1 of 10 अंबाला में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें सात अगस्त को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में खालिस्तान विरोधी सिख नेता गुरसिमरन सिंह मंड को पीटने के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद विवाद बढ़ गया है। सिख समाज के युवाओं पर एकतरफा कार्रवाई के विरोध में लोगों ने वीरवार की दोपहर एक बजे जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए बेरिकेड लगाए थे जिन्हें तोड़ते हुए भीड़ आगे निकल गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी देर शाम तक जीटी रोड पर डटे हुए हैं। 2 of 10 पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : अमर उजाला प्रदर्शनकारियों की दो मांगें प्रदर्शनकारियों की दो प्रमुख मांगें हैं पहली, इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए दूसरी है मंड पर हमले के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को रिहा किया जाए। जीटी रोड जाम होने से हरियाणा के सड़क मार्ग से अन्य राज्यों का संपर्क लगभग टूट गया। हालात ऐसे बन गए कि लोग छह घंटे से भी अधिक समय तक जाम में फंसे हैं। जीटी रोड पर जाम के कारण स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकले बच्चों की बसें, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जद्दोजहद करनी पड़ी। 3 of 10 प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला पंजोखरा गुरुद्वारे में बुलाई गई थी पंथ की बैठक हाल ही में सिख संगत ने पुलिस पर प्राथमिकी में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें