विजय और संगीता की लव स्टोरी बता दें कि विजय और संगीता की लव मैरिज हुई थी। और इनकी लव स्टोरी काफी दिलचल्प है। संगीता सोरनलिंगम का परिवार श्रीलंकाई मूल का है। मगर वे यूनाइटेड किंगडम में बड़ी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता यूके में बेस्ड एक तमिल बिजनेसमैन हैं। इसके साथ ही श्रीलंका से उनका परिवारिक नाता है। ब्रिटेन की रहने वाली संगीता एक्टर विजय थलापति की जबरा फैन थीं। साल1990 में विजय की फिल्म ‘पूवे उन्नाकागा’ रिलीज हुई तो संगीता ने भारत लौटने का फैसला किया। इसके बाद वे सीधे विजय से मिलने की कोशिश करने लगीं। जब विजय ने उनके प्रयास देखे तो उन्होंने संगीता को अपने घर डिनर के लिए बुला लिया। वहीं उन्होंने संगीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद संगीता की जिंदगी ही बदल गई। वे फैन की तरह जिस शख्स से एक बार मिलना चाहती थीं। उसी ने उन्हें सारी जिंदगी साथ रहने का प्रस्ताव दे दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें