कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसे गंभीर घटना बताया है। उन्होंने आग से प्रभावित सैन्यकर्मियों के प्रति संवेदना जताई। हालांकि, आग लगने की वजह और इसमें किसी के घायल होने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अल्बर्टा स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक गंभीर घटना के कारण यहां बड़ी आग लगी है। कार्नी ने घटना से प्रभावित सभी महिला और पुरुष सैन्यकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सोच और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि कनाडा की संघीय सरकार अल्बर्टा के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ के लगातार संपर्क में हैं। दोनों सरकारों के मंत्री और अधिकारी भी आपस में समन्वय बनाए हुए हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री ने आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें