ईडी के घेरे में आजम: ठेकों की रकम से सरकारी निर्माण, बदला स्वामित्व; खूब बरसी विधायक निधि; जल निगम था मेहरबान

ईडी के घेरे में आजम: ठेकों की रकम से सरकारी निर्माण, बदला स्वामित्व; खूब बरसी विधायक निधि; जल निगम था मेहरबान सरकारी धन से बने पंडाल का स्वामित्व विश्वविद्यालय को सौंपे जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। ईडी की करीब चार साल की जांच के बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सरकारी धन के इस्तेमाल से लेकर निर्माण कार्यों और संपत्तियों के स्वामित्व तक की परतें जांच के दायरे में हैं। सरकारी ठेकों की रकम से लेकर जल निगम और विधायक निधि के बजट तक, जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन के कथित इस्तेमाल के मामले में शिकंजा कस दिया है। ईडी की रिपोर्ट में सरकारी ठेके हासिल करने वाली एक कंपनी के जरिये 55.8 करोड़ रुपये के कथित इस्तेमाल, जल निगम के 23.41 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों और विधायक निधि से खर्च हुए 6.60 करोड़ रुपये का जिक्र किया गया है। सरकारी ठेकों की रकम का 30 फीसदी यूनिवर्सिटी के निर्माण में लगा ईडी का आरोप है कि सरकारी विभागों से ठेके हासिल करने वाले ठेकेदारों के माध्यम से जौहर विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण सामग्री पहुंचाई गई। रिपोर्ट में एक कंपनी के प्रबंध निदेशक के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि संबंधित कंपनी को वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 के बीच करीब 186 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके मिले थे। ईडी के अनुसार, इन ठेकों से प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

नीला ड्रम हत्याकांड: ताजा हुईं यादें, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी रह गए थे दंग, 54 दिन में लगी थी चार्जशीट

1 of 5 सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला Link Copied मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत का फैसला आने के बाद इस मामले से जुड़े लोगों की पुरानी यादें फिर ताजा हो गई हैं। पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम से लेकर विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी तक उस वारदात को याद कर रहे हैं, जिसने पूरे देश का ध्यान मेरठ की ओर खींचा था। शव की हालत और हत्या के तरीके ने पोस्टमार्टम टीम को भी झकझोर दिया था। वहीं, पुलिस अधिकारियों के लिए यह मामला साक्ष्य जुटाने और समयबद्ध तरीके से चार्जशीट दाखिल करने की बड़ी चुनौती रहा। नीले ड्रम में शव मिलने के बाद यह मामला देशभर में चर्चा में आया था। समय बीतने के बाद भी इस हत्याकांड का जिक्र सोशल मीडिया पर होता रहा है। अब अदालत के फैसले के बाद पोस्टमार्टम और विवेचना से जुड़े लोगों ने उस समय की घटनाओं को याद किया है। 2 of 5 सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ड्रम और सीमेंट से शव निकालने में लगा करीब एक घंटा पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में एक साल में करीब 1,500 से 1,800 पोस्टमार्टम होते हैं। इनमें से टीम के सदस्य लगभग 700 से 800 पोस्टमार्टम में शामिल रहते हैं। इसके बावजूद सौरभ राजपूत का मामला उनके लिए बेहद विचलित करने वाला था। टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालने के बाद उसमें डस्ट और सीमेंट भरा गया था। इसके ऊपर तक पानी भरे जाने से सीमेंट जम गया था और शव उसके बीच फंस गया था। टीम के अनुसार, हवा नहीं पहुंच पाने के कारण शव में सामान्य परिस्थितियों जैसी सड़न और दुर्गंध कम थी। पोस्टमार्टम हाउस में पहले ड्रम को कटर से काटा गया। इसके बाद जमे हुए सीमेंट को हटाकर शव बाहर निकाला गया। इस प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

सीजेपी प्रदर्शन: सैम पित्रोदा का बड़ा बयान, कहा- आंदोलन अरब क्रांति जैसा; अभद्र भाषा को लेकर कही यह बात

‘अरब स्प्रिंग’ 2010 और 2011 में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों और विद्रोहों की एक लहर थी, जिसने इस क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही तानाशाही सरकारों को चुनौती दी थी। इसकी शुरुआत ट्यूनीशिया और मिस्र में हुए विरोध प्रदर्शनों से हुई। परिणामस्वरूप वहां की सरकारों को उखाड़ फेंका गया, जिससे अन्य अरब देशों में भी इसी तरह के प्रयास शुरू हुए थे।सैम पित्रोदा ने कहा, “मुझे लगता है कि छात्र आंदोलन और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ आंदोलन निडर विरोध, साहस और जागरूकता को लेकर है। अपने एक लेख में, मैंने इसे ‘भारतीय मानसून’ कहा था, जो ‘अरब क्रांति’ से काफी मेल खाता है। इसका श्रेय अपनी आवाज बुलंद करने वाले इन युवाओं को जाता है। कुछ बातें सही होती हैं, कुछ गलत, और यह ठीक है।"‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर हुए विवाद पर, पित्रोदा ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने तेज आवाज में बात की और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन उनके गुस्से ने चर्चा के नए भी अवसर खोल दिए।उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने तेज आवाज में बात की, कुछ ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। मेरी नजर में, यह ठीक है। ऐसा नहीं है कि मैं इसका समर्थन करता हूं, लेकिन आप उनके गुस्से को देख सकते थे, और इसी आक्रोश ने वास्तव में कई नए अवसर पैदा किए।” जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) से निकली है, तो पित्रोदा ने कहा कि उनके पास इस दावे पर टिप्पणी करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता। मुझे इन चीजों के बारे में जानकारी नहीं है, और मुझे कोई अंदाजा नहीं है। वे जो कहते हैं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

'उम्मीद है कि लोकतंत्र के पक्ष में फैसला आएगा': एसआईआर पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई, माकपा सांसद ने और क्या कहा?

स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी (एसआईआर) को लेकर सियासी घमासान अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इंडिया गठबंधन के नेताओं की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) के सांसद जॉन ब्रिटास ने उम्मीद जताई है कि अदालत इस मामले में अनुकूल फैसला सुनाएगी। उनका कहना है कि इस मामले में सिर्फ मतदाता सूची का मुद्दा नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 1 min · National Desk

सीएम योगी का मिर्जापुर दौरा: विंध्याचल धाम में किए दर्शन, शिक्षक सम्मेलन में सपा पर जमकर साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा। सीएम मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन- पूजन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री कालीखोह मंदिर मोड़ स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां सीएम ने शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। सीएम योगी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को विजयी बनाकर विधान परिषद भेजने के लिए लोगों से अपील की। कहा कि सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। प्रोजेक्ट अलंकार के पास जो कार्य कर पा रहे हैं या निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौजवानों को नौकरी देने का काम कर रहे हैं इसके लिए आपके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास किए हैं। तब यह सरकार उन चीजों को लेकर आई तभी कार्य आगे बढ़ पाया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो आपकी आवाज उठा सके, आपके हाथों के संवर्धन की आवाज बन सके। शासन से उन योजनाओं को स्वीकृत कर सके जो आप तक पहुंच सके और अच्छा प्रतिनिधि जब आप चुनते हैं तो आपके सभी समस्याओं का समाधान होता है। वहीं गलत प्रतिनिधि चुनने से मानो समस्या का समाधान होने वाला भी हो तो उसके मार्ग में एक बैरियर खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी यही बैरियर है। मेडिकल कॉलेज ना बने इसके लिए इन लोगों ने व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया। भदोही में विश्वविद्यालय में न बने इसके लिए व्यवधान पैदा किया। मां गंगा में मिर्जापुर में और भद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, जानिए क्या है पूरा मामला?

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को बड़ा झटका देते हुए मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें इस्लाम अपनाने वाले व्यक्ति को पुराने सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर पिछड़ा वर्ग (BC) आरक्षण का लाभ देने से इनकार किया गया था। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस चंद्रशेखर की बेंच ने साफ कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था से किसी दूसरे धर्म में जाने के बाद व्यक्ति को पुरानी सामाजिक स्थिति के आधार पर आरक्षण का लाभ अपने आप नहीं मिल सकता। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन बेंच ने उसकी अपील खारिज कर दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 1 min · National Desk

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026: प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, पहले चरण की परीक्षा 18 अक्तूबर को

आधा घंटा पहले पहुंचें विद्यार्थी पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र लिंक इन सेंटरों पर 18 अक्तूबर को होगी परीक्षा आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अल्मोड़ा, अयोध्या (फैजाबाद), बागेश्वर, बाराबंकी, चंपावत, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, शामली, चंबा (हिमाचल), ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कुल्लू, वाराणसी, हल्द्वानी, हिसार, उधम सिंह नगर, ललितपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, करनाल, लखनऊ, बहराइच, बिजनौर, फरीदाबाद, सीतापुर, सोनीपत, मथुरा, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, नारनौल, सोलन, पिथौरागढ़, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश) और गाजीपुर। इन सेंटरों पर 25 अक्तूबर को होगी परीक्षा अंबाला, अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बस्ती, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), बुलंदशहर, चंदौसी, देवरिया, धर्मशाला, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, गुरुग्राम, जम्मू, जींद, कैथल, कन्नौज, कानपुर, कर्णप्रयाग, कठुआ, कौशांबी, कोटद्वार, कुशीनगर, महाराजगंज, मंडी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नई टिहरी, नोएडा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर (उत्तर प्रदेश), रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), सहारनपुर, शिमला, सिद्धार्थनगर, श्रीनगर (उत्तराखंड), सुल्तानपुर, ऊधमपुर और उत्तरकाशी। पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

नीला ड्रम केस: 'बाघ से जंगल और कानून से मनुष्य सुरक्षित', 163 पेज के फैसले में जिला जज ने लिखीं ये खास बातें

1 of 9 जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला Link Copied सौरभ हत्याकांड: ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाते हुए जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने महाभारत के तीन श्लोकों का जिक्र किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि 163 पेज के आदेश में एक का श्लोक जिक्र करते हुए जिला जज ने कहा कि बाघ है तो जंगल सुरक्षित हैं। इसी तरह कानून है तो मनुष्य सुरक्षित हैं। न्याय का धर्म है अपराधी को अपराध की प्रकृति और गंभीरता के अनुसार सजा मिले। उन्होंने कहा कि मुस्कान और साहिल ने जो अपराध किया है उसे मृत्युदंड से कम सजा नहीं दी जानी चाहिए। ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाते हुए जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने महाभारत के तीन श्लोकों का जिक्र किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि 163 पेज के आदेश में एक का श्लोक जिक्र करते हुए जिला जज ने कहा कि बाघ है तो जंगल सुरक्षित हैं। इसी तरह कानून है तो मनुष्य सुरक्षित हैं। न्याय का धर्म है अपराधी को अपराध की प्रकृति और गंभीरता के अनुसार सजा मिले। उन्होंने कहा कि मुस्कान और साहिल ने जो अपराध किया है उसे मृत्युदंड से कम सजा नहीं दी जानी चाहिए। 2 of 9 सौरभ के वकील। - फोटो : अमर उजाला डीजीसी ने बताया कि इस केस में 54 दिन की जांच के बाद पुलिस ने लगभग 1000 पेज का आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। 22 गवाहों ने न्यायालय में बयान दर्ज कराए थे। अब 590 दिन बाद दोनों दोषियों को सजा सुनाई गई है। जिला जज ने मृत्युदंड के आदेश में महाभारत के निर्वनो वध्यते व्याघ्रो निर्व्याघ्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: एसआईआर पर विपक्ष की याचिका पर सुनवाई; श्रीनगर में भारी भूस्खलन; दिल्ली के पीजी की होगी सुरक्षा जांच

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… आज बृहस्पतिवार, 15 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन के बाद उनके माता-पिता को हिरासत में लिया गया। अंकिता के पिता ने न्याय मिलने तक देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की एसआईआर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी। भारत की मतदाता सूची से कथित तौर पर 13 करोड़ नाम हटाए जाने को लेकर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भी चिंता जताई है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी स्थित राजेरवानी में भारी भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया, जबकि 33 केवी बिजली लाइन टूटने से 50 गांवों में अंधेरा छा गया। 2 of 11 इंडिया गठबंधन की याचिका पर सुप्रीम सुनवाई - फोटो : Amar Ujala Graphics एसआईआर: विपक्ष की याचिका पर सुनवाई आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज, 15 अक्तूबर को सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने इस मामले में अदालत का रुख किया है। याचिका में मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र जांच कराने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 15 अक्तूबर की वाद सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बाग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

महाराष्ट्र: उल्हासनगर स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, सिर में मारी दो गोलियां; हमलावरों की तलाश जारी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर के पास बुधवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरीश गजवानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे उल्हासनगर के कैंप-4 इलाके में हुई। यहां अज्ञात हमलावरों ने हरीश गजवानी के सिर में दो गोलियां मारीं। गोली लगने से उनकी मौत हो गई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का संबंध पुरानी रंजिश से होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे का सटीक कारण सामने नहीं आया है। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर कौन थे, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है घटनास्थल का निरीक्षण कर रही विशेष पुलिस टीम मामले की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे का सटीक मकसद सामने नहीं आया है। हरीश गजवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेंट्रल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद आगे की जांच में मदद मिल सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk