'नहीं लडूंगा 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव': पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा एलान, क्यों लिया ये फैसला?

Former Karnataka CM and Congress leader Siddaramaiah tweets, “…I will not contest in the 2028 assembly elections. I am now 79 years old. Our government’s term still has one and a half years left. By then, I will be 81-82 years old. My health is not as robust as it used to be.… pic.twitter.com/qlcsNxO1QJ — ANI (@ANI) July 26, 2026 सिद्धारमैया ने चुनाव न लड़ने के कारणों में राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को अहम वजह बताया। मांड्या जिले में एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे, लेकिन अब भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में सक्रिय रहते हुए मैं जनता के सुख-दुख और उनकी परेशानियों की आवाज उठाता रहूंगा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनके वरुणा विधानसभा क्षेत्र के लोग उनसे फिर चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन उन्होंने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 2028 तक उनके सार्वजनिक जीवन के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे।उन्होंने कहा, “मैंने जीत और हार दोनों देखी हैं, लेकिन मुझे संतोष है कि मैंने कभी अपने सिद्धांतों के खिलाफ काम नहीं किया और न ही अपनी अंतरात्मा से समझौता किया।” पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावों में बढ़ती धनबल की भूमिका पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “एक समय था जब विधानसभा क्षेत्र के लोग चंदा जुटाकर हमें चुनाव जिताते थे। आज स्थिति बदल गई है। अब चुनाव लड़ना हो तो लोगों में पैसा बांटना पड़ता है। राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

Who is Rishikanta Singh: ऋषिकांता ने ग्लास्गो CWG में जीता रजत पदक, आखिरी दो प्रयासों में टूटा स्वर्ण का सपना

कई बार खेल सिर्फ जीत का नाम नहीं होता, बल्कि आखिरी कोशिश तक हार न मानने का दूसरा नाम होता है। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह ने यही जज्बा दिखाया। क्लीन एंड जर्क में लगातार दो प्रयास असफल रहे, सोने का सपना हाथ से फिसल गया, लेकिन चेहरे पर निराशा से ज्यादा संतोष था। वजह थी- भारत की झोली में राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा पदक आ चुका था। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांता ने रजत पदक जीतकर एक बार फिर साबित किया कि बड़े खिलाड़ी वही होते हैं, जो दबाव में भी देश का सिर ऊंचा कर दें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar: छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

सारण जिला मुख्यालय छपरा समेत जिले के अन्य प्रखंडों में 25 जुलाई को बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, पथराव तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन और सारण पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की विशेष टीम घटनास्थलों से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। छपरा के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए आईटीबीपी, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो, शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मीडिया कर्मियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो तथा जिला प्रशासन के वीडियो का गहन विश्लेषण कर रही है। अब तक करीब 350 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।गौरतलब है कि शुक्रवार को आयोजित बंद और प्रदर्शन के दौरान शहर के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी थी। पथराव की शुरुआत पंकज सिनेमा रोड से हुई, जो खनुआ नाला, डाकबंगला रोड, जोगनिया कोठी, नगरपालिका चौक और थाना चौक तक फैल गई। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया।हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल पर जमकर पथराव किया। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी घायल हुए। घायलों में सदर प्रखंड की बीडीओ दृष्टि पाठक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, तरैया थाना की एक पुलिस गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 4 Live: भारत के ऋषिकांता की नजरें स्वर्ण पर, स्नैच में 121 किलो का वजन उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड

03:04 PM, 26-Jul-2026 CWG 2026 Day 4 Live: ऋषिकांता सिंह के तीन अटैम्प्ट हुए ऋषिकांता सिंह के तीन अटैम्प्ट हो चुके हैं। उन्होंने स्नैच राउंड में पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। उन्हें मलयेशिया के मोहम्मद अनिक से कड़ी टक्कर मिल रही है। अनिक ने भी पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। स्नैच राउंड से बेस्ट अटैम्प्ट को माना जाता है। यानी ऋषिकांता और अनिक 121-121 किलो के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ दूसरे राउंड में पहुंचे। अब क्लीन एंड जर्क राउंड होगा। स्नैच के बेस्ट अटैम्प्ट और क्लीन एंड जर्क के बेस्ट अटैम्प्ट को मिलाकर वजन कैलकुलेट किया जाएगा और सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले को स्वर्ण पदक मिलेगा। ऋषिकांता सिंह के तीन अटैम्प्ट हो चुके हैं। उन्होंने स्नैच राउंड में पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। उन्हें मलयेशिया के मोहम्मद अनिक से कड़ी टक्कर मिल रही है। अनिक ने भी पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। स्नैच राउंड से बेस्ट अटैम्प्ट को माना जाता है। यानी ऋषिकांता और अनिक 121-121 किलो के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ दूसरे राउंड में पहुंचे। अब क्लीन एंड जर्क राउंड होगा। स्नैच के बेस्ट अटैम्प्ट और क्लीन एंड जर्क के बेस्ट अटैम्प्ट को मिलाकर वजन कैलकुलेट किया जाएगा और सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले को स्वर्ण पदक मिलेगा। 02:22 PM, 26-Jul-2026 CWG 2026 Day 4 Live: ऋषिकांत का मुकाबला जारी भारत के स्टार भारोत्तोलक 60 किग्रा वर्ग में अपना मुकाबला खेल रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'विदेशी ताकतें रच रहीं षडयंत्र', CM योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से युवा को बचाएं; शिक्षकों से अपील

1 of 5 सीएम योगी ने की शिक्षकों से अपील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा के डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के समारोह में शिक्षकों से कहा कि भारत की प्रगति से चिढ़ने वाली विदेशी ताकतें अत्याधुनिक तकनीक और विदेशी फंड का दुरुपयोग कर समाज में अफवाहें फैलाकर विद्वेष व अव्यवस्था फैलाने का षड्यंत्र रच रहीं हैं। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों का आह्वान किया कि वे ढाल बनकर युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया की भ्रामक सूचनाओं से बचाएं और उन्हें राष्ट्र प्रथम के मार्ग पर लाएं। 2 of 5 विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में सीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आंदोलन जारी है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उस पर हुए लाठीचार्ज के बाद भाजपा सरकार की छवि पर असर पहुंचा है। मौजूदा राजनीतिक माहौल में मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं के दिग्भ्रमित होने पर चिंता जताते हुए खंदारी स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में कहा कि आज करीब 60 फीसदी युवा स्मार्टफोन और यूट्यूब के जरिए दुनिया को समझ रहे हैं। 3 of 5 विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षकों को बीमा कार्ड भी वितरित किए गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और गुमनाम प्लेटफॉर्म पर परोसे जा रहे असत्यापित कंटेंट को युवा सच मान बैठते हैं, जिससे समाज अराजकता का शिकार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

Mann Ki Baat: 'आज कारगिल विजय दिवस है, ये दिन हमें गर्व से भर देता है'; 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले PM मोदी

साथियों, आज का भारत अपने वीरों को सिर्फ याद ही नहीं करता है, बल्कि नई पीढ़ी तक उनकी गाथा भी पहुंचाता है। इसी भावना से इस वर्ष से विशेष शौर्य विजय यात्रा निकाली गई है। 14 जुलाई को दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल से शुरू हुई मोटरसाइकिल यात्रा द्रास के कारगिल वॉर मेमोरियल तक पहुंचेगी। इसका संदेश है, वन राइड, वन नेशन , वन सैल्यूट। ये यात्रा हमें याद दिलाती है, कि राष्ट्र के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।साथियों, आज भारत अपने सैनिकों के साहस के साथ-साथ अपनी तकनीकी क्षमता को भी लगातार मजबूत कर रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा- कुछ दिन पहले भारतीय नौसेना में आईएनएस महेंद्रगिरि शामिल किया गया। यह आधुनिक जंगी जहाज भारत में ही डिजाइन किया गया है, भारत में ही बना है। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। यह आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बताया कि इसी महीने डीआरडीओ ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का भी सफल परीक्षण किया। इस सफलता के पीछे हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का सामूहिक परिश्रम है। दो-तीन दिन पूर्व ही डीआरडीओ ने कुशा मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा- आज रक्षा उत्पादन हो, रक्षा निर्यात हो या मित्र देशों के साथ राजनीतिक सहयोग भारत लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में मैं इंडोनेशिया में था, जहां ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। दुनिया का भरोसा भारत के रक्षा उपकरणों और तकनीक पर बढ़ रहा है। आइए, इस कारगिल विजय दिवस पर हम अपने अमर शहीदों को नमन करें और एक सुरक्षित सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

सपना बैडमिंटन का था, किस्मत ने स्क्वैश थमा दिया...: और 18 साल की अनाहत ने इतिहास लिख दिया, विश्व चैंपियन बनीं

1 of 11 अनाहत सिंह - फोटो : ANI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें कुछ कहानियां पदकों से नहीं, फैसलों से लिखी जाती हैं। कुछ खिलाड़ी इतिहास जीतते हैं, लेकिन कुछ इतिहास बदल देते हैं। अनाहत सिंह की कहानी भी ऐसी ही है। आज पूरी दुनिया उन्हें विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन के रूप में जानती है। कनाडा में उन्होंने फाइनल में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त रुकय्या सालेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने 15 वर्षों से इस प्रतियोगिता पर चले आ रहे मिस्र के एकछत्र राज का भी अंत कर दिया। लेकिन इस चमचमाते स्वर्ण पदक के पीछे एक छोटी-सी बच्ची का सपना छिपा है, जो स्क्वैश कोर्ट पर नहीं, बैडमिंटन कोर्ट पर शुरू हुआ था। History Made! 🇮🇳 Congratulations to Anahat Singh (@Anahat_Singh13) on becoming the first Indian ever to win the World Squash Junior Championship. A phenomenal achievement and a proud moment for every Indian. pic.twitter.com/SfURD0Zg69 — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 25, 2026 इसके साथ ही वह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने 15 वर्षों से इस प्रतियोगिता पर चले आ रहे मिस्र के एकछत्र राज का भी अंत कर दिया। लेकिन इस चमचमाते स्वर्ण पदक के पीछे एक छोटी-सी बच्ची का सपना छिपा है, जो स्क्वैश कोर्ट पर नही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

BJP: धर्मेंद्र प्रधान ने पहले दिन ही इस्तीफे की पेशकश की थी, फिर क्या हुआ? कैलाश विजयवर्गीय ने बताई पूरी कहानी

विदेशी ताकतों की साजिश को लेकर विजयवर्गीय ने क्या दावा किया? धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने से क्यों रोका गया? कांग्रेस पर हमला बोलते हुए क्या कहा? राहुल गांधी और आरएसएस पर क्या बोले विजयवर्गीय? इंदौर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने हर जिम्मेदारी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाई। उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन शुरू होते ही प्रधान ने भाजपा अध्यक्ष से कहा था कि अगर पार्टी को जरूरत लगे तो वह शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। लेकिन उस समय पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि इस मुद्दे पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, इसलिए वह न तो इस्तीफा दें और न ही इस बारे में किसी से चर्चा करें।कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उन विदेशी ताकतों की योजना को विफल करने वाला कदम साबित हुआ, जो हिंसा फैलाकर भारत को अस्थिर करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले बांग्लादेश और श्रीलंका में भी देखने को मिली थीं। विजयवर्गीय ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने उन विदेशी ताकतों की साजिश को नाकाम कर दिया, जो हिंसा के जरिए भारत को अस्थिर करना चाहती थीं। मैं उनके इस फैसले के लिए उन्हें बधाई देता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान हर जिम्मेदारी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाई।विजयवर्गीय ने दावा किया कि छात्र आंदोलन शुरू होने के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा अध्यक्ष से कहा था कि यदि पार्टी को उचित लगे तो वह शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। उनके अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने उस समय कहा कि इस मुद्दे पर अभी कोई फैसला नही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल-अखिलेश की चुनौती: क्या यूपी चुनाव तक बरकरार रहेगा युवाओं का यह जोश? जेन-जी को साधने में जुटे दोनों नेता

युवाओं के आंदोलन के जरिए विपक्ष ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की है। लेकिन इसका असली असर अगले साल की पहली छमाही में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में दिखाई देगा। सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश पर रहेगी, जहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 26, 2026 · 1 min · National Desk

UP: एसटीपी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से दो की मौत, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में शनिवार देर रात एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सफाई के लिए टैंक में उतरा कर्मचारी जहरीली गैस के प्रभाव से बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए नीचे उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 1 min · National Desk