1 of 6 दिल्ली में प्रदर्शन का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर हो रहा विरोध प्रदर्शन रविवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। खास बात यह है कि रविवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को कानून में निर्धारित उचित प्रक्रिया के बिना हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए। अदालत के इन सख्त दिशा-निर्देशों के बावजूद, पुलिस प्रशासन द्वारा आज जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। 2 of 6 प्रदर्शनकारियों को बस में लेकर जाती पुलिस - फोटो : भूपिंदर सिंह जंतर-मंतर की ओर मार्च और भारी पुलिस बल की तैनाती रविवार को प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न हिस्सों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिस दौरान कनॉट प्लेस के इनर सर्किल, राजीव चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन के पास भारी गहमागहमी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया, जिसके चलते कई जगहों पर तीखी झड़पें हुईं। 3 of 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : भूपिंदर सिंह प्रमुख छात्र संगठनों और नेताओं की हिरासत इस प्रदर्शन में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) सहित कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अकेले आरके आश्रम मार्ग के पास से 40 से अधिक लोगों को हि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें