मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा, “अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में मैच होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी।” राठौड़ के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के समर्थन देने संबंधी उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक बहस को हवा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के सामने आने के बाद उनके कथन के संदर्भ और उसके राजनीतिक मायनों को लेकर चर्चा हो रही है। ये भी पढ़ें- ये था पूरा बयान बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राठौड़ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच का रिश्ता समझाने का प्रयास कर रहे थे। प्रयास करते करते मदन राठौड़ भावनाओं में इतना बह गए कि वो बोल बैठे कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच में मैच होता है, पाकिस्तान जीत जाता है और भारत में रहकर कोई पटाखे चलाता है तो वो स्वीकार नहीं होगा। मदन राठौड़ यही नहीं रुके मदन राठौड़ बोले हां अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच में मैच होता है और पाकिस्तान जीतता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, पड़ोसी होने के नाते। आपको भी समर्पित होना होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय को साधने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ये कहा, हम हर व्यक्ति के साथ और उसके विकास के लिए खड़े हैं। पर ये नहीं चलेगा कि भारत पाकिस्तान का मैच हो और पाकिस्तान मैच जीत जाए और यहां रहने वाले भारत की हार पर खुशियां मनाएं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
राजस्थान: अमेरिका-पाकिस्तान में मैच हुआ, तो हम पाक के साथ..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सियासी बवाल
मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा, “अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में मैच होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी।” राठौड़ के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के समर्थन देने संबंधी उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक बहस को हवा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के सामने आने के बाद उनके कथन के संदर्भ और उसके राजनीतिक मायनों को लेकर चर्चा हो रही है। ये भी पढ़ें- ये था पूरा बयान बता दें कि भाजपा प्र