असदुद्दीन ओवैसी ने एलोन मस्क के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘कोई गोरा हमें हुक्म नहीं दे सकता। नरेंद्र मोदी से मेरी 100 मतभेद हो सकती हैं, लेकिन मैं अपने देश और संवैधानिक पद का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। हमें दुनिया में सबसे सस्ता डेटा मिल रहा है।’ बता दें कि लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी पीएम मोदी का विरोध करने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। लेकिन जब एलोन मस्क ने भारत के राजनीतिक और व्यावसायिक फैसलों पर अधिकार को लेकर सवाल उठाया, तो ओवैसी ने सरकार का विरोध करने और किसी विदेशी व्यवसायी को देश में शर्तें तय करने देने के बीच का फर्क समझा दिया। ओवैसी का यह रुख राहुल गांधी के रुख से एकदम अलग था। मस्क के आरोपों के बाद राहुल गांधी के पोस्ट पर भाजपा हमलावर है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्पेसएक्स के मालिक और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने भारत में स्टारलिंक प्रवेश को लेकर सवाल किया था।मस्क ने अपने एक पोस्ट में सवाल किया था कि स्टारलिंक को 165 से अधिक देशों में लाइसेंस मिल चुका है और कंपनी ने भारत सरकार की हर कानूनी और नियामकीय जरूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं। इसके बावजूद लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा रहा है? अपने पोस्ट में मस्क ने तंज करते हुए सवाल किया था कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में किसी व्यक्ति या कंपनी पर सीधे तौर पर कोई आरोप साबित करने वाला सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया था। यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई थी, जब इससे पहले केंद्र सरकार ने भारत में स्टारलिंक को लेकर मस्क के आरोपों को खारिज किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें