सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के डॉक्टर डॉ. नितिन दिघे ने कहा कि ‘मेरी टीम और मैं पिछले 20 दिनों से उनकी नियमित जांच कर रहे हैं। अब तक न तो हमें और न ही उनके वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। उनकी पत्नी यहां मौजूद हैं और केवल उन्हें मिलने दिया जा रहा है। मैंने अधिकारियों से पूछा कि उन्हें यहां क्यों रखा गया है। हमें बताया गया कि उनके शरीर में पोटैशियम की कमी पाई गई है। मैंने कल दोपहर तीन बजे उनका ब्लड सैंपल लिया था और उस समय पोटैशियम का स्तर सामान्य था। यह 4.8 था, जबकि सामान्य स्तर 3.5 माना जाता है। अब कहा जा रहा है कि उनका पोटैशियम स्तर गिर गया है। जब उनकी पत्नी मेडिकल रिपोर्ट मांग रही हैं तो उन्हें रिपोर्ट नहीं दी जा रही। यह संदेहास्पद है। इसलिए मैं उनका फिर से ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच कराऊंगा और रिपोर्ट आपके सामने पेश करूंगा। हमें सरकारी लैब की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। #WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s doctor, Dr Nitin Dighe says, “My team and I have been doing his checkups for the past 20 days. His advocates and we have not been allowed to meet him so far. His wife is here and they are allowing her. I asked them why they have kept him… pic.twitter.com/L1XPHW76uK 03:57 PM, 18-Jul-2026 सोनम वांगचुक की तबीयत पर बड़ा अपडेट: अस्पताल में भर्ती, डिहाइड्रेशन के मिले संकेत; इलाज लेने से किया इनकार सोनम वांगचुक को 18 जुलाई 2026 को सुबह 7:40 बजे दिल्ली पुलिस द्वारा वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, भर्ती के समय वह पूरी तरह होश में थे। उनकी नाड़ी, रक्तचाप और ऑक्सीजन सैचुरेशन सामान्य एवं स्थिर पाया गया। हालांकि, शरीर में पानी क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें