सीजेपी में भाई-भतीजावाद हावी?: कोर कमेटी के गठन पर फूटा गुस्सा, अभिजीत दीपके के घर के बाहर अनशन पर बैठे युवा

भारतीय राजनीत में परिवारवाद और भाई-भतीजावाद कब किस संगठन में हावी हो जाए पता ही नही चलता। अमूमन राज्य के सभी राजनीतिक दलों पर ये आरोप लगते रहते हैं। अब हाल ही में बने छात्रों के हित में सीजेपी संगठन पर भी यही आरोप लग रहे हैं। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी को लेकर विवाद सामने आया है। अभिजीत दीपके के घर के बाहर पहुंचे कुछ युवाओं ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से जुड़े सभी कोऑर्डिनेटर्स को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। युवाओंं ने बताया कब तक जारी रहेगा अनशन? प्रदर्शन कर रहे युवाओं का दावा है कि वे जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की शुरुआत से ही सक्रिय रहे और आंदोलन में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई। आरोप है कि हाल ही में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में केवल अभिजीत दीपके के करीबी और पहचान वाले लोगों को बुलाया गया जबकि आंदोलन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं का आंदोलन था। उनका दावा है कि जंतर मंतर आंदोलन से करीब 450 लोग कोऑर्डिनेटर के रूप में जुड़े थे लेकिन उन्हें बैठक में शामिल नहीं किया गया। युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि देर रात तक पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका से बैठक और आंदोलन को लेकर बातचीत होती रही लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे अभिजीत दीपके के घर के बाहर अनशन पर बैठेंगे और जब तक आंदोलन से जुड़े सभी युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना और अनशन जारी रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

छात्रों और सरकार के बीच वार्ता खत्म: CBI जांच पर सहमति नहीं, अंतिम फैसला CM के साथ अगली बैठक में; आंदोलन जारी

झारखंड में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और CBI जांच की मांग को लेकर जारी छात्रों के सत्याग्रह आंदोलन के 14वें दिन शुक्रवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में छात्रों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि, आंदोलन की सबसे अहम मांग CBI जांच पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। ऐसे में छात्रों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक इस मांग पर फैसला नहीं होता, तब तक उनका सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। रविंद्र पासवान बोले- पहली बैठक बेहद सकारात्मक रही बैठक के बाद छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार के साथ यह उनकी पहली औपचारिक बैठक थी। उन्होंने कहा कि चर्चा का माहौल बेहद सकारात्मक रहा और सभी के साथ बैठकर ऐसा महसूस हुआ जैसे परिवार के बीच बातचीत हो रही हो। रविंद्र पासवान ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राज्य सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सभी मंत्री उनकी मांगों को वास्तविक मानते हुए उन पर गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने बताया कि यह बातचीत का पहला चरण था, जिसमें छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को अपनी सभी मांगों से अवगत कराया। आने वाले दौर की बैठकों में इन मांगों पर विस्तृत चर्चा और निर्णय की उम्मीद है। सरकार ने मांगों पर गंभीर विचार का दिया भरोसा बैठक के बाद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। सरकार ने उनकी सभी मांगों को गंभीरता से सुना और समझा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC Protest: सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू, CM हेमंत से मुलाकात की उम्मीद

झारखंड में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल राजकीय अतिथिशाला पहुंच गया, जहां सरकार की ओर से गठित चार मंत्रियों की कमेटी के साथ छात्रों की वार्ता चल रही है। प्रशासन की ओर से रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी बैठक में मौजूद हैं। छात्रों की मांगों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर यह बातचीत अहम मानी जा रही है। राजकीय अतिथिशाला में शुरू हुई सरकार-छात्रों की वार्ता वार्ता के लिए 10 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राजकीय अतिथिशाला के अंदर पहुंच चुका है। सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव बातचीत में शामिल हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से रांची के डीसी और एसएसपी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों की अन्य मांगों पर चर्चा की जा रही है। यदि शुरुआती दौर की बातचीत सकारात्मक रहती है तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर सकते हैं। सरकार की आपत्ति के बाद 11 से 10 हुई प्रतिनिधिमंडल की संख्या जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बताया कि सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव लेकर पहुंचे एसडीओ ने छात्रों से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे थे। छात्रों ने शुरुआत में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया था। हालांकि, सरकार की ओर से कुछ नामों पर आपत्ति जताए जाने के बाद सूची में बदलाव किया गया और अब 10 सदस्यी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है': राहुल ने ई20 पेट्रोल पर सरकार को घेरा, वीडियो जारी कर कही ये बात

देश में ई20 यानी 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार की इथेनॉल मिश्रण नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर कहा जाता है कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यहां तो पूरी दाल ही काली है। राहुल गांधी ने ई20 पेट्रोल और क्या कहा? राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह एक कार के पास खड़े होकर बात करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, यह ई20 का जो मुद्दा है, वह बहुत बड़ा मुद्दा है। सामान्यतः हम कहते हैं कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यह दाल ही काली है। भाइयों और बहनों, इस समय देश में भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि कई बड़े मुद्दे हमारी प्राथमिकता की सूची में हैं। उन्होंने कहा, आप चिंता मत कीजिए। कांग्रेस सांसद ने वीडियो में आगे कहा कि ई20 का मामला काफी बड़ा है। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ जल्द ही अभियान चलाएंगे। इस मुद्दे को भी हम बड़े स्तर पर उठाएंगे, क्योंकि यह लोगों की कार खराब कर रहा है, उनकी मोटरसाइकिलों को खराब कर रहा है, स्कूटरों को खराब कर रहा है। सच कहूं, तो सीधे तौर पर उनकी जेबों से पैसे खींच रहा है। कांग्रेस के आरोप क्या हैं? कांग्रेस का कहना है कि ई20 पेट्रोल लागू होने के बाद लोगों को सस्ता ईंधन मिलने का वादा पूरा नहीं हुआ। पांच अगस्त को पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि मार्च 2025 से देश के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर लगभग केवल E20 पेट्रोल ही उपलब्ध कराया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि ई20 से वाहन कम माइलेज दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं का ईंधन खर्च बढ़ गया है। पार्टी का दावा है कि अप्रैल 2023 से म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

'टीम बनाने में पारदर्शिता नहीं': कोर कमेटी को लेकर CJP में बवाल, दीपके के घर के बाहर क्यों धरने पर बैठें युवा?

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी को लेकर विवाद सामने आया है। अभिजीत दीपके के घर के बाहर पहुंचे कुछ युवाओं ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से जुड़े सभी कोऑर्डिनेटर्स को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। युवाओंं ने बताया कब तक जारी रहेगा अनशन? प्रदर्शन कर रहे युवाओं का दावा है कि वे जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की शुरुआत से ही सक्रिय रहे और आंदोलन में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई। आरोप है कि हाल ही में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में केवल अभिजीत दीपके के करीबी और पहचान वाले लोगों को बुलाया गया जबकि आंदोलन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं का आंदोलन था। उनका दावा है कि जंतर मंतर आंदोलन से करीब 450 लोग कोऑर्डिनेटर के रूप में जुड़े थे लेकिन उन्हें बैठक में शामिल नहीं किया गया। युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि देर रात तक पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका से बैठक और आंदोलन को लेकर बातचीत होती रही लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे अभिजीत दीपके के घर के बाहर अनशन पर बैठेंगे और जब तक आंदोलन से जुड़े सभी युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना और अनशन जारी रहेगा। सीजेपी कार्यकर्ता मनीष ने क्या कुछ कहा? सीजेपी कार्यकर्ता मनीष ब्रह्मभट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा,“एक ग्रुप बनाया गया है और सभी इस बात से सहमत हैं कि अगर चीजें लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ें, तो इससे देश का भला होगा। हमें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

डूब गई दिल्ली!: गलियों में तैरते नजर आए बच्चे, सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां; बारिश में बह गए सरकारी दावे

1 of 11 गलियों में भरे पानी में नहाते बच्चे - फोटो : ANI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश ने आम जनजीवन को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। मानसून की इस सक्रियता से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं जगह-जगह जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 2 of 11 बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला रेड अलर्ट और सड़कों का हाल राजधानी में गुरुवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी लगातार जारी रहा। बारिश की तीव्रता को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में दो बार रेड अलर्ट भी जारी किया। संगम विहार की गलियों में बच्चे पानी में तैरते हुए नजर आए। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के कई प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। #WATCH | Delhi: Heavy waterlogging in Sangam Vihar area, following heavy rainfall. pic.twitter.com/cXzX4tzejU — ANI (@ANI) August 7, 2026 3 of 11 दिल्ली में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला कहां कितनी हुई बारिश? शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों पर दर्ज की गई बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं। मौसम केंद्र दर्ज बारिश (मिमी में) आयानगर 87.4 (सर्वाधिक) पालम 73.5 पूसा 59.5 सफद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

तस्वीरों में दिल्ली-एनसीआर का हाल: सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल', जलभराव से थमी रफ्तार; लोगों की बढ़ी मुश्किलें

1 of 8 दिल्ली एनसीआर में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied Delhi NCR Weather: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बीते बुधवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह राजधानी में लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों के लिए निकले कर्मचारियों और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते नजर आए। शुक्रवार सुबह राजधानी में लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों के लिए निकले कर्मचारियों और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते नजर आए। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बीते बुधवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 2 of 8 दिल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC Protest: छात्रों से बातचीत को तैयार सरकार, ADM ने की मुलाकात; प्रतिनिधिमंडल के नामों पर फंसा पेच

ADM धनंजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार छात्रों से मिलने आ रहे हैं और उनकी कुशलक्षेम के साथ-साथ उनकी चिंताओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक बातचीत का मुख्य विषय छात्रों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ना रहा है। रांची सदर SDO राजत कुमार ने कहा कि अधिकारी छात्रों से मिलने और यह समझने आए हैं कि भविष्य की तैयारी में उनकी किस तरह मदद की जा सकती है। अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों के साथ सीधे संवाद किया।छात्र नेता राजेश कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से बातचीत के लिए तैयार होने की बात कही गई है और छात्र भी पहले की तरह बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि, सरकार ने बातचीत के लिए केवल छात्रों को प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने की शर्त रखी है। राजेश कुमार के मुताबिक, छात्रों की ओर से तैयार की गई प्रतिनिधिमंडल की सूची में कुछ नामों को लेकर आपत्ति जताई गई है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के नामों की सूची में बदलाव किया जा रहा है। छात्रों की एक प्रमुख मांग यह भी है कि सरकार के साथ होने वाली बातचीत मीडिया की मौजूदगी में हो।प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा कि उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री खुद खुले मंच पर लाइव मीडिया के सामने छात्रों से बातचीत करें। छात्र ने आरोप लगाया कि पिछले आंदोलन के दौरान उनके प्रतिनिधियों को बंद कमरे में ले जाकर बातचीत की गई थी, लेकिन उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने बताया कि सरकार की ओर से चार या पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए भेजने का सुझाव दिया गया था। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीर और पारदर्शी बातचीत होनी चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 2 min · National Desk

'75 लोग 75 हजार भी हो सकते हैं': आप जंतर मंतर को बंद क्यों नहीं कर देते? दिल्ली HC ने केंद्र से पूछा सवाल

15 अगस्त नजदीक, 75 लोग 75 हजार भी हो सकते हैं एएसजी शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में पहले से ही सुनवाई कर रहा है कि जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल घोषित किया जाए या नहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है और 15 अगस्त नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। उन्होंने आशंका जताई कि 75 लोग बाद में 75 हजार भी हो सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 1 min · National Desk

Vijay-Sangeetha: क्या सीएम विजय और संगीता के बीच हुई सुलह? थलापति की पत्नी ने वापस ली तलाक की याचिका

विजय और संगीता की लव स्टोरी बता दें कि विजय और संगीता की लव मैरिज हुई थी। और इनकी लव स्टोरी काफी दिलचल्प है। संगीता सोरनलिंगम का परिवार श्रीलंकाई मूल का है। मगर वे यूनाइटेड किंगडम में बड़ी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता यूके में बेस्ड एक तमिल बिजनेसमैन हैं। इसके साथ ही श्रीलंका से उनका परिवारिक नाता है। ब्रिटेन की रहने वाली संगीता एक्टर विजय थलापति की जबरा फैन थीं। साल1990 में विजय की फिल्म ‘पूवे उन्नाकागा’ रिलीज हुई तो संगीता ने भारत लौटने का फैसला किया। इसके बाद वे सीधे विजय से मिलने की कोशिश करने लगीं। जब विजय ने उनके प्रयास देखे तो उन्होंने संगीता को अपने घर डिनर के लिए बुला लिया। वहीं उन्होंने संगीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद संगीता की जिंदगी ही बदल गई। वे फैन की तरह जिस शख्स से एक बार मिलना चाहती थीं। उसी ने उन्हें सारी जिंदगी साथ रहने का प्रस्ताव दे दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 7, 2026 · 1 min · National Desk