नीट के बाद अब गुजरात में BAMS पेपर लीक?: AAP नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा और पीएम मोदी की मिलीभगत

क्या है पूरा मामला? 20 जुलाई को बीएएमएस थर्ड ईयर का शल्य तंत्र-1 का पेपर हुआ। का पेपर हुआ। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले WhatsApp पर सवाल वायरल हो गए थे। दावा किया गया कि वायरल हुए 12 में से 11 सवाल परीक्षा में पूछे गए। इस मामले के बाद यूनिवर्सिटी ने विशेष जांच समिति बना दी। AAP सांसद संजय सिंह ने इस घटना को लेकर BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, यूनिवर्सिटी ने पेपर लीक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि देश भर में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिलीभगत है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां पेपर लीक होना आम बात बन गई है। उन्होंने दावा किया कि घोटाले में शामिल कंपनियों के तार सत्ता से जुड़े हैं। ये कंपनियां पीएम मोदी और भाजपा के मुख्यमंत्रियों के करीबी हैं। इसी वजह से पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती है।संजय सिंह ने गुजरात के इस नए मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में बीएएमएस की परीक्षाएं चल रही हैं। बीएएमएस का मतलब बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी होता है। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यहां 20 जुलाई को बीएएमएस थर्ड ईयर के ‘शल्य तंत्र-1’ विषय का पेपर था। आरोप है कि परीक्षा से ठीक पहले ही इसके सवाल व्हाट्सएप पर वायरल हो गए। परीक्षा में कुल 12 सवाल पूछे गए थे। इनमें से 11 सवाल वही थे, जो व्हाट्सएप पर पहले ही शेयर हो चुके थे। संजय सिंह ने डर जताया कि ये परीक्षाएं दो अगस्त तक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

Kanwar Yatra: हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती

पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस बार पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात किए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रा से अलग रखा जाएगा, जबकि डीजे वाहनों पर निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। मेले की सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दोनों अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 1 min · National Desk

Sonam Wangchuk: अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक, बोले- बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, शांति से रखें अपनी बात

कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ सोमवार को राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद यहां पहुंचे थे। वांगचुक ने 26 दिन के उपवास और आंदोलन के समापन के बाद यह श्रद्धांजलि दी। #WATCH | Delhi | After offering tributes at Rajghat, Activist Sonam Wangchuk says, “Following the conclusion of this 26-day fast and movement, I wanted to come to Rajghat first to remember Mahatma Gandhi, to express my gratitude to him and to tell the country that the path he… https://t.co/KN1TF4QtBQ pic.twitter.com/gpICq3WuML July 27, 2026 राजघाट पर श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने अपने विचार साझा किए। वांगचुक ने कहा कि वह सबसे पहले महात्मा गांधी को याद करना चाहते थे। उन्होंने गांधीजी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश को यह बताया कि गांधीजी का दिखाया रास्ता आज भी उतना ही सही और प्रासंगिक है जितना सौ साल पहले था। पिछले पांच-छह साल से वे लद्दाख में गांधीजी के इस तरीके को अपना रहे हैं। उन्होंने पाया कि यह तरीका बहुत सही और प्रासंगिक है। उन्हें पहले यकीन नहीं था कि यह राष्ट्रीय स्तर पर काम करेगा या नहीं।एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने राजघाट पर कहा कि मैं देश के युवाओं, आम लोगों और सभी नागरिकों को बधाई देना चाहता हूं। मैं बुजुर्गों, हर उम्र के लोगों और उन युवा आयोजकों को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आंदोलन को इतनी शांति से आगे बढ़ाया। हमें यह समझना होगा कि अगर कोई समाधान या कामयाबी मिली है, तो वह हमारी ताकत या लाठी-पत्थर के इस्तेमाल से नहीं मिली है। बल्कि, यह शांति की अपील …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की तैयारी?: निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, विदेश यात्राओं की हो एसआईटी जांच

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा जल्द उन्होंने विपक्ष के नेता के पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। 2004 से 2026 तक, उनकी किसी भी विदेश यात्रा के बारे में किसी को कुछ नहीं पता। राहुल गांधी ने अब तक जितनी भी यात्राएं की हैं। उनमें उन्होंने सरकार और संविधान के खिलाफ बात की है। हम उन्हें विपक्ष के नेता के पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करने की कोशिश करेंगे।’ये टिप्पणियां तब आईं जब विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग की।विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए दुबे ने कहा कि सवालों के जवाब सरकार के बजाय राहुल गांधी को देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की पिछले कई वर्षों की विदेश यात्राओं को लेकर कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है।भाजपा सांसद ने आगे तर्क दिया कि विदेश यात्रा के दौरान विपक्ष के नेता की जिम्मेदारियां राष्ट्रीय प्रतिनिधि के समान होती हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत की नीतियों को प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा,’ वह विपक्ष के नेता हैं, और जब विपक्ष के नेता विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उन्हें एक तरह से प्रधानमंत्री की भूमिका निभानी पड़ती है। उन्हें लोगों को भारत की नीतियों के बारे में बताना होता है। हालांकि, राहुल गांधी ने जब भी विदेश यात्रा की है, उन्होंने हमेशा भारत, सरकार और संविधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: सुबह से बादलों की लुकाछिपी के बाद हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी सुबह से ही जारी थी। दोपहर ढलने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छाने के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल ही 27 जुलाई यानी आज के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी। रात के समय भी हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar : छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को आयोजित बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्र संगठनों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। यह बंद छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिसमें वामपंथी छात्र संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की थी। इसी दौरान अभिषेक पटेल द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में पहले एक गोली चलने के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटते दिखाई देते हैं, जबकि इसके बाद लगातार कई राउंड फायरिंग होती नजर आ रही है।पुलिस मुख्यालय ने वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और संबंधित अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, फायरिंग की परिस्थितियों और पुलिस बल द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना सहित सारण, सिवान, औरंगाबाद तथा भागलपुर समेत कई जिलों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आई थीं, जबकि समस्तीपुर, नवादा और नालंदा में प्रदर्शन अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।ये भी पढ़ें-हालांकि, इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वायरल वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि सिवान में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने AK-47 से फायरिंग की। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस प्रशास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

अब मैदान में E20 जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर जुड़े हजारों लोग, क्या हैं मांगे और किस मंत्री का मांगा इस्तीफा?

नीट परीक्षा पेपर लीक और सीजेआई सूर्यकांत के बयान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का गठन हुआ। फिर जंतर-मंतर पर सीजेपी समर्थकों की तरफ से प्रदर्शन शुरू किया गया, जो एक महीने से ज्यादा वक्त तक चला। फिर 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद केंद्र सरकार के सीजेपी की बाकी मांगों को माना, जिसके बाद इस प्रदर्शन को खत्म करने की घोषणा की गई। अब एक नए सोशल मीडिया कैंपेन ने सुर्खियां बटोरी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: विपक्ष के PM मोदी-शाह से क्या सवाल, जिन पर संसद में तय बवाल, विधेयकों पर सरकार की क्या रहेगी चाल?

Explainer: विपक्ष के PM मोदी-शाह से क्या सवाल, जिन पर संसद में तय बवाल, विधेयकों पर सरकार की क्या रहेगी चाल? ऐसे में यह जानना अहम है कि संसद के बचे हुए मानसून सत्र के लिए सरकार का क्या एजेंडा रहने वाला है और वह किन विधेयकों पर जोर देना चाहेगी? नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन का मुद्दा सुलझने के बाद विपक्ष अब दोनों सदनों में क्या मुद्दे लेकर आगे बढ़ेगा? दोनों पक्षों के बीच किन मुद्दों पर विवाद तय है? इसके अलावा सोमवार को पेपर लीक से जुड़ा विधेयक सरकार पेश करने वाली है, उससे जुड़ी क्या जानकारियां सामने आई हैं? आइये जानते हैं… संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता नीट पेपर लीक और युवाओं के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गया। अब आज (27 जुलाई) को एक बार फिर संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही नए सिरे से शुरू होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले युवाओं के आंदोलन के खत्म होने और नीट पेपर लीक पर सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के बाद संभावना है कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों सदनों में सार्थक बहस में हिस्सा लेंगे। हालांकि, कुछ मुद्दों को लेकर संसद में एक बार फिर विवाद उभरने की आशंका बनी हुई है। पहले जानें- आगे क्या रहेगा सरकार का एजेंडा, कौन से विधेयकों पर सरकार का ध्यान? केंद्र सरकार सोम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छा गई ‘जन नायकन’, जानें क्या रहा ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का हाल?

1 of 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied लगभग छह महीने के लंबे इंतजार के बाद और तमाम मुश्किलों को पार करके विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन जमकर कमाई की है। जानें, इसके अलावा फिल्म ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने रविवार को अपने खाते में कितने रुपये जमा किए। 2 of 5 विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ - फोटो : एक्स (ट्विटर) ‘जन नायकन’ पर बरसे नोट फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 124.75 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘जन नायकन’ का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन पहला दिन (गुरुवार) 42.70 करोड़ रुपये दूसरा दिन (शुक्रवार) 21.15 करोड़ रुपये तीसरा दिन (शनिवार) 28.90 करोड़ रुपये चौथा दिन (रविवार) 32 करोड़ रुपये कुल कमाई (फर्स्ट वीकेंड) 124.75 करोड़ 3 of 5 विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ - फोटो : एक्स (ट्विटर) ‘जन नायकन’ के हिंदी वर्जन को भी मिला अच्छा रेस्पॉन्स फिल्म के तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रविवार को जो 32 करोड़ रुपये कमाए हैं, उसमें हिंदी वर्जन के 9 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। फिल्म में लीड रोल में विजय थलापति हैं। फिल्म को एच विनाेद ने निर्देशित किया है। विज्ञा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

UP: यूपी में नकली दवाओं का बड़ा खेल, रद्द लाइसेंस पर भी चल रहा करोड़ों का कारोबार; लखनऊ से गोरखपुर तक फैला जाल

उत्तर प्रदेश में नकली दवा कारोबार से जुड़ा गिरोह फर्जी ट्रेडिंग के लिए उन दुकानदारों को निशाना बनाते हैं, जिनका लाइसेंस किसी कारण से रद्द हो जाता है। रद्द लाइसेंस वालों को दो से आठ फीसदी तक कमीशन दिया जाता है। यह खेल लखनऊ ही नहीं प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर सहित अन्य शहरों में भी चल रहा है। तीन से आठ फीसदी कमीशन मिलता था एफएसडीए की टीम अब इन शहरों की जांच शुरू कर दी है।नकली दवा कारोबारी दवाओं की आपूर्ति के लिए न सिर्फ अपना कर्मचारी तैनात कर रहे हैं बल्कि बिलिंग में खेल के लिए लाइसेंस रद्द होने वाले और जिनकी बिक्री औसत कम है, उन्हें भी जाल में फंसाते हैं। लखनऊ में हुई जांच में यह खुलासा हुआ है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि शिव शक्ति मेडिकल स्टोर के संचालक कपिल जायसवाल का लाइसेंस पांच जनवरी को रद्द कर दिया गया। फिर भी उसके लाइसेंस नंबर पर अमीनाबाद के विद्या फार्मा के संचालक प्रियांशु व सुधांशु आपूर्ति देते रहे। इसके एवज में कपिल को तीन से आठ फीसदी कमीशन मिलता था। इसी तरह नकली दवा ले आने वाले हरमीत और साहिल को दो फीसदी कमीशन मिलता था। यह दवाएं लखनऊ से कानपुर और गोरखपुर के व्यापारियों के यहां भी भेजी गई हैं। बाजार में बड़ी मात्रा में पहुंची हैं बीपी की दवाएं ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए दी जाने वाली टेल्मा एएम बैच नंबर 18240682 और टेल्मा एच की बैच नंबर 18240905, बैच नंबर 18240905 और बैच नंबर 18240628 को फर्जी बिलिंग में दर्ज किया गया है। ऐसे में आशंका है कि यह बैच नंबर नकली दवाओं पर दर्ज नंबर है। ऐसे में बाजार में ब्लड प्रेशर की बड़ी मात्रा में नकली दवाएं पहुंच चुकी हैं। मेरठ और बागपत में तैयार हो रही थी नकली दवा खाद्य सुरक्षा एव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk