झारखंड में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल राजकीय अतिथिशाला पहुंच गया, जहां सरकार की ओर से गठित चार मंत्रियों की कमेटी के साथ छात्रों की वार्ता चल रही है। प्रशासन की ओर से रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी बैठक में मौजूद हैं। छात्रों की मांगों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर यह बातचीत अहम मानी जा रही है। राजकीय अतिथिशाला में शुरू हुई सरकार-छात्रों की वार्ता वार्ता के लिए 10 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राजकीय अतिथिशाला के अंदर पहुंच चुका है। सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव बातचीत में शामिल हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से रांची के डीसी और एसएसपी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों की अन्य मांगों पर चर्चा की जा रही है। यदि शुरुआती दौर की बातचीत सकारात्मक रहती है तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर सकते हैं। सरकार की आपत्ति के बाद 11 से 10 हुई प्रतिनिधिमंडल की संख्या जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बताया कि सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव लेकर पहुंचे एसडीओ ने छात्रों से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे थे। छात्रों ने शुरुआत में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया था। हालांकि, सरकार की ओर से कुछ नामों पर आपत्ति जताए जाने के बाद सूची में बदलाव किया गया और अब 10 सदस्यी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
JPSC-JSSC Protest: सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू, CM हेमंत से मुलाकात की उम्मीद
झारखंड में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल राजकीय अतिथिशाला पहुंच गया, जहां सरकार की ओर से गठित चार मंत्रियों की कमेटी के साथ छात्रों की वार्ता चल रही है। प्रशासन की ओर से रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी बैठक में मौजूद हैं। छात्रों की मांगों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर यह बातचीत अहम मानी जा रही है। राजक