ओडिशा में आठ साल बाद हुए छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कई प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में जीत दर्ज की है। संगठन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 346 कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर 208, उपाध्यक्ष पद पर 214, महासचिव पद पर 221 और सहायक महासचिव पद पर 199 एबीवीपी उम्मीदवार जीते हैं। इन नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की युवा शक्ति ‘नेशन फर्स्ट’ यानी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ी है। अध्यक्ष: 208 उम्मीदवार विजयी। 208 उम्मीदवार विजयी। उपाध्यक्ष: 214 उम्मीदवार विजयी। 214 उम्मीदवार विजयी। महासचिव: 221 उम्मीदवार विजयी। 221 उम्मीदवार विजयी। सहायक महासचिव: 199 उम्मीदवार विजयी। अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एबीवीपी के ओडिशा के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब यूनिवर्सिटी, फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी और अब ओडिशा की 13 यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की जीत एक स्पष्ट संदेश देती है। शाह के मुताबिक, युवा झूठ, भ्रम और अव्यवस्था फैलाने वाली ताकतों के बजाय राष्ट्र को प्राथमिकता देने वाली विचारधारा के साथ हैं। उन्होंने छात्र संघ चुनावों के नतीजों को राष्ट्रवाद के प्रति युवाओं के समर्थन के रूप में पेश किया।एबीवीपी ने एक्स पर पोस्ट कर ओडिशा के 346 कॉलेजों में चार प्रमुख छात्र संघ पदों पर अपने उम्मीदवारों की जीत के आंकड़े साझा किए। संगठन के मुताबिक, इन पदों पर उसकी स्थिति इस प्रकार रही। इन आंकड़ों के अनुसार, महासचिव पद पर एबीवीपी के सबसे अधिक 221 उम्मीदवार जीते, जबकि सहायक महासचिव पद पर 199 उम्मीदवार विजयी हुए। ये आंकड़े संगठन की ओर से जारी किए गए हैं। अमित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
दिल्ली के बाद ओडिशा में भी एबीवीपी का दबदबा: अध्यक्ष से महासचिव तक कितने उम्मीदवारों जीते? अमित शाह ने दी बधाई
ओडिशा में आठ साल बाद हुए छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कई प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में जीत दर्ज की है। संगठन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 346 कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर 208, उपाध्यक्ष पद पर 214, महासचिव पद पर 221 और सहायक महासचिव पद पर 199 एबीवीपी उम्मीदवार जीते हैं। इन नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की युवा शक्ति ‘नेशन फर्स्ट’ यानी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ी है। अध्यक्ष: 208 उम्मीदवार विजयी। 208 उम्मीदव