बीते कुछ महीने से आंदोलन कर रहे दिपके के आह्वान से पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार शाम कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस बात पर भी जोर दिया। राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित तरीके से और उचित सम्मान, गरिमा व शालीनता के साथ फहराया जाना चाहिए। राष्ट्रगान भी इसी तरह गाया जाना चाहिए। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जनता और युवाओं से शुक्रवार, 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगे झंडे के साथ इकट्ठा होने की अपील की है। इस अपील के बीच नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया है कि सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्तूबर को “प्रशासनिक कारणों” से बंद रहेगा। NDMC ने पार्क में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध भी किया है। पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस के व्यापारी और बाजार संघों ने अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मांगी है। उन्हें त्योहारों के मौसम में कारोबार प्रभावित होने का डर है। 02:28 AM, 16-Oct-2026 तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। यह मार्च आज कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में होना है। पुलिस ने कहा कि वह चुनिंदा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही सीजेपी के अभिजीत दिपके ने ‘लहरा दो तिरंगा’ से जुड़ने का आह्वान करते हुए आम जनता से घरों से निकलने और बड़ी संख्या में कनॉट पैलेस पहुंचने की अपील की है। पुलिस ने किन पाबंदियों का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें