यूपी: प्रदेश में फिर से ठिठका मानसून, अब तीन अगस्त तक पड़ सकती है बेचैन करने वाली उमस-गर्मी; पूर्वानुमान जारी

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दायरा कुछ दिनों के लिए एक बार फिर सिमटने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी तराई के जिलों तक सीमित रहेगी। यह स्थिति तीन अगस्त तक बनी रह सकती है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से दो दिन तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चल सकती है। सहारनपुर और बिजनौर समेत तराई के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिणी जिलों, मध्य प्रदेश से सटे इलाकों और कुछ अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।बुधवार को कानपुर में सबसे अधिक 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मेरठ में 80.8 मिमी, बिजनौर में 72 मिमी और मुजफ्फरनगर में 68.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ अभी सामान्य स्थिति में है। हालांकि, तीन-चार अगस्त के आसपास इसके फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर व्यापक और अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

VHP: राहुल गांधी के बयान पर वीएचपी का पलटवार, कहा- बजरंग दल पर आरोपों के लिए मांगें माफी; दी क्या चेतावनी?

राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि दिल्ली और अन्य स्थानों पर नीट आंदोलन में शामिल छात्रों पर बजरंग दल के सदस्य हमला कर रहे हैं। इस आरोप पर आपत्ति जताते हुए वीएचपी के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि राहुल गांधी जिन घटनाओं का जिक्र कर रहे हैं, उनसे बजरंग दल का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का अपमान करने वालों का विरोध करने का अधिकार सभी नागरिकों को है।जैन ने बयान में कहा, “आज आपने बजरंग दल का भी नाम लिया। अगर देश के लोग सेना का अपमान करने वालों, भारत माता को गाली देने वालों या देश के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों को रोकते हैं, तो इसमें बजरंग दल कहां से आ गया?“उन्होंने कहा कि भारत का अपमान करने और देश के खिलाफ बोलने वालों का देश की जनता निश्चित रूप से विरोध करेगी। जैन ने कहा, “बजरंग दल का नाम लेना आपकी गलती थी। इस झूठ के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए। हम आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार झूठे बयान देकर जनता और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।जैन ने कहा, “राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलने के दोषी रहे हैं। उन्होंने लोगों और देश की छवि खराब करने के लिए कई बार झूठ बोला है। कई मामलों में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। एक मामले में उन्हें दोषी भी ठहराया गया और वह जमानत पर बाहर हैं, लेकिन उन्होंने अब तक कोई सबक नहीं सीखा।” राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण और बाद में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए जैन ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता के पद पर रहते हुए वह “उकसाने वाले” और “झूठे” बयान दे रहे हैं, जिससे उस पद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

HC: कार ओवरटेक करने पर बाइकसवारों को कराया गिरफ्तार, अब मजिस्ट्रेट को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, होगी कार्रवाई

HC: कार ओवरटेक करने पर बाइकसवारों को कराया गिरफ्तार, अब मजिस्ट्रेट को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, होगी कार्रवाई क्या है मामला, जिसे लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट पर भड़के जज? लाइव लॉ के मुताबिक, यह मामला एक रोड रेज यानी सड़क पर हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें न्यायिक अधिकारी (मजिस्ट्रेट) और दोपहिया वाहन पर सवार लोगों के बीच विवाद हुआ था। कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार (29 जुलाई) को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट को शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने से जुड़े मामले में कड़ी फटकार लगाई। मामला बाइकसवारों के मजिस्ट्रेट की गाड़ी को ओवरटेक करने और इसके चलते अफसर की तरफ से उनकी गिरफ्तारी कराए जाने से जुड़ा है। इसी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जज ने केस को सीधे उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के पास भेज दिया, ताकि न्यायिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। याचिकाकर्ता, जिसमें एक 70-72 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल थे, एक दोपहिया वाहन पर जा रहे थे। उन्होंने एक न्यायिक अधिकारी की निजी कार को ओवरटेक किया। यह न्यायिक मजिस्ट्रेट अपने पति के साथ कार में सवार थीं। बताया गया कि न्यायिक अधिकारी की गाड़ी काफी तेज गति से चल रही थी। जब बाइक सवारों ने अधिकारी और उनके पति से गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा तो इससे अधिकारी भड़क उठीं। इसके बाद न्यायिक अधिकारी और उनके पति ने दोपहिया वाहन का पीछा उस जगह तक किया जहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: 'मैं रूस में था, फिर भी बना दिया आरोपी', NEET केस में युवक का सनसनीखेज दावा, नया विवाद आया सामने

बिहार में NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों के बीच अब एक नया विवाद सामने आया है। किशनगंज जिले के एक युवक ने दावा किया है कि उसका नाम प्रदर्शन से जुड़े मामले में दर्ज कर दिया गया, जबकि वह पिछले चार महीने से रूस में रह रहा है। युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच और एफआईआर से नाम हटाने की मांग की है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। किशनगंज जिले के रहने वाले मोहम्मद सदाकत ने दावा किया है कि पुलिस ने NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में उनका नाम एफआईआर में शामिल कर लिया, जबकि वह पिछले चार महीने से रूस में रह रहे हैं। मोहम्मद सदाकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि वह पिछले चार महीने से रूस में हैं और 25 जुलाई को बहादुरगंज में हुए प्रदर्शन के दौरान भारत में मौजूद ही नहीं थे। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।वीडियो में सदाकत ने सवाल उठाया कि जब वह देश में ही नहीं थे, तो उनके खिलाफ मामला कैसे दर्ज कर दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और एफआईआर से अपना नाम हटाने की मांग की है।इस मामले पर किशनगंज के पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला से संपर्क किया गया। उन्होंने सदाकत के दावे की न तो पुष्टि की और न ही उसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन से जुड़े मामलों में यदि किसी को कोई शिकायत है, तो वह पुलिस के पास आकर अपनी बात रख सकता है। उसकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बिहार सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

MP: नहीं रहे आधुनिक जंगल युद्ध प्रणाली के योद्धा रिटायर्ड ब्रिगेडियर बसंत कुमार, 1971 की जंग में थी अहम भूमिका

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के योद्धा और नक्सली उग्रवाद के खिलाफ देश में आधुनिक जंगल युद्ध प्रणाली के शिल्पकार रहे ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बसंत कुमार पंवार का महू में निधन हो गया। बुधवार को उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। 77 वर्षीय पंवार के दो पुत्र हैं। दोनों बेटे वर्तमान में भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान एक युवा अधिकारी के रूप में पंवार ने सीमा पार अभियानों में हिस्सा लिया। उन्होंने मुक्ति वाहिनी के लड़ाकों के साथ मिलकर कई घात लगाकर हमलों का नेतृत्व किया और ढाका की ओर बढ़ने वाले अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना व मिजोरम और छत्तीसगढ़ पुलिस बलों में पांच दशक से अधिक समय तक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं समर्पित कीं।3 मार्च 1949 को इंदौर में जन्मे बसंत कुमार पंवार दिसंबर 1969 में मराठा लाइट इन्फैंट्री की पहली बटालियन में कमीशंड अधिकारी बने। 1971 के युद्ध के दौरान 95 माउंटेन ब्रिगेड के अधीन सेवा देते हुए उन्होंने कमालपुर और बक्शीगंज में दुश्मन के ठिकानों पर हमलों का नेतृत्व किया। बाद में उन्होंने ऐतिहासिक टंगाइल पैराड्रॉप अभियान में एक महत्वपूर्ण संपर्क अधिकारी की भूमिका निभाई। अपने 36 वर्षों के गौरवशाली सैन्य करियर में उन्होंने 1 मराठा लाइट इन्फैंट्री की कमान संभाली और मिजोरम के वैरेंगटे स्थित सेना के काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल (सीआईजेडब्ल्यूएस) के कमांडेंट रहे। वर्ष 2004 में उन्होंने पहले भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ की निगरानी भी की। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

भोजशाला विवाद: वैकल्पिक नमाज स्थल पर फिर बढ़ा विवाद, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। इस याचिका में मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला परिसर के पास शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने के निर्देश का पालन न करने का आरोप लगाया गया है। 24 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा वी मोहना की पीठ ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। हालांकि, पीठ के जल्दी स्थगित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई कब होगी? वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने इस मामले का जिक्र तब किया जब बेंच दिन भर की कार्यवाही समाप्त करने वाली थी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान, मुख्य न्यायाधीश ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा, ‘आप अहमदी को वैकल्पिक स्थल का विवरण क्यों नहीं देते?’ वरिष्ठ अधिवक्ता ने क्या कहा? अहमदी ने कहा, ‘आपके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। यह स्थल 1.3 किलोमीटर दूर है और (जिला) कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि केवल यही स्थल आवंटित किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि अदालत के पहले के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। विधि अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने एक अन्य स्थान की पहचान कर ली है। उन्होंने पीठ के सामने कहा कि ’ नहीं, नहीं। हम फिर मिले। हमें एक और जगह मिल गई है। हालांकि, अहमदी ने प्रस्तावित स्थान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह अनुपयुक्त और बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि भोजशाला स्थल के पास एक दरगाह है, और उसके सामने जमीन है जिसे आवंटित किया जा सकता है। कोर्ट ने पिछले सुनवाई में क्या कहा? 14 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

