दिल्ली में मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन उस वक्त अचानक नया मोड़ ले गया, जब राहुल गांधी बैरिकेड पार कर आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंच गए। इसके बाद कई घंटे तक परिसर में धरना और पुलिस के साथ बातचीत चलती रही। आखिरकार रात करीब 8:10 बजे दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। जानिए सुबह से रात तक क्या-क्या हुआ… इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। मार्च को रोकने के बाद राहुल गांधी नीति आयोग कार्यालय के पास एक बैरिकेड पर चढ़ गए। उन्होंने हाथ में तिरंगा लहराया और वहां मौजूद कैमरों के सामने इसे दिखाया। इसके बाद राहुल गांधी नीचे उतरे। पुलिस ने सड़क पर बैठे विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।राहुल गांधी को अभी बस में नहीं बैठाया गया था। उन्होंने बस के अंदर बैठी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से बातचीत की। इसके बाद वह अचानक आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट की तरफ बढ़ गए। करीब 12:20 बजे राहुल गांधी गेट नंबर-3 के पास पहुंचे। उनके इस कदम से कई विपक्षी सांसद भी हैरान रह गए। तब तक प्रदर्शन का मुख्य केंद्र संसद मार्ग ही था।आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने राहुल गांधी को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान वहां तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद राहुल गांधी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अंदर चले गए। कुछ ही देर में प्रदर्शन का पूरा केंद्र आकाशवाणी भवन परिसर बन गया।करीब 12:30 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा भी बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के गेट की ओर पहुंचीं। वह अपने भाई राहुल गांधी के साथ शामिल हो गईं। दोनों गेट नंबर-4 के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए। उन्हें देखने के लिए आकाशवाणी भवन के कर्मचारी भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
हिरासत से रिहा हुए राहुल: पहले मार्च, फिर 8 घंटे का धरना; सुबह से लेकर रात तक प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
दिल्ली में मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन उस वक्त अचानक नया मोड़ ले गया, जब राहुल गांधी बैरिकेड पार कर आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंच गए। इसके बाद कई घंटे तक परिसर में धरना और पुलिस के साथ बातचीत चलती रही। आखिरकार रात करीब 8:10 बजे दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। जानिए सुबह से रात तक क्या-क्या हुआ... इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। मार्च को रोकने के बाद राहुल गांधी नीति आयोग कार्यालय के पास एक बैरिकेड पर