04:30 PM, 23-Jul-2026 केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर हमला दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ये बच्चों और विद्यार्थियों का मामला है, इस देश का भविष्य हैं। आज पीएम मोदी का बयान आया है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा इन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। हमारे बच्चों को जल्द से जल्द न्याय दिलाना है इसके लिए सरकार मेहनत के साथ काम कर रही है। चर्चा करना जरूरी है सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। कांग्रेस को छात्रों के हित में काम नहीं करना है बल्कि राजनीति करना है और सदन को नहीं चलने देना है। 04:11 PM, 23-Jul-2026 हम बातचीत के लिए तैयार- जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी के साथ बातचीत के प्रस्ताव पर कहा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं, वो हमारे निवास या हमारे मंत्रालय में आए। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी के साथ बातचीत के प्रस्ताव पर कहा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं, वो हमारे निवास या हमारे मंत्रालय में आए। 03:57 PM, 23-Jul-2026 जो भी दोषी होगा, उसपर सख्त कार्रवाई होगी: गोयल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “आज पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कामों के दोषियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाकर सजा दी जाएगी। हम कांग्रेस पार्टी और विपक्ष से गुजारिश करते हैं कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें। भागें नहीं, चर्चा करें। हम विपक्ष के चर्चा से भागने और उसके राजनीतिकरण की कड़ी निंदा करते हैं। हम सभी से शांति बनाए रखने और साथ ही, चर्चा के ज़रिए मुद्दे को सुलझाने की अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करने की गुजारिश करते हैं, मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी और उनके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें