02:59 PM, 16-Oct-2026 राहुल गांधी लोकतंत्र का अपमान करते हैं: धर्मेंद प्रधान धर्मेंद प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय हित, व्यवस्था में सुधार और छात्रों के कल्याण के नाम पर हो रहे प्रदर्शनों के पीछे अराजकता फैलाने की साजिश है। भाजपा ने बांग्लादेश का उदाहरण देकर ‘सत्ता परिवर्तन’ की बात करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है और जनता के जनादेश का सम्मान जरूरी है। भाजपा ने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाने और चुनावी नतीजे मनमाफिक नहीं होने पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया। 02:35 PM, 16-Oct-2026 200 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी शामिल हुए। #WATCH | Delhi: AAP leaders and workers take out a Tiranga rally, carrying a 200-ft Tiranga. https://t.co/2ioDMFszGp — ANI (@ANI) October 16, 2026 दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी शामिल हुए। 02:03 PM, 16-Oct-2026 ‘तिरंगा फहराने से क्यों रोक रहे हैं?’- सौरभ भारद्वाज दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा रैली के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें