दिल्ली में मतदाता सूची से हटाए गए 47.56 लाख नामों को लेकर निर्वाचन कार्यालय ने दोबारा सत्यापन की मुहिम शुरू की है। अगले 10 दिनों तक बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर पता लगाएंगे कि ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों में कितने पात्र मतदाता हैं और किन कारणों से उनके नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। पात्र मतदाताओं के नाम छूटने के कारणों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। खास बात यह है कि 30 अक्तूबर के बाद भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकेगा, लेकिन ऐसे आवेदक मौजूदा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। देर से आवेदन करने वालों के दस्तावेजों और आवेदन में देरी के कारणों की भी जांच की जाएगी।दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर रह गए लोगों का दोबारा सत्यापन करने के निर्देश बीएलओ को दिए गए हैं। इसका उद्देश्य चार दिसंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने से रोकना है। यह कदम उन शिकायतों के बीच अहम है, जिनमें कहा गया था कि अपने पंजीकृत पते पर रहने वाले कई जीवित मतदाताओं के नाम भी ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए हैं।30 अक्तूबर के बाद आवेदन, जांच के बाद ही जुड़ेगा नाम : निर्धारित समय सीमा के बाद भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का रास्ता खुला रहेगा। हालांकि, ऐसे आवेदन मौजूदा एसआईआर प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे। निर्वाचन कार्यालय आवेदकों से यह जान सकता है कि उन्होंने पहले आवेदन क्यों नहीं किया। इसके अलावा, दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी सत्यापित किया जाएगा कि आवेदक का नाम किसी दूसरे राज्य की मतदाता सूची मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
दिल्ली: 47.56 लाख मतदाताओं की खोज में 10 दिन घर-घर जाएंगे बीएलओ, निर्वाचन कार्यालय ने शुरू किया दोबारा सत्यापन
दिल्ली में मतदाता सूची से हटाए गए 47.56 लाख नामों को लेकर निर्वाचन कार्यालय ने दोबारा सत्यापन की मुहिम शुरू की है। अगले 10 दिनों तक बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर पता लगाएंगे कि ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों में कितने पात्र मतदाता हैं और किन कारणों से उनके नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। पात्र मतदाताओं के नाम छूटने के कारणों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। खास बात यह है कि 30 अक्तूबर के बाद भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकेगा, लेकिन ऐसे आवेदक मौजूद