चार हत्यारों को फांसी: कोर्ट ने किया सीएम की सुपारी लेने वाले श्रीप्रकाश शुक्ला का जिक्र; ददुआ पर कही ये बात

चार हत्यारों को फांसी: कोर्ट ने किया सीएम की सुपारी लेने वाले श्रीप्रकाश शुक्ला का जिक्र; ददुआ पर कही ये बात पवन हत्याकांड में फैसला: शामली के भभीसा गांव में 12 साल पहले घर पर हमला कर दो गोली मारकर किसान पवन कुमार (56) की हत्या के मामले में कुख्यात सुशील मूंछ के शूटर विपुल खूनी गिरोह के चार सदस्यों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। इनमें शामली का रामवीर, राहुल, हरेंद्र और बागपत का राजीव शामिल है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि गैंगस्टरवाद सभ्य समाज के लिए खतरा है। कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव में मई 2014 में विपुल खूनी के साथी अजय की हत्या कर दी गई थी। वारदात में किसान पवन के छोटे बेटे आशु को नामजद किया गया। नामजदगी को लेकर आशु और विपुल की मां राजेश के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में 14 जुलाई 2014 की सुबह 10:45 बजे कार में सवार होकर आए विपुल खूनी और उसके साथियों ने बुढ़ाना मार्ग स्थित वादी अशोक के घर में घुसकर 20 राउंड फायरिंग की और उसके भाई पवन की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाथ में गोली लगने से वादी भी घायल हुआ था। पुलिस ने जांच में आठ आरोपी बनाए थे। पिछले महीने 25 जुलाई को विपुल खूनी बागपत में हुई मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी अमित की पत्रावली एक मार्च 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

US: कैरोलिन लेविट के बाद ट्रंप किसे सौंपेंगे व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद, दावेदारों की रेस में कौन आगे?

कैरोलिन लेविट ने अचानक क्यों छोड़ा पद? लेविट ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। उनका जाना इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने ट्रंप प्रशासन में बेहद कम समय में मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई। 27 साल की उम्र में उन्होंने प्रेस सचिव का पद संभाला था और वह इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थीं। ट्रंप ने उनके काम की तारीफ करते हुए उन्हें व्हाइट हाउस के इतिहास की बेहतरीन प्रेस सचिवों में से एक बताया है। लेविट पद छोड़ने के बाद भी प्रशासन से पूरी तरह अलग नहीं होंगी और बाहरी संचार सलाहकार के रूप में ट्रंप के साथ काम करती रहेंगी। लेविट के जाने से ट्रंप प्रशासन के सामने क्या चुनौती है? अलीना हब्बा को क्यों माना जा रहा मजबूत दावेदार? मैथ्यू बॉयल के नाम की चर्चा क्यों है? स्कॉट जेनिंग्स की दावेदारी कितनी मजबूत है? व्हाइट हाउस के अंदर से कौन-कौन दावेदार हैं? टेलर बुडोविच और अन्ना केली की क्या भूमिका रही है? कैटी मिलर का नाम क्यों सामने आया है? मोनिका क्राउली और कारी लेक कितनी बड़ी दावेदार हैं? और किन नामों पर चल रही है चर्चा? लेविट ने ट्रंप प्रशासन की मीडिया रणनीति कैसे बदली? क्या नया प्रेस सचिव भी लेविट जैसी भूमिका निभाएगा? क्या अस्थायी तौर पर दूसरे अधिकारी संभाल सकते हैं ब्रीफिंग? नवंबर चुनाव से पहले ट्रंप किसे चुनेंगे? लेविट ऐसे समय पद छोड़ रही हैं, जब ट्रंप प्रशासन के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं। ईरान के साथ लंबे समय से चल रहे युद्ध को लेकर राष्ट्रपति पर दबाव है और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव भी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा माने जा रहे है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

Instagram New Logo: इंस्टाग्राम को मिली नई पहचान, कंपनी ने लोगो में 10 साल के बाद बदलाव किया; नया क्या जुड़ा?

मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए एक नया वर्डमार्क लॉन्च किया है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का टेक्स्ट-ओनली लोगो है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इस बदलाव के संबंध में एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एप के शीर्ष पर वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, इसलिए इसे नया रूप देने का समय आ गया था। एडम मोसेरी ने कहा कि नया वर्डमार्क पहले से अधिक साफ और आधुनिक है। इसमें मूल डिजाइन के संदर्भ और इंस्टाग्राम की सरलता व शिल्प कौशल को बनाए रखा गया है। मेटा की एक समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, टीम ने सैकड़ों डिजाइनों पर विचार किया। इनमें सभी-कैप्स से लेकर हस्तलिखित डिजाइन तक शामिल थे। अंततः, वे एक स्क्रिप्ट फॉन्ट पर वापस लौटे, जिसमें एक तरल स्ट्रोक है।इंस्टाग्राम के साथ बतौर प्रोडक्ट डिजाइन निदेशक काम कर रहीं जैस्मीन प्रोब्स्ट ने 13 अगस्त को जारी एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि स्क्रिप्ट व्यक्तिगत पहचान को दर्शाती है, इसलिए इसे संदर्भित करना सही लगा। उन्होंने कहा कि नया वर्डमार्क अधिक बोल्ड और सरल है, जिसमें अप्रत्याशितता के स्पर्श हैं। यह व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और एक व्यक्तिगत आवाज को दर्शाता है, जो हमेशा से इंस्टाग्राम के मूल में रहा है।वर्डमार्क ही एकमात्र बदलाव नहीं है। मेटा की समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, इंस्टाग्राम यूजर्स को एक अपडेटेड इंस्टाग्राम सैंस भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही एक नया हैंडराइटिंग टाइपफेस, इंस्टाग्राम पेन (एक कस्टम हाथ से खींचा गया टाइपफेस) और नया इंस्टाग्राम मोनो फॉन्ट भी पेश किया जाएगा।इंस्टाग्राम का लोगो बदलने वाली पोस्ट सामने आने के पहले घंटे के भीतर ही 2,000 से अधिक यूजर्स अपनी राय साझा कर चुके हैं। कुछ यूजर्स इसके प्रशंसक हैं। एक इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

अंबाला में टकराव: DSP का हाथ कटा, छह पुलिसवाले गंभीर; सिख नेता पर हमला करने वालों को छोड़ने पर अड़े प्रदर्शनकारी

1 of 10 अंबाला में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें सात अगस्त को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में खालिस्तान विरोधी सिख नेता गुरसिमरन सिंह मंड को पीटने के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद विवाद बढ़ गया है। सिख समाज के युवाओं पर एकतरफा कार्रवाई के विरोध में लोगों ने वीरवार की दोपहर एक बजे जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए बेरिकेड लगाए थे जिन्हें तोड़ते हुए भीड़ आगे निकल गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी देर शाम तक जीटी रोड पर डटे हुए हैं। 2 of 10 पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : अमर उजाला प्रदर्शनकारियों की दो मांगें प्रदर्शनकारियों की दो प्रमुख मांगें हैं पहली, इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए दूसरी है मंड पर हमले के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को रिहा किया जाए। जीटी रोड जाम होने से हरियाणा के सड़क मार्ग से अन्य राज्यों का संपर्क लगभग टूट गया। हालात ऐसे बन गए कि लोग छह घंटे से भी अधिक समय तक जाम में फंसे हैं। जीटी रोड पर जाम के कारण स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकले बच्चों की बसें, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जद्दोजहद करनी पड़ी। 3 of 10 प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला पंजोखरा गुरुद्वारे में बुलाई गई थी पंथ की बैठक हाल ही में सिख संगत ने पुलिस पर प्राथमिकी में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

Chamoli Tunnel Landslide Live: निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ की मौत, छह की तलाश जारी, आज जाएंगे सीएम

12:00 AM, 14-Aug-2026 उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में बृहस्पतिवार शाम सरिया वेल्डिंग के दौरान भारी भूस्खलन होने से कई मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टनल में 28 मजदूर फंसे थे। जिसमें से 22 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इनमें से नौ की मौत हो चुकी है। 11 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक पीपलकोटी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती है और एक को रेफर किया गया है। अभी भी छह मजदूरों की तलाश जारी है।हादसा शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर हुआ। जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर हुए भूस्खलन के बाद पानी के साथ पत्थर और मलबा टनल के अंदर घुस गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात करीब नौ बजे तक 13 मजदूरों को घायल अवस्था में टनल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; कई मजदूर अंदर फंसे, चार की मौत

सीएम ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा व पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं, स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए व प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 1 min · National Desk

नालसार के 2026 बैच पर BCI का यू-टर्न: सीजेआई विवाद के बीच कुछ घंटों में हटाई एनरोलमेंट रोक; अब आगे क्या होगा?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के 2026 में स्नातक हुए पूरे बैच के एनरोलमेंट पर लगाई गई रोक वापस ले ली है। बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने गुरुवार देर शाम जारी नए आदेश में कहा कि परिषद ने मामले पर विस्तार से चर्चा की और ताजा रिपोर्ट के आधार पर पाया कि बड़ी संख्या में छात्र निर्दोष हैं। नए आदेश के मुताबिक, नालसार के सभी छात्र अपनी पसंद के स्टेट बार काउंसिल में एनरोलमेंट करा सकेंगे। क्या CJI सूर्यकांत से जुड़े विवाद के कारण लिया गया था फैसला? यह विवाद नालसार के दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर शुरू हुआ था। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें आमंत्रित किए जाने की पुष्टि की गई थी, हालांकि दीक्षांत समारोह की तारीख अभी तय नहीं हुई थी और विश्वविद्यालय उनके जवाब का इंतजार कर रहा था। नालसार के छात्रों के एक वर्ग ने CJI के समारोह में शामिल होने का विरोध किया था। After detailed deliberation, the @barcouncilindia has modified its earlier directions concerning @NALSAR_Official. All 2026 passed-out students of NALSAR will now be entitled to seek enrolment with the State Bar Council of their choice. The factual inquiry will continue, and… pic.twitter.com/uJPkpHaOXj— Manan Kumar Mishra (@MishraManan01) August 13, 2026 क्या BCI की CJI विवाद पर जांच अभी भी जारी रहेगी? एनरोलमेंट पर रोक हटाने के बावजूद बीसीआई ने मामले की तथ्यात्मक जांच जारी रखने का फैसला किया है। परिषद ने विश्वविद्यालय से इस पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी है। बीसीआई का कहना है कि उसे विश्वसनीय सूत्रों से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

अंबाला में टकराव: DSP का हाथ कटा, छह पुलिसवाले गंभीर; सिख नेता पर हमला करने वालों को छोड़ने पर अड़े प्रदर्शनकारी

1 of 10 अंबाला में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें सात अगस्त को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में खालिस्तान विरोधी सिख नेता गुरसिमरन सिंह मंड को पीटने के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद विवाद बढ़ गया है। सिख समाज के युवाओं पर एकतरफा कार्रवाई के विरोध में लोगों ने वीरवार की दोपहर एक बजे जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए बेरिकेड लगाए थे जिन्हें तोड़ते हुए भीड़ आगे निकल गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी देर शाम तक जीटी रोड पर डटे हुए हैं। 2 of 10 पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : अमर उजाला प्रदर्शनकारियों की दो मांगें प्रदर्शनकारियों की दो प्रमुख मांगें हैं पहली, इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए दूसरी है मंड पर हमले के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को रिहा किया जाए। जीटी रोड जाम होने से हरियाणा के सड़क मार्ग से अन्य राज्यों का संपर्क लगभग टूट गया। हालात ऐसे बन गए कि लोग छह घंटे से भी अधिक समय तक जाम में फंसे हैं। जीटी रोड पर जाम के कारण स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकले बच्चों की बसें, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जद्दोजहद करनी पड़ी। 3 of 10 प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला पंजोखरा गुरुद्वारे में बुलाई गई थी पंथ की बैठक हाल ही में सिख संगत ने पुलिस पर प्राथमिकी में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला

सीएम ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा व पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं, स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए व प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- विदेश नीति का मतलब सिर्फ नेताओं को गले लगाना है; मोदी सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर लोगों को अपनी बात रखने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही उत्तराखंड की एक महिला का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि सरकार व्यवस्था लागू करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का काम भारत को अपनी बात कहने का अवसर देना है। क्या जंतर-मंतर पर छात्रों को अपनी बात रखने से रोका गया? राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र अपनी बात रखना चाहते थे। उनके मुताबिक, छात्र परेशान थे और अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह कहा जाता है कि जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाई जाएगी और लोगों को अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। क्या उत्तराखंड की महिला के मामले का भी राहुल ने किया जिक्र? उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनसे सरकार के लोगों को हटाने की बात कही थी। राहुल ने यह भी कहा कि कुछ मीडिया कर्मी निजी तौर पर मानते हैं कि जो हो रहा है, वह सही नहीं है, लेकिन नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण खुलकर बोल नहीं पाते। राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक राष्ट्रीय भावना भी होती है। उनके मुताबिक, इसका मतलब यह है कि लोग कुछ लोगों को अपनी बनाई हुई व्यवस्था देश पर थोपने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष अब अपनी बात खुलकर रख रहा है और यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। राहुल गांधी ने एक महिला का जिक्र क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk