सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा। सीएम मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन- पूजन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री कालीखोह मंदिर मोड़ स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां सीएम ने शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। सीएम योगी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को विजयी बनाकर विधान परिषद भेजने के लिए लोगों से अपील की। कहा कि सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। प्रोजेक्ट अलंकार के पास जो कार्य कर पा रहे हैं या निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौजवानों को नौकरी देने का काम कर रहे हैं इसके लिए आपके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास किए हैं। तब यह सरकार उन चीजों को लेकर आई तभी कार्य आगे बढ़ पाया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो आपकी आवाज उठा सके, आपके हाथों के संवर्धन की आवाज बन सके। शासन से उन योजनाओं को स्वीकृत कर सके जो आप तक पहुंच सके और अच्छा प्रतिनिधि जब आप चुनते हैं तो आपके सभी समस्याओं का समाधान होता है। वहीं गलत प्रतिनिधि चुनने से मानो समस्या का समाधान होने वाला भी हो तो उसके मार्ग में एक बैरियर खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी यही बैरियर है। मेडिकल कॉलेज ना बने इसके लिए इन लोगों ने व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया। भदोही में विश्वविद्यालय में न बने इसके लिए व्यवधान पैदा किया। मां गंगा में मिर्जापुर में और भद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें