- क्या स्पेन और अर्जेंटीना की विश्व कप में पहले भी भिड़ंत हुई है? हां, लेकिन विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं। यह मुकाबला 1966 विश्व कप में इंग्लैंड में खेले गए ग्रुप चरण में हुआ था, जिसमें अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। उस मैच के हीरो अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लुइस आर्टिमे रहे थे। उन्होंने दूसरे हाफ में 13 मिनट के भीतर दो गोल कर अपनी टीम को अहम जीत दिलाई। स्पेन की ओर से पिर्री ने बराबरी का गोल जरूर किया, लेकिन आर्टिमे के दूसरे गोल ने अर्जेंटीना की जीत पक्की कर दी। उस विश्व कप में स्पेन ने दूसरे ग्रुप मैच में स्विट्जरलैंड को हराया, लेकिन आखिरी मुकाबले में जर्मनी से हारने के कारण ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। वहीं, अर्जेंटीना अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, जहां मेजबान और बाद में चैंपियन बनी इंग्लैंड ने उसे बाहर कर दिया। विश्व कप के अलावा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच बाकी सभी मुकाबले फ्रेंडली मैच रहे हैं। दोनों देशों के बीच पहली भिड़ंत 1952 में हुई थी। अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यह रिकॉर्ड बताता है कि दोनों के बीच मुकाबला हमेशा बेहद कड़ा और संतुलित रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Explainer: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन? 14 सवाल-जवाब में जानिए फाइनल का पूरा गणित
8. क्या स्पेन और अर्जेंटीना की विश्व कप में पहले भी भिड़ंत हुई है? हां, लेकिन विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं। यह मुकाबला 1966 विश्व कप में इंग्लैंड में खेले गए ग्रुप चरण में हुआ था, जिसमें अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। उस मैच के हीरो अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लुइस आर्टिमे रहे थे। उन्होंने दूसरे हाफ में 13 मिनट के भीतर दो गोल कर अपनी टीम को अहम जीत दिलाई। स्पेन की ओर से पिर्री ने बराबरी का गोल जरूर किया, लेकिन आर्टिमे के दूसरे गोल ने अर्जेंटीना की जीत