असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को रामनगरी पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सरमा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा कि वह दूसरी बार रामलला के दर्शन करने आए हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती से जुड़े सवाल पर उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है। उनके इस बयान को प्रदेश की सियासत में सपा को घेरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।कोलकाता में पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ सभी को खड़ा होना चाहिए। पीड़ितों को चिकित्सा सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।राम मंदिर जाने से पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां महंत हेमंत दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह, डिम्पुल पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर असम के मुख्यमंत्री ने आरती की। उन्होंने मंदिर की भव्यता और स्थापत्य की सराहना की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया। राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्र, ट्रस्टी महंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें