बेलग्रेड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने रूसी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 2025 की तुलना में 2026 में पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की आपूर्ति घटी है। अमेरिका यूक्रेन में ही पैट्रियट इंटरसेप्टर बनाने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। हालांकि, लाइसेंस से जुड़ी कागजी कार्रवाई में काफी देरी हो रही है। जेलेंस्की के मुताबिक, पैट्रियट ही एकमात्र ऐसा सिस्टम है जो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिरा सकता है।दूसरी ओर, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने जेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन को ‘मित्र राष्ट्र’ बताया। वुसिक ने दोहराया कि सर्बिया यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। रूस पर प्रतिबंध न लगाने को लेकर यूरोपीय संघ सर्बिया पर लगातार दबाव बना रहा है। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के प्रयासों और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने रात भर में 151 ड्रोन और छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। कीव के उत्तर-पूर्व स्थित ब्रोवारी जिले में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह मलबे में बदल गया। इस हादसे में तीन साल के बच्चे और उसके दादा-दादी की जान चली गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य और मदद के लिए आया एक पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजधानी कीव में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि उसने 135 ड्रोन मार गिराए। पिछले महीने रूस द्वारा दागे गए लगभग 9,000 ड्रोन और मिसाइलों में से यूक्रेन 60 प्रतिशत को ही रोक पाया। जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों और अधिक एंटी-बैलिस्टि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कीव में रूस का भीषण हमला: सर्बिया दौरे पर पहुंचे जेलेंस्की बोले- पैट्रियट मिसाइल के कागजी काम ने बढ़ाई मुश्किल
बेलग्रेड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने रूसी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 2025 की तुलना में 2026 में पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की आपूर्ति घटी है। अमेरिका यूक्रेन में ही पैट्रियट इंटरसेप्टर बनाने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। हालांकि, लाइसेंस से जुड़ी कागजी कार्रवाई में काफी देरी हो रही है। जेलेंस्की के मुताबिक, पैट्रियट ही एकमात्र ऐसा सिस्टम है जो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिरा सकता है।दूसरी ओर, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने जेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वा