केरल के नेदुंबस्सेरी में मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन युवाओं की मौत के मामले में मुख्य आरोपी सुहैल की मां नूहा ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि बच्चे को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। नूहा ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि वह और उनका परिवार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने परिवार की निजता का सम्मान करने और बिना आधार की खबरें नहीं फैलाने की अपील की। नूहा ने रविवार को अपने स्वामित्व वाले इहा डिजाइन के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को प्यार से पालते हैं, उन्हें बड़ा होते देखते हैं और उनके भविष्य के सपने संजोते हैं। ऐसे में बीच रास्ते में बच्चे को खो देना ऐसा दर्द है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वह समझती हैं कि किसी मां या पिता के लिए अपने बच्चे को खोने का दुख कितना बड़ा होता है। उनके मुताबिक, पीड़ित परिवारों के दुख को कम करने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं हैं।नूहा ने कहा कि एक मां और समाज के सदस्य के रूप में वह तीनों मृत युवाओं के परिवार के प्रति अपना समर्थन जताना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ा रहेगा और आगे भी उनका साथ देता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बयान किसी के दुख को कम करके आंकने या दो परिवारों के दर्द की तुलना करने के लिए नहीं है। यह उनकी अपनी बेबसी और संवेदना की अभिव्यक्ति है।नूहा ने कहा कि हादसे की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच को अपना काम करने देना चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई होन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें