राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के दौरान अजय राय के साथ एक महिला कांग्रेस नेता द्वारा कथित बदसलूकी किए जाने से उनके समर्थकों में नाराजगी फैल गई। #WATCH | Lucknow, UP | Congress MP Pramod Tiwari says, “Mona has dedicated her life to Congress; she is from the fourth generation. From being a Panchayat member to a prominent MLA, and today holding the highest position in Uttar Pradesh. Under her leadership, she will bring Congress back to power.” — ANI (@ANI) October 11, 2026 अजय राय नाराज होकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठ गए। इस दौरान समर्थकों के बीच हंगामा और धक्कामुक्की हुई और जूते चल गए। स्थिति को संभालने के लिए वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी अजय राय को मनाने में जुटे रहे। पदभार ग्रहण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने की तैयारी थी, लेकिन अजय राय उसमें शामिल होने के लिए अंदर नहीं गए।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा करना हर नागरिक और कार्यकर्ता का दायित्व है।उन्होंने कहा कि यह समय स्वागत या सम्मान समारोह का नहीं, बल्कि संघर्ष का है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक बलिदानों और संघर्षों से भरा रहा है। पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह इस परंपरा को आगे बढ़ाए।अध्यक्ष मोना ने विश्वास दिलाया कि सौंपी गई जिम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कांग्रेस कार्यालय में हंगामा: धक्कामुक्की व जूते चले, पदभार ग्रहण करने पहुंचे थे आराधना मिश्रा व इमरान मसूद
राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के दौरान अजय राय के साथ एक महिला कांग्रेस नेता द्वारा कथित बदसलूकी किए जाने से उनके समर्थकों में नाराजगी फैल गई। #WATCH | Lucknow, UP | Congress MP Pramod Tiwari says, "Mona has dedicated her life to Congress; she is from the fourth generation. From being a Panchayat member to a prominent MLA, and today holding the highest position in Uttar Pradesh. Under h