प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका में भारतीय समुदाय और भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती नस्लीय घृणा, एंटी-इंडिया हेट और नफरती अपराधों के मामलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों व हिंदू समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अब निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान 19 और 20 अक्तूबर को मुंबई के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर उनकी मेजबानी करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब जयशंकर 20 अक्तूबर को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ भी बातचीत करेंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले करीब एक दशक से विदेशी नेताओं और मंत्रियों की मेजबानी दिल्ली से बाहर भी की जाती रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री की वडोदरा में, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की अहमदाबाद में और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की वाराणसी में मेजबानी की थी। रणधीर जायसवाल ने क्या-क्या कहा? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की। इस चर्चा में व्यापार, ऊर्जा और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई। इसके अलावा, उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। साथ ही, हमारे विदेश मंत्री ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'निर्णायक कार्रवाई की जरूरत': अमेरिका में मंदिर पर हमले से भड़का एमईए; भारतीयों की सुरक्षा पर जताई चिंता
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका में भारतीय समुदाय और भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती नस्लीय घृणा, एंटी-इंडिया हेट और नफरती अपराधों के मामलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों व हिंदू समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अब निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल