‘किसी को नहीं बख्शेंगे’: शाहरुख-अजय-टाइगर को नोटिस जारी करने वाले FDA कमिश्नर का सख्त रुख, कहा- सब है जवाबदेह

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सरोगेट उत्पादों का प्रचार करने वाली हस्तियों के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि की पूरी चेन में शामिल हर व्यक्ति जवाबदेह है। पीटीआई समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘पूरी श्रृंखला में हर कोई जिम्मेदार है। यह सब पर लागू होता है।’ एफडीए प्रमुख ने कहा कि ये नियम सभी पर लागू हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। क्या है पूरा मामला? यह घटना महाराष्ट्र एफडीए की ओर से बॉलीवुड अभिनेताओं शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची नामक कथित तंबाकू उत्पाद के में ब्रांड एंडोर्सर के रूप में भाग लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के कुछ दिनों बाद सामने आई है। एफडीए का कहना है कि यह अभियान प्रतिबंधित पान मसाला/तंबाकू से संबंधित उत्पादों का अप्रत्यक्ष या परोक्ष प्रचार हो सकता है। तुकाराम मुंढे ने कहा कि की जांच प्रतिबंधित उत्पाद के संभावित विकल्प के रूप में की जा रही है, क्योंकि कंपनी अतीत में गुटखा बेचती पाई गई थी। उन्होंने कहा कि और दावों को बनाने, प्रकाशित करने या प्रायोजित करने में शामिल सभी लोगों पर नियम लागू होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञापनदाताओं से एफएसएसएआई के नियमों को देखने का आग्रह किया। विनियम को लेकर क्या कहा? इसके साथ ही पीटीआई को बताया, ‘यह मुद्दा खाद्य सुरक्षा और मानक विनियमों के कार्यान्वयन से संबंधित है। इनमें से एक विनियम और भ्रामक दावों से संबंधित है। उन्होंने आगे बताया कि यह विनियम 2018 में अस्तित्व में आया और 1 जुलाई, 2019 से लागू हुआ। उन्होंने आगे कहा, ‘क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा, इस एक सवाल ने उलझा दी पूरी कहानी

1 of 13 IPS officer mother murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव निवासी इंद्रावती का शव रविवार सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में मिला था। उनके मुंह से खून बह रहा था और शरीर से जेवर गायब थे। एसपी आशुतोष मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) की हत्या के मामले में पुलिस आसपास ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है। इंद्रावती के संपर्क में रहने वाले लोगों और उनके मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगा है। घर के आसपास व गांव में सीसीटीवी कैमरा न होने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 2 of 13 IPS officer mother murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी देर रात शव का पोस्टमॉर्टम हुआ था, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। हालांकि, शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। विसरा सुरक्षित रखा गया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा गहन जांच की और मौके से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया। 3 of 13 एसपी की मां की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों के लोगों स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

भाजपा संगठन विस्तार: नितिन नवीन की टीम में दिखी पीडीए की काट, यूपी के आठ चेहरों को शामिल करने के हैं ये मायने

भाजपा की नवीन राष्ट्रीय टीम में चुनाव के मुहाने पर खड़े यूपी की भागीदारी को तरजीह दी गई है। यही नहीं, टीम में पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज के प्रमुख चेहरों पर दांव भी लगाया गया है। साफ है कि भाजपा 2027 की जंग के लिए विपक्ष के पीडीए को ध्वस्त करने के हथियार सजाने में जुट गई है। लंबे इंतजार के बाद घोषित भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी के आठ चेहरों को शामिल कर राज्य का सियासी संतुलन साधे रखने की कोशिश की गई है। इनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद पर दो-दो लोगों तथा दो को अलग-अलग मोर्चों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।एक तिहाई से अधिक यानी तीन महिलाओं को शामिल करके भाजपा ने बड़ी चाल चली है। पार्टी नेतृत्व ने छह महीने बाद यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण पर पार्टी की प्रतिबद्धता के प्रचार को विश्वसनीयता देने का आधार तैयार किया है।भाजपा ने अगड़े, पिछड़े और दलित को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास भी किया है। जातियों के संतुलन के लिहाज से देखें तो यूपी के आठ चेहरों में तीन ओबीसी (यादव, कुर्मी, मौर्य), एक ब्राह्मण, एक पारसी, एक दलित और दो मुस्लिम को जगह मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: धार्मिक नगरों वाराणसी-मथुरा बनी रियल स्टेट की पहली पसंद, पिछड़ी अयोध्या; छह महीने से नहीं आई परियोजना

प्रयागराज में 2025 की पहली छमाही में तीन परियोजनाओं में 187 इकाइयां प्रस्तावित थीं और 83.36 करोड़ रुपये का निवेश था। 2026 में चार परियोजनाओं के साथ इकाइयां बढ़कर 340 और निवेश 363.52 करोड़ रुपये हो गया। निवेश में यह करीब 4.4 गुना उछाल है। इसके विपरीत मिर्जापुर में 2025 की पहली छमाही में एक परियोजना, 88 इकाइयां और 26.42 करोड़ रुपये का निवेश था, जबकि 2026 में कोई नई परियोजना दर्ज नहीं हुई। चित्रकूट और सीतापुर में दोनों वर्षों की पहली छमाही में कोई नई परियोजना नहीं आई। अयोध्या में छह महीने नई परियोजना नहीं राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या धार्मिक पर्यटन के साथ रियल एस्टेट निवेश का प्रमुख केंद्र बनी है लेकिन 2026 की पहली छमाही में यहां नई परियोजनाओं का आंकड़ा शून्य रहा। 2025 की पहली छमाही में तीन परियोजनाओं में 553 इकाइयां और 206.18 करोड़ रुपये की लागत थी। इस साल नई परियोजनाएं, इकाइयां और निवेश, तीनों शून्य रहे। यूपी रेरा की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार पूरे वर्ष अयोध्या में पांच, मथुरा में 23, वाराणसी में नौ और प्रयागराज में सात परियोजनाएं पंजीकृत हुईं। यूपी रेरा ने धार्मिक और तीर्थ नगरों में रियल एस्टेट गतिविधि बढ़ने के पीछे धार्मिक पर्यटन, बेहतर संपर्क व्यवस्था, शहरी पुनर्विकास और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रमुख कारण माना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: कितना बड़ा है भारत का ड्रोन बाजार, खेती-रेलवे से लेकर रक्षा तक कैसे बढ़ रहा इसका इस्तेमाल?

आगे की योजना क्या है? आगे सरकार का जोर सिर्फ ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाने पर नहीं, बल्कि देश में ड्रोन से जुड़े पूरे उद्योग को मजबूत करने पर है। आईबीईएफ के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 240 मिलियन डॉलर यानी 2,219 करोड़ रुपये के ड्रोन प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन कार्यक्रम का प्रस्ताव है। इसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2027-28 तक ड्रोन क्षेत्र में 40 प्रतिशत स्थानीयकरण हासिल करना है। इस योजना में खासतौर पर ड्रोन के पुर्जे, सॉफ्टवेयर और सेवाओं पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा अगले तीन वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का प्रस्ताव है। भारत में कितने ड्रोन और पायलट हैं? 9 फरवरी 2026 तक भारत में 38,575 ड्रोन पंजीकृत थे और उन्हें विशिष्ट पहचान संख्या दी गई थी। वहीं 39,890 रिमोट पायलट प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके थे। देश में 244 प्रशिक्षण संस्थानों को डीजीसीए की मंजूरी मिली थी। ड्रोन से कैसे खुले रोजगार के मौके? ड्रोन उद्योग में रोजगार सिर्फ पायलट बनने तक सीमित नहीं है। इसके साथ ड्रोन बनाने, सॉफ्टवेयर विकसित करने, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तैयार करने, ड्रोन की मरम्मत, आंकड़ों का विश्लेषण और सर्वे जैसे काम जुड़े हैं। सरकार का स्वायन कार्यक्रम ड्रोन और मानव रहित विमान तकनीक के क्षेत्र में कौशल विकास पर काम कर रहा है। इसके तहत 857 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और 26,000 से ज्यादा लोगों को फायदा हुआ है। छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए निडार जैसे कार्यक्रम भी हैं, जिनमें स्वचालित ड्रोन के नए इस्तेमाल पर काम करने का अवसर मिलता है। इसमें 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए सहायता का प्रावधान है। आईबीईएफ के अनुमान के मुताबिक, इस क्षेत्र से 1.20 लाख से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal 18 August: कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे, बढ़ेगी सुख समृद्धि

1 of 13 18 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Today Prediction Horoscope: 18 अगस्त 2026, मंगलवार को श्रावण शुक्ल षष्ठी तिथि रहेगी, जो शाम करीब 5:50 बजे तक रहेगी और इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू होगी। दिल्ली के पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और स्वाति नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति रिश्तों, साझेदारी, संतुलन और आपसी समझ से जुड़े मामलों को महत्वपूर्ण बना सकती है। वहीं मंगलवार का दिन साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में आज कुछ राशियों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 18 अगस्त 2026 का दिन कैसा रहेगा और किन क्षेत्रों में आपको विशेष लाभ या सावधानी बरतनी चाहिए। 2 of 13 सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। - फोटो : amarujala मेष राशि आज का दिन आपके लिए फायदे के नए रास्ते खोल सकता है। आपके फैसले सही साबित होंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन खुश रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी, वहीं ससुराल पक्ष से किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना है। हालांकि, मां की किसी बात को नजरअंदाज न करें। उनकी नाराजगी आपको थोड़ी परेशानी दे सकती है। 3 of 13 परिवार में खुशियां आएंगी। - फोटो : amarujala वृषभ राशि आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: झारखंड में परीक्षा रद्द, सीबीआई जांच पर अड़े छात्र; मस्क को केंद्र की चेतावनी; बढ़ी नौसेना की ताकत

देशभर में राजनीति, प्रशासन, मौसम, सुरक्षा, शिक्षा और अपराध से जुड़ी कई अहम खबरें सुर्खियों में रहीं। झारखंड में करीब एक महीने से चल रहे छात्र आंदोलन को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा रद्द करने का एलान किया और मंत्री इरफान अंसारी ने आंदोलनकारी देवेंद्र महतो समेत छात्रों का अनशन खत्म कराया, हालांकि सीबीआई जांच की मांग पर आंदोलन जारी है। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। वहीं, एलन मस्क के एक्स पर सरकारी कंटेंट कार्रवाई को अधिक पारदर्शी बनाने के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि प्लेटफॉर्म को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। भाजपा में नई टीम के बाद अब संसदीय बोर्ड में संभावित बदलाव और योगी आदित्यनाथ तथा देवेंद्र फडणवीस जैसे नामों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है। नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के सनातन धर्म को राष्ट्रीय पहचान से जोड़ने वाले बयान ने हिंदू राष्ट्र की बहस को फिर हवा दे दी है। पूर्वी भारत में भारी बारिश से बंगाल और ओडिशा में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। रक्षा क्षेत्र में भारतीय नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन लेने का 1,943 करोड़ रुपये का समझौता हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से कथित मारपीट के मामले में पीएचडी छात्र को निलंबित किया गया है। गुजरात में ईडी ने फर्जी सरकारी दफ्तर और रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामलों में 152.5 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। नाबालिग की शादी और मां बनने का मामला भी सामने आया है। मनोरंजन में काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव से जुड़ा रियलिटी शो चर्चा में है, जबकि त्विषा शर्मा मामले में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र ने प्रोफेसर को पीटा: प्रशासन ने हमलवार को किया निलंबित, सामने आया हिंसा का VIDEO

दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रो. अनुपम झा के साथ कथित शारीरिक मारपीट के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी छात्र शुभम सिंह का तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार सुबह 10:30 बजे उमंग भवन में हुई घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई। शुभम सिंह ने विधि संकाय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीएचडी शोधार्थी के रूप में दाखिला लिया था। वहीं पीड़ित शिक्षक ने इस मामले की शिकायत मौरिस नगर थाने में दी है। पीएचडी छात्र शुभम सिंह निलंबित निलंबन आदेश में कहा गया है कि शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से विधि संकाय से निलंबित किया जाता है। साथ ही, दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम, 1922 के अध्यादेश 15 बी के तहत उनके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इंटेक ने डीयू कुलपति को लिखा पत्र इस घटना को लेकर इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिख घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने कहा कि किसी शिक्षक के साथ परिसर में शारीरिक हिंसा की घटना को केवल सामान्य अनुशासनात्मक मामला नहीं माना जा सकता। इंटेक ने की कड़ी कार्रवाई की मांग इंटेक ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों, अध्यादेशों और लागू नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने यह भी कहा कि यदि जांच में संज्ञेय अपराध के तथ्य सामने आते हैं तो उचित कार्रवाई की जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी ने शासन को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, जरूरी कार्रवाई के लिए ट्रस्ट को दी गई

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह विभाग ने रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद जरूरी कार्रवाई के लिए इसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को उपलब्ध करा दिया है। ट्रस्ट के अनुरोध पर शासन ने 13 जून को लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। आईजी रेंज किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार इसके सदस्य थे। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसमें मामले में कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को राम जन्मभूमि थाने में केस दर्ज किया गया था। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर दर्ज केस में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को नामजद किया गया था। अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था।आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 1 min · National Desk

Ranchi Student Protest: देवेंद्र महतो का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, CM की घोषणा के बाद क्या?

झारखंड का छात्र आंदोलन बीते लगभग एक माह से सुर्खियों में है। जेपीएससी और जेएसएससी में गड़बड़ियों से आक्रोशित छात्रों और युवाओं ने सिस्टम की खामियों को दूर करने के लिए धरना-प्रदर्शन और अनशन का रास्ता चुना। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बीते करीब एक महीने से जारी आंदोलन को सफलता उस समय मिली जब कई दौर की वार्ता के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा रद्द करने का एलान किया। हालांकि, इसके बावजूद छात्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच के मुद्दे पर वे कोई समझौता नहीं करेंगे। सीएम हेमंत की तरफ से किए गए एलान के बाद बीते लगभग तीन सप्ताह से अनशन कर रहे आंदोलनकारी देवेंद्र महतो समेत अन्य छात्र और युवा अपनी भूख हड़ताल और अनशन खत्म करने पर राजी हो गए। झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने खुद देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर युवाओं का अनशन खत्म कराया। ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC आंदोलन: सीएम हेमंत सोरेन के एलान के बाद छात्रों में खुशी, CBI जांच की मांग पर आंदोलन जारी कई अहम सवाल, CM से लेकर आंदोलनकारियों तक, किसने क्या कहा? इस मामले में सोमवार को पूरे दिन क्या कुछ हुआ? झारखंड सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के बाद खुद सीएम हेमंत सोरेन ने क्या कहा? राज्य सरकार के मंत्री, आंदोलन कर रहे युवा, अभ्यर्थी और छात्रों की प्रतिक्रिया क्या रही? जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ियों को दूर करने को लेकर भावी योजना या रणनीति क्या होगी? बीते करीब एक महीने के दौरान इस आंदोलन में कौन से पड़ाव अहम रहे? इस खबर में जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस मामले में सोमवार को पूरे दिन क्या कुछ हुआ? झारखंड सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के बाद खुद स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk