एक अधिकारी के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने शुक्रवार को सूरज यादव और विशाल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे ने बताया कि कथित घटना 8 अक्तूबर की रात हुई, जब महिला का पति घर पर नहीं था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने महिला को निशाना बनाया और यौन हमला किया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के चार साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी, ताकि वह घटना के बारे में किसी को न बताए। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि सूरज यादव और विशाल महिला के पति के दोस्त हैं और पहले भी उसके घर आते-जाते थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें