FIFA World Cup: सेमीफाइनल में कैसे चला मेसी का 'मैजिक'? इंग्लैंड के कप्तान केन भी हुए मुरीद; जानिए क्या कहा

हैरी केन ने मेसी को लेकर क्या कहा? इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने कहा कि लियोनेल मेसी अब भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, मैच के बड़े हिस्से में इंग्लैंड ने उन्हें अच्छी तरह रोके रखा, लेकिन दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों की तरह जब गेंद अंतिम तीसरे हिस्से में उनके पास पहुंची तो उन्होंने अपना कमाल दिखा दिया। केन ने कहा कि मेसी सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। मार्टिनेज ने क्या कहा? विजयी गोल करने वाले लाउतारो मार्टिनेज ने इसे अपने करियर का भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता ने पहली बार उन्हें फुटबॉल के जूते खरीदकर दिए थे, तभी से वह इस तरह का गोल करने का सपना देखते थे। मैच खत्म होने के बाद क्या हुआ? अंतिम सीटी बजते ही लियोनेल मेसी मैदान के बीचों-बीच घुटनों के बल बैठ गए और खुशी में अपनी मुट्ठियां हवा में लहराईं। मौजूदा विश्व कप में मेसी अब तक आठ गोल कर चुके हैं। गोल करने के मामले में वह फ्रांस के किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

नीट अभ्यर्थी ने दी जान: अंक कम आने पर छात्रा ने टावर से लगाई छलांग, खुदकुशी से पहले छत पर रखा अपना सामान

घटना से पहले छत पर रखा अपना जरूरी सामान सोसाइटी के लोगों ने बताया कि वह ए 1 टावर में रहती थी। हादसे से पहले वह टावर दो की छत पर गई। वहां पर जाकर उसने पहले चप्पल को उतारा। उसके बाद छत की बाउंड्री वॉल पर अपना फोन, हाथ में पहनने वाला ब्रेसलेट और चश्मा रखा। उसके बाद वह छत से कूद गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

केतन मर्डर केस: सिया ने पहले धीमे जहर से मारने की रची थी साजिश, नाकाम रहने पर बनाई हत्या की योजना

चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि केतन की हत्या की साजिश सीधे किले पर ले जाकर नहीं रची गई थी, बल्कि सबसे पहले उसे धीमा जहर (स्लो पॉइजन) देकर धीरे-धीरे मारने या हमेशा के लिए अपंग बनाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपियों को ऐसा जहर नहीं मिल सका तो उन्होंने हत्या का दूसरा तरीका अपनाया। इसी बिंदु को अब जांच का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। जांच अधिकारियों का मानना है कि पूरी साजिश की शुरुआत मई 2025 में हुई, जब सिया और चेतन के बीच रिश्ते की बात आगे बढ़ी। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने पहले केतन को स्लो पॉइजन देने की योजना बनाई थी, ताकि उसकी मौत स्वाभाविक लगे या वह हमेशा के लिए अपंग हो जाए। लेकिन मनचाहा जहर नहीं मिलने के कारण यह योजना पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों ने हत्या के दूसरे तरीकों पर काम शुरू किया।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या सिया और चेतन ने केतन की हत्या के लिए किसी सुपारी किलर से संपर्क किया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने एक व्यक्ति से बात की थी। उसने शुरुआत में हत्या करने की हामी भरी, लेकिन बाद में डर के कारण पीछे हट गया। अब जांच टीम उसे इस मामले का अहम गवाह मान रही हैं। पुलिस को उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जहां आरोपियों की उससे कथित मुलाकात हुई थी।जांच के दौरान एक और अहम पहलू सामने आया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या सिया और चेतन ने वर्ष 2025 में राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में गुप्त रूप से शादी की थी। इस सिलसिले में पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम मंदिर पहुंची और वहां की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। जांचकर्ताओं को दोन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 2 min · National Desk

TMC Crisis: लगातार ममता का साथ छोड़ रहे राज्यसभा सदस्य, अब रुक्मिणी 'कोयल' मलिक ने सांसद पद से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले नेताओं की होड़ लगी हुई है। पहले विधानसभा में तमाम विधायकों ने अलग गुट बनाया, फिर तीन दिन में तीन राज्यसभा सांसदों ने (शुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक) ने साथ छोड़ा। इसके बाद पार्टी के 20+ लोकसभा सांसदों ने बगावत कर, नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी का दामन थाम लिया। अब नए घटनाक्रम में पार्टी की राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने राज्यसभा के सदस्य का पद छोड़ दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

Earthquake in New Zealand: न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप (साउथ आइलैंड) के पश्चिमी तट पर गुरुवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था। भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर के आसपास दर्ज किया गया। इसकी गहराई करीब 76.4 किलोमीटर थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: गुरुग्राम में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी, कोई नहीं दिखा सका दस्तावेज; डिपोर्ट शुरू

कड़े सुरक्षा पहरे में मालदा टाउन के लिए रवाना भारत सरकार और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों का अनुपालन करते हुए इन नागरिकों को डिपोर्ट करने की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। गुरुग्राम पुलिस ने इनकी सुरक्षित रवानगी के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुरक्षा टीम: 01 निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के नेतृत्व में 23 पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल एस्कॉर्ट टीम तैनात की गई है। रूट प्लान: यह टीम सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन लेकर जा रही है। अंतिम चरण: मालदा टाउन पहुंचने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जहां से इन्हें इनके देश वापस भेज दिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

PF Interest: 35 करोड़ खातों में भेजे गए PF के ब्याज के पैसे, ऐसे करें चेक आपके अकाउंट में आए पैसे या नहीं

PF Interest Credited In PF Account: अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो शायद नियमों के तहत आपका भी पीएफ कटता होगा? अगर हां, तो जान लें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने बीते दिन यानी 15 जुलाई 2026 तक लगभग 35 करोड़ पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में पीएफ के ब्याज के पैसे जमा कर दिए हैं। इस बार पीएफ का ब्याज 8.25 फीसदी की दर से दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं तो आप चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आए हैं या नहीं। चलिए जानते हैं पीएफ के ब्याज के पैसे कैसे चेक कर सकते हैं… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

MP: फोन पर बात करते-करते थम गईं सांसें, भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया की हार्ट अटैक से मौत; देखें सीसीटीवी वीडियो

बताया जा रहा है कि घटना के समय वे कॉलोनी में टहलते हुए मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे एक झटके में सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही पलों में उनकी सांसें थम गईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।जानकारी के अनुसार, लोकेश डेहरिया रोज की तरह रात करीब 10 बजे भोजन के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान वे फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे सड़क पर गिर पड़े।सीसीटीवी फुटेज में वे अचानक गिरते हुए दिखाई देते हैं। शुरुआती कुछ मिनटों तक लोग उनकी गंभीर स्थिति को समझ नहीं सके। कई राहगीर वहां से गुजरे, लेकिन अधिकांश ने उन्हें नशे की हालत में समझकर अनदेखा कर दिया।कुछ देर बाद कॉलोनी निवासी गौरव चौधरी की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो स्थिति गंभीर लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने शहर में एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया कि यदि किसी व्यक्ति के अचानक गिरने पर लोग तत्काल मदद के लिए आगे आएं, तो कई बार कीमती जान बचाई जा सकती है।लोकेश डेहरिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। उन्होंने एसपी को टैग करते हुए अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट होगी।लोकेश डेहरिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद और मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 2 min · National Desk

'लोकतंत्र में सवाल पूछना बंद न हो': जान दांव पर लगी हो तो सरकार चुप क्यों? वांगचुक के समर्थन में बोले सिब्बल

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। उनके इस अनशन और भूख हड़ताल को राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील कपिल सिब्बल का समर्थन मिला है। सिब्बल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 18वां दिन है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक बातचीत की कोई पहल नहीं की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

'अब है दो-तिहाई बहुमत': महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर अठावले का बड़ा दावा, कहा- मानसून सत्र में मिलेगा रास्ता

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विश्वास व्यक्त किया है कि महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान पारित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि संसद के पिछले सत्र में संविधान संशोधन विधेयकों को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीएमसी ने पराजित कर दिया था। केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा? उन्होंने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि अब एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है और आगामी सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया जाएगा। इसके साथ ही 2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘परिसीमन हर 30-35 साल में किया जाता है। परिसीमन भी आवश्यक है।’ उन्होंने कांग्रेस और अन्य पार्टियों से विधेयकों को पारित कराने में अपना समर्थन देने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने क्या दावा किया? महाराष्ट्र के अनुभवी राजनेता, जो भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सदस्यों द्वारा एनडीए का समर्थन करने और डीएमके के कांग्रेस से अलग होने के मद्देनजर इन विधेयकों के पारित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास दो तिहाई बहुमत है। महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पारित हो जाएंगे।’ क्या है पूरा मामला? 17 अप्रैल को संसद के विस्तारित सत्र के दौरान, विधानसभाओं में 2029 से महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान संशोधन विधेयक निचले सदन में हार गया, जिसमें 298 सदस्यों ने विधेयक के समर्थन में और 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। मतदान करने वाले 528 सदस्यों में से, विधेयक को दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोटों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 2 min · National Desk