मच्छार ने शनिवार को स्काई न्यूज अरबिया को दिए एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एक सामान्य उड़ान अचानक जिंदगी बचाने की जंग में बदल गई। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें पता नहीं था कि किस चीज ने उन्हें मारा है। पायलट ने बताया कि उड़ान सामान्य तरीके से आगे बढ़ रही थी। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी थीं। ऐसा कुछ भी नहीं था, जिससे आगे होने वाली घटना का अंदाजा लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि वह पहली बार उस सह-पायलट के साथ उड़ान भर रहे थे। उनके मुताबिक, उड़ान शुरू होने के करीब दो घंटे बाद एक अन्य कैप्टन कॉकपिट में आया। उसे वापसी की उड़ान संचालित करनी थी। वह दोनों से मिलने आया था। ये भी पढ़ें: इसी दौरान सह-पायलट ने शौचालय जाने की इच्छा जताई। वह वहां से लौट आया। इसके बाद दोनों कैप्टन कुछ मिनट तक बातचीत करते रहे। फिर सह-पायलट ने कहा कि वह नमाज पढ़ना चाहता है। उसने दूसरे कैप्टन से कॉकपिट से बाहर जाने को कहा। मच्छार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस अनुरोध में कुछ भी असामान्य नहीं लगा। उन्होंने समझाया कि पायलट अपने आराम के समय विमान का नियंत्रण दूसरे पायलट को सौंप सकते हैं। उस दौरान नमाज पढ़ने की भी अनुमति होती है। हमला शुरू होने के समय मच्छार अपनी सीट पर बैठे थे। वह अपने कंप्यूटर पर विमान के उतरने के समय और ईंधन से जुड़ी जानकारी देख रहे थे। सह-पायलट उनके पीछे खड़ा होकर नमाज पढ़ रहा था। अचानक उनके सिर के पिछले हिस्से पर बहुत जोर से वार हुआ। 38 वर्षीय पायलट ने कहा, मेरे सिर के पीछे बहुत जोर से वार हुआ। यह बहुत तेज था और मुझे लगा कि कोई बहुत भारी चीज लगी है। पहले उन्हें लगा कि विमान की छत से कोई चीज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'आप इस तरह नहीं मर सकते': भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बताया, कॉकपिट में कैसे हुआ हमला और कैसे बचाई जान?
मच्छार ने शनिवार को स्काई न्यूज अरबिया को दिए एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एक सामान्य उड़ान अचानक जिंदगी बचाने की जंग में बदल गई। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें पता नहीं था कि किस चीज ने उन्हें मारा है। पायलट ने बताया कि उड़ान सामान्य तरीके से आगे बढ़ रही थी। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी थीं। ऐसा कुछ भी नहीं था, जिससे आगे होने वाली घटना का अंदाजा लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि वह पहली बार उस सह-पायलट के साथ उड़ान भर रहे थे। उनके मुताबिक, उड़ान शुरू होने