1 of 6 भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। शुक्रवार को रायपुर में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए जिम्बाब्वे को चार विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने निकी प्रसाद और दीप्ति शर्मा की शानदार पारियों के दम पर 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले के साथ ही स्मृति मंधाना के भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के नए दौर की शुरुआत भी जीत के साथ हुई। 2 of 6 दीप्ति शर्मा-निकी प्रसाद - फोटो : BCCI Women 19 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में फंसा भारत 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 19 रन के स्कोर पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद ऑफ स्पिनर न्याशा ग्वांजुरा ने अनुष्का शर्मा को भी पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर का विकेट गिरने से भारतीय खेमे की चिंता और बढ़ गई। पावरप्ले के दौरान ग्वांजुरा ने तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे की टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है, लेकिन इसके बाद निकी प्रसाद और दीप्ति शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। 3 of 6 दीप्ति शर्मा-निकी प्रसाद - फोटो : BCCI Women निकी और दीप्ति ने 82 रन जोड़कर पलटा मैच मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करने उतरीं अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान निकी प्रसाद ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को यादगार ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें