Parliament Monsoon Session: दिल्ली में छात्रों पर बलप्रयोग मामले में घेरेगा विपक्ष, सरकार कैसे करेगी पलटवार?

08:04 AM, 27-Jul-2026 डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने राज्यसभा में क्या मांग की? डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन का नोटिस दिया है। उन्होंने देश में डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे छात्रों की स्थिति, नीट परीक्षा से जुड़े तनाव और इसके बाद छात्रों की लगातार हो रही आत्महत्याओं पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के साथ नीट परीक्षा को समाप्त करने की भी मांग उठाई है। डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन का नोटिस दिया है। उन्होंने देश में डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे छात्रों की स्थिति, नीट परीक्षा से जुड़े तनाव और इसके बाद छात्रों की लगातार हो रही आत्महत्याओं पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के साथ नीट परीक्षा को समाप्त करने की भी मांग उठाई है। 07:53 AM, 27-Jul-2026 मणिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव में क्या मांग उठाई? कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने 20 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे और संसद की ओर मार्च कर रहे नीट-यूजी अभ्यर्थियों पर सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर अत्यधिक और घातक बल प्रयोग का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित रूप से पेलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं और कुछ की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की आशंका है। इस पूरे मामले में सरकार की जिम्मेदारी तय करने और चर्चा कराने की मांग की गई है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में नए दल-बदल विरोधी कानून की आवश्यकता पर चर्चा कराने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन: मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 29 से नहीं चलेंगे भारी वाहन; ध्यान रहे

कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर पटरी (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग) पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक लागू की जा सकती है। पांच अगस्त रात से 12 अगस्त रात तक दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ की दिशा में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर आने वाले वाहनों का भी रूट परिवर्तित किया जाएगा। एनएच-68 पर दो अगस्त आधी रात से हल्के एवं मध्यम वाहन मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में बाईं लेन पर टू-वे चलेंगे। इस मार्ग पर दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। गाजियाबाद से यूपी गेट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे। वे राई से राष्ट्रीय राजमार्ग-01 पर सोनीपत-पानीपत-करनाल-सहारनपुर बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-344 होते हुए छुटमलपुर (सहारनपुर) से उत्तराखंड की ओर प्रस्थान करेंगे।30 जुलाई से 28 अगस्त तक दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर विशेष व्यवस्था रहेगी। पूरे सावन भर शुक्रवार रात से सोमवार रात आठ बजे तक दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली हाईवे लेन सिर्फ कांवड़ियों के लिए रहेगी। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों दिशाओं के छोटे वाहन निर्धारित गति से चल सकेंगे। भारी वाहन का रूट बदला जाएगा।दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से आने वाले वाहनों को डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से खेकड़ा इंटरचेंज से दिल्ली-देह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 4: भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत, भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल; तैराकी में पदक की आस टूटी

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 190 किलोग्राम (स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 105 किग्रा) वजन उठाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। यह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक रहा। भारोत्तोलक ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क, दोनों में पहला प्रयास असफल रहने के बावजूद शानदार वापसी की और 22 किलोग्राम के बड़े अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नाइजीरिया की रूथ असुक्वो न्योंग 168 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता।मीराबाई चानू से पहले चोट से जूझने के बावजूद ऋषिकांता सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर भारत के लिए दिन को यादगार बनाया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांता सिंह चोट के बावजूद रजत पदक जीतने में सफल रहे। घुटने की चोट के कारण वह स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके। मणिपुर के 28 वर्षीय भारोत्तोलक ने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की और क्लीन एवं जर्क से पहले शीर्ष स्थान पर थे। वह हालांकि क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम ही उठा सके। अंतिम दो प्रयास असफल रहने से उनका कुल वजन 264 किलोग्राम रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई। चौथे दिन भारत की झोली में कुल तीन पदक आए। खास बात ये रही कि तीनों पदक वेटल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

Anti-Drone: यह पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम दुश्मन के ड्रोन का पता लगाकर निष्क्रिय करने में सक्षम, तकनीक क्या?

रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी जेन टेक्नोलॉजीज ने करगिल विजय दिवस के मौके पर भारत का पहला स्वदेशी हाई-एल्टीट्यूड मैन-पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम (एमपीएडीएस) पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में दुश्मन के ड्रोन का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। पांच किलोमीटर दूर तक ड्रोन का पता लगा सकता है। ड्रोन के कंट्रोल और जीपीएस (जीएनएसएस) सिग्नल को बाधित कर उसे निष्क्रिय कर सकता है। ऊंचाई वाले सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। सैनिक इसे अपने साथ ले जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर एटीवी, यूजीवी और बोझा ढोने वाले जानवरों से भी ले जाया जा सकता है। दिन-रात, हर मौसम में एक साथ कई ड्रोन और ड्रोन के झुंड (स्वॉर्म) की पहचान और निगरानी कर सकता है। कंपनी ने कहा कि आधुनिक युद्ध में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, खासकर ऊंचाई वाले सीमावर्ती इलाकों में। ऐसे में यह नया सिस्टम भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को समर्पित करते हुए इस प्रणाली को लॉन्च किया गया।एमपीएडीएस हल्का और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने योग्य है। इसे सैनिक अपने साथ ले जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे बोझा ढोने वाले जानवरों, ऑल-टेरेन वाहनों (एटीवी) और मानवरहित जमीनी वाहनों (यूजीवी) के जरिये भी दुर्गम इलाकों तक पहुंचाया जा सकता है। जहां वाहन आधारित बड़े एंटी-ड्रोन सिस्टम नहीं पहुंच सकते, वहां भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम 400 मेगाहर्ट्ज से 6 गीगाहर्ट्ज तक की रेडियो फ्रीक्वेंसी स्क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

बर्लिन में प्राइड परेड पर हमला: 24 घंटे बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया संदिग्ध, एक की मौत, 29 घायल

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित प्राइड समारोह के दौरान हुए भीषण हमले के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद रविवार को मुठभेड़ में मार गिराया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध अब्दुल बल्लाउट ने पहले भी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने की कोशिश की थी। प्रारंभिक जांच में इसे इस्लामी चरमपंथ से प्रेरित आतंकी हमला माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध अब्दुल बल्लाउट जर्मनी का नागरिक था और उसके पारिवारिक संबंध लेबनान से थे। अभियोजन पक्ष ने बताया कि उसने पहले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने की कोशिश की थी। शनिवार रात बर्लिन के डाउनटाउन इलाके में उसने कथित तौर पर एक वैन भीड़ पर चढ़ा दी और इसके बाद माचेते (बड़ी धारदार तलवार) से लोगों पर हमला किया। अधिकारियों का मानना है कि यह इस्लामी चरमपंथ से प्रेरित आतंकी हमला था।जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंट ने बताया कि हमला ब्रांडेनबर्ग गेट के पास आयोजित प्राइड समापन समारोह से कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुआ। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार शाम लगभग छह बजे पुलिस ने बर्लिन के स्पांडाउ उपनगर के एक बगीचे में संदिग्ध को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, वह एक धारदार हथियार लेकर जवानों की ओर दौड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चलाई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।अभियोजकों के अनुसार, वर्ष 2025 में बल्लाउट लेबनान गया था, जहां से उसका उद्देश्य सीरिया जाकर इस्लामिक स्टेट में शामिल होना था। वहां उसने उन लोगों से संपर्क किया, जिन्हें आईएस का सदस्य माना जाता था या कम से कम वह उन्हें ऐसा समझता था। लेब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

Jantar Mantar Protest: प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस एक्शन में, हटाने के लिए नोटिस

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट और वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखे हुए है। प्रदर्शन और हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित भद्दे कमेंट्स, अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा वाले कई पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए थे। इन्हें चिह्नित करने के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म से हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिसके तहत कई पोस्ट और वीडियो पहले ही हटाए जा चुके हैं।अधिकारियों के अनुसार, मॉनिटरिंग टीम केवल प्रधानमंत्री से जुड़े कंटेंट ही नहीं, बल्कि अन्य संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पर भी लगातार नजर रख रही है। पुलिस ऐसे कंटेंट के स्रोत, प्रसार और उससे जुड़े खातों की भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि नियमों के अनुरूप संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए कहा जा रहा है। जंतर-मंतर प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले डिजिटल कंटेंट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर जीत का जश्न जेन जी जंतर मंतर की जीत का जश्न मना रही है। रविवार को वायरल वीडियो और रील्स में कई प्रदर्शनकारी जीत का जश्न मनात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 4: भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत, भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल; तैराकी रिले टीम से भी आस

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 190 किलोग्राम (स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 105 किग्रा) वजन उठाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। यह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक रहा। भारोत्तोलक ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क, दोनों में पहला प्रयास असफल रहने के बावजूद शानदार वापसी की और 22 किलोग्राम के बड़े अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नाइजीरिया की रूथ असुक्वो न्योंग 168 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता।मीराबाई चानू से पहले चोट से जूझने के बावजूद ऋषिकांता सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर भारत के लिए दिन को यादगार बनाया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांता सिंह चोट के बावजूद रजत पदक जीतने में सफल रहे। घुटने की चोट के कारण वह स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके। मणिपुर के 28 वर्षीय भारोत्तोलक ने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की और क्लीन एवं जर्क से पहले शीर्ष स्थान पर थे। वह हालांकि क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम ही उठा सके। अंतिम दो प्रयास असफल रहने से उनका कुल वजन 264 किलोग्राम रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई। चौथे दिन भारत की झोली में कुल तीन पदक आए। खास बात ये रही कि तीनों पदक वेटल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

Bhopal News: 67 साल के बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी, शेयर बाजार में भारी मुनाफे का दिया था झांसा

फेसबुक से शुरू हुआ संपर्क पीड़ित के मुताबिक, 29 मई को फेसबुक मैसेज के जरिए एक का लिंक उनके पास पहुंचा था। इसके बाद ‘अनन्या कुलकर्णी’ नाम की युवती ने उन्हें फोन किया। उसने खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की अधिकारी बताया। युवती ने बुजुर्ग को ‘सारथी प्लान’ के जरिए निवेश करने की सलाह दी और कई सौ गुना तक मुनाफा होने का दावा किया। बातों पर भरोसा होने के बाद बुजुर्ग ने निवेश शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर निवेश और मुनाफे की जानकारी दिखाई, जिससे उन्हें लगा कि उनका पैसा तेजी से बढ़ रहा है। ये भी पढ़ें- 11 जून से 9 जुलाई तक ट्रांसफर किए करोड़ों पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, बुजुर्ग ने 11 जून से 9 जुलाई के बीच अपने अलग-अलग बैंक खातों से आरटीजीएस और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों को करीब 3 करोड़ 91 लाख रुपये भेजे। ठग लगातार निवेश पर भारी रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाते रहे। ठगी का सबसे बड़ा संकेत तब मिला, जब फर्जी ऐप पर पीड़ित के निवेश खाते में 62 अरब 31 करोड़ रुपये की रकम दिखाई गई। इतनी बड़ी रकम देखकर उन्हें लगा कि उनका निवेश जबरदस्त मुनाफे में पहुंच गया है। रकम निकालने के लिए मांगा 20 फीसदी टैक्स जब बुजुर्ग ने ऐप में दिखाई जा रही रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने नया बहाना बना दिया। उनसे कहा गया कि रकम निकालने से पहले कुल राशि का 20 फीसदी टैक्स या प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। रकम निकालने में असफल रहने और लगातार अतिरिक्त पैसे मांगे जाने पर बुजुर्ग को संदेह हुआ। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर पुलिस में दर्ज कराई। फर्जी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

मीराबाई चानू की स्वर्णिम हैट्रिक: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलक का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, छलके आंसू

मीराबाई चानू की स्वर्णिम हैट्रिक: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलक का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, छलके आंसू भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने महिला 48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह कुल तीसरा और पहला स्वर्ण पदक है। चानू ने स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो का वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 190 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। चानू ने इससे पहले 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। मीराबाई के अलावा नाइजीरिया की रुथ असुक्यो नियोंग ने 168 किलो के साथ रजत और मलयेशिया की इरेने जाने हेनरी ने 167 किलो वजन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। स्नैच में तोड़ा रिकॉर्ड मीराबाई चानू ने स्नैच के तीसरे प्रयास में 85 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया। चानू का यह प्रयास कॉमनवेल्थ गेम्स का महिलाओं के स्नैच में रिकॉर्ड प्रदर्शन है। चानू पहले प्रयास में 82 किलो नहीं उठा पाई थीं, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 82 किलो का वजन उठाया। चानू ने इस प्रदर्शन के दम पर पहले गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद चानू ने 85 किलो वजन उठाने का फैसला किया और वह सफल रहीं। चानू का यह प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। चानू से पहले कोई भी महिला भारोत्तोलक स्नैच वर्ग में 85 किलो वजन नहीं उठा स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

'अब नहीं होगा परीक्षा तंत्र से खिलवाड़': टास्क फोर्स के गठन पर बोले अमित शाह, CM योगी ने दी क्या प्रतिक्रिया?

उन्होंने कहा, “व्यापक परीक्षा सुधारों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में कोई भी हमारे परीक्षा तंत्र की पवित्रता से खिलवाड़ न कर सके।“अमित शाह ने आगे कहा कि हम पेपर लीक के दोषियों को ऐसी सजा देंगे, जो नजीर बनेगी, और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके।“वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टास्क फोर्स के गठन पर प्रतिक्रिया दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल का गठन करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है।उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय प्रत्येक प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर, प्रत्येक विद्यार्थी के परिश्रम को न्याय और परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के करोड़ों युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने बताया कि यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर काम करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों का यह ग्रुप एनटीए परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा, खासकर टेक्नोलॉजी और सिस्टम में ढांचागत सुधारों के मामले में।इस टास्क फोर्स में टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk