मणिपुर में हिंसा की एक और घटना सामने आई है। कामजोंग जिले के चासाद गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के कम से कम 15 घरों में आग लगा दी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर जंगलों और पास के सेना शिविर में शरण लेनी पड़ी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले शनिवार को गांव पर हुई गोलीबारी में एक कुकी नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे। एक अलग घटना में कामजोंग जिला मुख्यालय में प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के हमले में तांगखुल नागा समुदाय के तीन नागरिकों को गोली लगी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात संदिग्ध उग्रवादियों ने चासाद गांव पर हमला किया और कुकी समुदाय के कम से कम 15 घरों को आग के हवाले कर दिया। आगजनी के बाद गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कई ग्रामीणों ने जंगलों और नजदीकी सेना शिविर में शरण ली। घटना के बाद प्रभावित इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को ही चासाद गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया था। गोलीबारी में कुकी समुदाय के एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। लगातार हुई हिंसा और घरों में आगजनी के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।मणिपुर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित करने के लिए असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और कामजोंग पुलिस की संयुक्त टुकड़ी तैनात की गई है। सुरक्षा बलों का उद्देश्य इलाके में शांति बहाल करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के मुताबिक, हालात पर नजर रखी जा रही है।मण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कुकी समुदाय के 15 घर फूंके, गोलीबारी में तीन लोग घायल; जंगलों में भागे ग्रामीण
मणिपुर में हिंसा की एक और घटना सामने आई है। कामजोंग जिले के चासाद गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के कम से कम 15 घरों में आग लगा दी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर जंगलों और पास के सेना शिविर में शरण लेनी पड़ी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले शनिवार को गांव पर हुई गोलीबारी में एक कुकी नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे। एक अलग घटना में कामजोंग जिला मुख्यालय में प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के हमले में तांगखुल नागा समुदाय