईरान की मिजान न्यूज एजेंसी ने भी सिरिक और बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। बाद में सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि धमाकों के बाद चाबहार के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।अमेरिकी सेना के नए हमलों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर और सैन्य कार्रवाई करेगा। तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे देता हूं, हम आज रात उन पर जोरदार हमला करने जा रहे हैं।“अमेरिका की ताजा कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को समाप्त घोषित किया था। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य के साथ हालिया गोलीबारी युद्ध की वापसी का संकेत नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk