बताया जा रहा है कि घटना के समय वे कॉलोनी में टहलते हुए मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे एक झटके में सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही पलों में उनकी सांसें थम गईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।जानकारी के अनुसार, लोकेश डेहरिया रोज की तरह रात करीब 10 बजे भोजन के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान वे फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे सड़क पर गिर पड़े।सीसीटीवी फुटेज में वे अचानक गिरते हुए दिखाई देते हैं। शुरुआती कुछ मिनटों तक लोग उनकी गंभीर स्थिति को समझ नहीं सके। कई राहगीर वहां से गुजरे, लेकिन अधिकांश ने उन्हें नशे की हालत में समझकर अनदेखा कर दिया।कुछ देर बाद कॉलोनी निवासी गौरव चौधरी की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो स्थिति गंभीर लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने शहर में एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया कि यदि किसी व्यक्ति के अचानक गिरने पर लोग तत्काल मदद के लिए आगे आएं, तो कई बार कीमती जान बचाई जा सकती है।लोकेश डेहरिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। उन्होंने एसपी को टैग करते हुए अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट होगी।लोकेश डेहरिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद और मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
MP: फोन पर बात करते-करते थम गईं सांसें, भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया की हार्ट अटैक से मौत; देखें सीसीटीवी वीडियो
बताया जा रहा है कि घटना के समय वे कॉलोनी में टहलते हुए मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे एक झटके में सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही पलों में उनकी सांसें थम गईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।जानकारी के अनुसार, लोकेश डेहरिया रोज की तरह रात करीब 10 बजे भोजन के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान वे फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे सड़क पर गिर पड़े।सीसीटीवी फुटेज में वे अचानक गिरते हुए दिखाई देते हैं। शुरुआती