Rajasthan JET Result 2026: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, फटाफट डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Rajasthan JET Result 2026: स्वामी केश्वनंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) 2026, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 29, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी ने संभाली जांच की कमान, वर्चुअल बैठक में लिया सारा ब्योरा

चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के लिए गठित नई एसआईटी ने अभी औपचारिक बैठक नहीं की है लेकिन जांच को लेकर टीम सक्रिय हो गई है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी के तीनों अधिकारियों ने वर्चुअल बैठक कर अब तक हुई जांच और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली है। राम मंदिर की दान पेटिकाओं से चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को ही नई एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में प्रदेश सरकार ने 26 जुलाई को ही नई एसआईटी गठित की है। इसमें लखनऊ के आईजी किरण एस के अलावा अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को भी शामिल किया गया है। आगे की विवेचना अब इसी टीम के पर्यवेक्षण में आगे बढ़ना है। ऐसे में अब तक की विवेचना, आरोपियों से हुई पूछताछ, सामने आए साक्ष्य, संपत्तियों से जुड़े तथ्यों और अन्य बिंदुओं की समीक्षा एसआईटी के स्तर से होगी।डीआईजी और एसएसपी इस मामले से अभी तक अलग नहीं थे। दोनों की निगरानी में ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई और विवेचना में उठाए जाने वाले कदम भी इन्हीं के पर्यवेक्षण में लिए जा रहे थे। फर्क इतना था कि उनकी भूमिका पर्दे के पीछे पर्यवेक्षण तक सीमित थी। अब नई एसआईटी में शामिल होने के बाद यही अधिकारी जांच की निगरानी में औपचारिक रूप से सामने होंगे।एसआईटी में शामिल होने के बाद तीनों अधिकारियों ने आपस में समन्वय स्थापित किया है। इसके लिए उनकी वर्चुअल बैठक हुई है। इस बैठक को जांच आगे बढ़ने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। अब एसआईटी पहले से हुई कार्रवाई का पूरा ब्योरा जुटाएगी। किन पहलुओं पर काम करने की आवश्यकता है, इसका भी निर्धारण होगा। इसके बाद जरूरत के मुताबिक विवेचना की दिशा तय की जा सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarkashi: स्यानाचट्टी में दहशत, पत्थरों और मलबे का सैलाब आता देख सहमे लोग, बैली ब्रिज पर भी मंडराया खतरा

उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में पत्थरों और मलबे के आते सैलाब से लोग सहम गए। क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, क्योंकि बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली ब्रिज और आसपास के इलाके के लिए चुनौती बना हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्यानाचट्टी में बुधवार को कुपड़ा खड्ड में भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थरों का सैलाब आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लगातार बारिश के कारण खड्ड में तेज बहाव के साथ मलबा और चट्टानें नीचे की ओर बहने लगीं, जिससे निर्माणाधीन बैली ब्रिज पर भी खतरा मंडराने लगा है।इधर, भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे करीब 30 घंटे बाद दोपहर में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। एनएच और प्रशासन की टीमों ने मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया। हाईवे खुलने के बाद रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि, कुपड़ा खड्ड में लगातार मलबा और पत्थरों के बहाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। खड्ड में बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली ब्रिज और आसपास के इलाके के लिए चुनौती बना हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 1 min · National Desk

चंडीगढ़ में घुसे अमृतपाल के समर्थक: बंदी सिंहों की रिहाई की मांग, बैरिकेड तोड़े; वाटर कैनन का मुंह मोड़ा

प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ बाॅर्डर पर रोक जाने के बाद बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो उन्होंने वाटर कैनन का मुंह मोड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सीएम आवास की तरफ बढ़ गए हैं।वारिस पंजाब दे के नेता अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार सुबह से मोहाली बॉर्डर (बुड़ैल जेल के पीछे) से सेक्टर-50/51 चौक और वहां से सेक्टर-44/45 लाइट प्वाइंट तक सरोवर पथ पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-43/44/51/52 चौक (आईएसबीटी चौक) से सेक्टर-44/45 चौक (गौशाला चौक) होते हुए सेक्टर-45/46-49/50 चौक तक विकास मार्ग पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सेक्टर-43/44 और सेक्टर-45/46 लाइट प्वाइंट पर भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने अंतरराज्यीय बसों को सेक्टर-43 आईएसबीटी पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें और ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह से शांति न भंग करने की अपील की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk