संगठन ने एक बयान में कहा, ये आरोप अमेरिकी हिंदुओं और उन सभी लोगों के लिए बेहद परेशान करने वाले हैं, जो धार्मिक स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं। साथ ही, उन लोगों के लिए भी यह चिंता की बात है, जो बिना किसी डर के एक जगह इकट्ठा होने और पूजा करने के अधिकार को महत्व देते हैं। हिंदू समुदायों से क्या अपील की गई? संगठन ने पूरे अमेरिका में हिंदू समुदायों से शांत रहने, एकजुट रहने और सतर्क रहने की अपील की। बयान में कहा गया, हम मंदिरों, सामुदायिक संगठनों और परिवारों से अपील करते हैं कि वे स्थानीय पुलिस और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए रखें। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें। किसी भी धमकी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें। नेताओं से नफरत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील संगठन ने सभी राजनीतिक दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और नेताओं से भी अपील की। उनसे कहा गया कि वे भारतीय-अमेरिकियों और खासकर अमेरिकी हिंदुओं को निशाना बनाकर फैलाई जा रही नफरत को लेकर बढ़ती चिंता को स्वीकार करें और इस पर कार्रवाई करें। बयान में कहा गया कि अमेरिकी हिंदू देश में एक छोटा धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय हैं। हिंदू स्वयंसेवक संघ-अमेरिका ने कहा, हम नेताओं से अपील करते हैं कि वे हिंदुओं के प्रति नफरत, भारतीयों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और हिंदू पूजा स्थलों को दी जाने वाली धमकियों की स्पष्ट रूप से निंदा करें। वे अपने मतदाताओं, समर्थकों और दूसरे संबंधित लोगों से भी ऐसा करने की अपील करें। ये भी पढ़ें: दूसरे समुदायों के नेताओं से क्या कहा? संगठन ने सामाजिक, अंतरधार्मिक और सामुदायिक नेताओं को भी अमेरिकी हिंदू समुदाय के साथ खड़े होने के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें