अमेरिका: मंदिर पर हमले की कोशिश से हिंदू समुदाय चिंतित, संगठन ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग; सांसद क्या बोले?

संगठन ने एक बयान में कहा, ये आरोप अमेरिकी हिंदुओं और उन सभी लोगों के लिए बेहद परेशान करने वाले हैं, जो धार्मिक स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं। साथ ही, उन लोगों के लिए भी यह चिंता की बात है, जो बिना किसी डर के एक जगह इकट्ठा होने और पूजा करने के अधिकार को महत्व देते हैं। हिंदू समुदायों से क्या अपील की गई? संगठन ने पूरे अमेरिका में हिंदू समुदायों से शांत रहने, एकजुट रहने और सतर्क रहने की अपील की। बयान में कहा गया, हम मंदिरों, सामुदायिक संगठनों और परिवारों से अपील करते हैं कि वे स्थानीय पुलिस और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए रखें। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें। किसी भी धमकी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें। नेताओं से नफरत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील संगठन ने सभी राजनीतिक दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और नेताओं से भी अपील की। उनसे कहा गया कि वे भारतीय-अमेरिकियों और खासकर अमेरिकी हिंदुओं को निशाना बनाकर फैलाई जा रही नफरत को लेकर बढ़ती चिंता को स्वीकार करें और इस पर कार्रवाई करें। बयान में कहा गया कि अमेरिकी हिंदू देश में एक छोटा धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय हैं। हिंदू स्वयंसेवक संघ-अमेरिका ने कहा, हम नेताओं से अपील करते हैं कि वे हिंदुओं के प्रति नफरत, भारतीयों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और हिंदू पूजा स्थलों को दी जाने वाली धमकियों की स्पष्ट रूप से निंदा करें। वे अपने मतदाताओं, समर्थकों और दूसरे संबंधित लोगों से भी ऐसा करने की अपील करें। ये भी पढ़ें: दूसरे समुदायों के नेताओं से क्या कहा? संगठन ने सामाजिक, अंतरधार्मिक और सामुदायिक नेताओं को भी अमेरिकी हिंदू समुदाय के साथ खड़े होने के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

राजस्थान: अमेरिका-पाकिस्तान में मैच हुआ, तो हम पाक के साथ..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सियासी बवाल

मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा, “अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में मैच होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी।” राठौड़ के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के समर्थन देने संबंधी उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक बहस को हवा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के सामने आने के बाद उनके कथन के संदर्भ और उसके राजनीतिक मायनों को लेकर चर्चा हो रही है। ये भी पढ़ें- ये था पूरा बयान बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राठौड़ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच का रिश्ता समझाने का प्रयास कर रहे थे। प्रयास करते करते मदन राठौड़ भावनाओं में इतना बह गए कि वो बोल बैठे कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच में मैच होता है, पाकिस्तान जीत जाता है और भारत में रहकर कोई पटाखे चलाता है तो वो स्वीकार नहीं होगा। मदन राठौड़ यही नहीं रुके मदन राठौड़ बोले हां अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच में मैच होता है और पाकिस्तान जीतता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, पड़ोसी होने के नाते। आपको भी समर्पित होना होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय को साधने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ये कहा, हम हर व्यक्ति के साथ और उसके विकास के लिए खड़े हैं। पर ये नहीं चलेगा कि भारत पाकिस्तान का मैच हो और पाकिस्तान मैच जीत जाए और यहां रहने वाले भारत की हार पर खुशियां मनाएं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

बीते कुछ महीने से आंदोलन कर रहे दिपके के आह्वान से पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार शाम कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस बात पर भी जोर दिया। राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित तरीके से और उचित सम्मान, गरिमा व शालीनता के साथ फहराया जाना चाहिए। राष्ट्रगान भी इसी तरह गाया जाना चाहिए। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जनता और युवाओं से शुक्रवार, 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगे झंडे के साथ इकट्ठा होने की अपील की है। इस अपील के बीच नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया है कि सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्तूबर को “प्रशासनिक कारणों” से बंद रहेगा। NDMC ने पार्क में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध भी किया है। पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस के व्यापारी और बाजार संघों ने अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मांगी है। उन्हें त्योहारों के मौसम में कारोबार प्रभावित होने का डर है। 02:28 AM, 16-Oct-2026 तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। यह मार्च आज कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में होना है। पुलिस ने कहा कि वह चुनिंदा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही सीजेपी के अभिजीत दिपके ने ‘लहरा दो तिरंगा’ से जुड़ने का आह्वान करते हुए आम जनता से घरों से निकलने और बड़ी संख्या में कनॉट पैलेस पहुंचने की अपील की है। पुलिस ने किन पाबंदियों का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

गरबा में गैर-हिंदुओं की नो एंट्री: अहमदाबाद में मंच से हुआ एलान, सिंगर आदित्य गढ़वी ने क्यों जताई असहमति?

बुधवार को अहमदाबाद के शेला रोड स्थित सवन्ना पार्टी प्लॉट में ‘रंग मोरला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें प्रस्तोता और रेडियो जॉकी आकाश त्रिवेदी ने मंच से गैर-हिंदुओं और मुस्लिमों से कार्यक्रम स्थल छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) सनातन धर्म की रक्षा के लिए यहां आई है। साथ ही, उन्होंने लोगों से किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर देने को कहा।गुजरात वीएचपी के प्रवक्ता हितेंद्रसिंह राजपूत ने इस घोषणा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता राज्य में गरबा कार्यक्रमों के दौरान आयोजकों से मिलते हैं और गैर-हिंदुओं को प्रवेश नहीं देने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के इस कार्यक्रम में आयोजकों से ऐसी ही अपील की थी। इसके बाद मंच से घोषणा की गई।सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद आदित्य गढ़वी ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मंच के पीछे की व्यवस्था पर नियंत्रण कर लिया और उनके मंच का इस्तेमाल ऐसी घोषणा के लिए किया, जिससे वह सहमत नहीं हैं। गढ़वी के मुताबिक, उनकी टीम और कार्यक्रम के प्रस्तोता से इस बारे में सलाह नहीं ली गई थी और न ही वे इसमें शामिल थे।लोकगायक ने कहा कि गरबा ने कभी किसी से उसका उपनाम नहीं पूछा। गुजरात और देश में पीढ़ियों से अलग-अलग धर्मों के लोग साथ मिलकर गरबा करते आए हैं और यही इसकी खासियत है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के प्रति प्रेम और सम्मान के साथ गरबा खेलने आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है। उनके मुताबिक, उनका मंच संगीत और भक्ति के लिए है, राजनीति के लिए नहीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: प्रदर्शन के चलते कल इन 19 रास्तों पर असर, परेशानी से बचने को अपडेट जानकर ही निकलें

🚨 ट्रैफ़िक एडवाइज़री 16.10.2026 को सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में एक प्रस्तावित सभा के मद्देनजर, कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर ट्रैफ़िक की आवाजाही अपराह्न 03:00 बजे से प्रभावित होने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, पर्याप्त यात्रा समय रखें, जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ट्रैफ़िक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। मौजूदा स्थिति के आधार पर ट्रैफ़िक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। अपडेट रहें और रीयल- अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस के हैंडल को फ़ॉलो करें। फ़ेसबुक: https://t.co/XMFa7Ld8gD प्लेटफ़ॉर्म X: https://t.co/hro9F9Bmge इंस्टाग्राम: https://t.co/aL9StmHNJn व्हाट्सएप: 8750871493 हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444 दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। #DelhiTrafficPolice #TrafficAdvisory #DelhiTrafficUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 1 min · National Desk

UP: तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ग्राम प्रधान, ओबीसी आरक्षण की मांग

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गुरुवार को कहा कि हम उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं कि उसने प्रधान को प्रशासक बनाने के सरकार के निर्णय को सही ठहराया। यह चुनाव तक प्रशासक रहेंगे लेकिन तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराए जाने के हाईकोर्ट के निर्णय का हम विरोध करेंगे।सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ संगठन याचिका दायर करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में सर्वोच्च न्यायाल के एक निर्णय के अनुसार ही पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था हुई और उप्र सरकार ने इसके लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया। आयोग को 75 जिलों का दौरा करना है और ओबीसी आरक्षण पर रिपोर्ट देनी है।अभी तक 10 जिलों के आंकड़े भी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में आरक्षण का क्रियान्वयन संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत व विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में विसंगति है। ऐसे में जल्दबाजी में चुनाव कराना ठीक नहीं है। वहीं दूसरी ओर पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार को हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन करने में जुटे रहे। सरकार भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 1 min · National Desk

ईडी के घेरे में आजम: ठेकों की रकम से सरकारी निर्माण, बदला स्वामित्व; खूब बरसी विधायक निधि; जल निगम था मेहरबान

ईडी के घेरे में आजम: ठेकों की रकम से सरकारी निर्माण, बदला स्वामित्व; खूब बरसी विधायक निधि; जल निगम था मेहरबान सरकारी धन से बने पंडाल का स्वामित्व विश्वविद्यालय को सौंपे जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। ईडी की करीब चार साल की जांच के बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सरकारी धन के इस्तेमाल से लेकर निर्माण कार्यों और संपत्तियों के स्वामित्व तक की परतें जांच के दायरे में हैं। सरकारी ठेकों की रकम से लेकर जल निगम और विधायक निधि के बजट तक, जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन के कथित इस्तेमाल के मामले में शिकंजा कस दिया है। ईडी की रिपोर्ट में सरकारी ठेके हासिल करने वाली एक कंपनी के जरिये 55.8 करोड़ रुपये के कथित इस्तेमाल, जल निगम के 23.41 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों और विधायक निधि से खर्च हुए 6.60 करोड़ रुपये का जिक्र किया गया है। सरकारी ठेकों की रकम का 30 फीसदी यूनिवर्सिटी के निर्माण में लगा ईडी का आरोप है कि सरकारी विभागों से ठेके हासिल करने वाले ठेकेदारों के माध्यम से जौहर विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण सामग्री पहुंचाई गई। रिपोर्ट में एक कंपनी के प्रबंध निदेशक के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि संबंधित कंपनी को वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 के बीच करीब 186 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके मिले थे। ईडी के अनुसार, इन ठेकों से प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

नीला ड्रम हत्याकांड: ताजा हुईं यादें, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी रह गए थे दंग, 54 दिन में लगी थी चार्जशीट

1 of 5 सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला Link Copied मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत का फैसला आने के बाद इस मामले से जुड़े लोगों की पुरानी यादें फिर ताजा हो गई हैं। पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम से लेकर विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी तक उस वारदात को याद कर रहे हैं, जिसने पूरे देश का ध्यान मेरठ की ओर खींचा था। शव की हालत और हत्या के तरीके ने पोस्टमार्टम टीम को भी झकझोर दिया था। वहीं, पुलिस अधिकारियों के लिए यह मामला साक्ष्य जुटाने और समयबद्ध तरीके से चार्जशीट दाखिल करने की बड़ी चुनौती रहा। नीले ड्रम में शव मिलने के बाद यह मामला देशभर में चर्चा में आया था। समय बीतने के बाद भी इस हत्याकांड का जिक्र सोशल मीडिया पर होता रहा है। अब अदालत के फैसले के बाद पोस्टमार्टम और विवेचना से जुड़े लोगों ने उस समय की घटनाओं को याद किया है। 2 of 5 सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ड्रम और सीमेंट से शव निकालने में लगा करीब एक घंटा पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में एक साल में करीब 1,500 से 1,800 पोस्टमार्टम होते हैं। इनमें से टीम के सदस्य लगभग 700 से 800 पोस्टमार्टम में शामिल रहते हैं। इसके बावजूद सौरभ राजपूत का मामला उनके लिए बेहद विचलित करने वाला था। टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालने के बाद उसमें डस्ट और सीमेंट भरा गया था। इसके ऊपर तक पानी भरे जाने से सीमेंट जम गया था और शव उसके बीच फंस गया था। टीम के अनुसार, हवा नहीं पहुंच पाने के कारण शव में सामान्य परिस्थितियों जैसी सड़न और दुर्गंध कम थी। पोस्टमार्टम हाउस में पहले ड्रम को कटर से काटा गया। इसके बाद जमे हुए सीमेंट को हटाकर शव बाहर निकाला गया। इस प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

सीजेपी प्रदर्शन: सैम पित्रोदा का बड़ा बयान, कहा- आंदोलन अरब क्रांति जैसा; अभद्र भाषा को लेकर कही यह बात

‘अरब स्प्रिंग’ 2010 और 2011 में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों और विद्रोहों की एक लहर थी, जिसने इस क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही तानाशाही सरकारों को चुनौती दी थी। इसकी शुरुआत ट्यूनीशिया और मिस्र में हुए विरोध प्रदर्शनों से हुई। परिणामस्वरूप वहां की सरकारों को उखाड़ फेंका गया, जिससे अन्य अरब देशों में भी इसी तरह के प्रयास शुरू हुए थे।सैम पित्रोदा ने कहा, “मुझे लगता है कि छात्र आंदोलन और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ आंदोलन निडर विरोध, साहस और जागरूकता को लेकर है। अपने एक लेख में, मैंने इसे ‘भारतीय मानसून’ कहा था, जो ‘अरब क्रांति’ से काफी मेल खाता है। इसका श्रेय अपनी आवाज बुलंद करने वाले इन युवाओं को जाता है। कुछ बातें सही होती हैं, कुछ गलत, और यह ठीक है।"‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर हुए विवाद पर, पित्रोदा ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने तेज आवाज में बात की और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन उनके गुस्से ने चर्चा के नए भी अवसर खोल दिए।उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने तेज आवाज में बात की, कुछ ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। मेरी नजर में, यह ठीक है। ऐसा नहीं है कि मैं इसका समर्थन करता हूं, लेकिन आप उनके गुस्से को देख सकते थे, और इसी आक्रोश ने वास्तव में कई नए अवसर पैदा किए।” जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) से निकली है, तो पित्रोदा ने कहा कि उनके पास इस दावे पर टिप्पणी करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता। मुझे इन चीजों के बारे में जानकारी नहीं है, और मुझे कोई अंदाजा नहीं है। वे जो कहते हैं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

'उम्मीद है कि लोकतंत्र के पक्ष में फैसला आएगा': एसआईआर पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई, माकपा सांसद ने और क्या कहा?

स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी (एसआईआर) को लेकर सियासी घमासान अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इंडिया गठबंधन के नेताओं की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) के सांसद जॉन ब्रिटास ने उम्मीद जताई है कि अदालत इस मामले में अनुकूल फैसला सुनाएगी। उनका कहना है कि इस मामले में सिर्फ मतदाता सूची का मुद्दा नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 1 min · National Desk