जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने शुक्रवार देर रात 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ आठ जिलों की कमान, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, सशस्त्र पुलिस बटालियनों, सीआईडी, तकनीकी सेवाओं और सुरक्षा इकाइयों में भी बदलाव किया गया है। फेरबदल में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार वैभव मीना को एसएसपी पुंछ, सुधांशु धामा को एसएसपी कुपवाड़ा, नेहा जैन को एसएसपी सोपोर, अन्ना सिन्हा को एसएसपी रामबन और हर्षल राजेश महाजन को एसएसपी गांदरबल नियुक्त किया गया है। ताहिर सलीम खान को एसएसपी बांदीपोरा, सजाद खालिक भट को एसएसपी हंदवाड़ा और इरशाद हुसैन राथर को एसएसपी अवंतीपोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बिस्मा काजी को एसएसपी ट्रैफिक सिटी श्रीनगर और केएम प्रियंका को एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे नियुक्त किया गया है। विष्णु कुमार को एसएसपी टेक सीआईडी मुख्यालय, आनंद कुमार मिश्रा को एसएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सतीश कुमार को एसएसपी रेलवे जम्मू बनाया गया है।अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में हरीश एचपी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी वेलफेयर से निदेशक एसएसएफ, मोहम्मद यासीन किचलू को प्रिंसिपल एसटीसी तलवाड़ा, संजय कुमार कोतवाल को कमांडेंट 18वीं जेकेएपी बटालियन और ऐजाज अहमद भट को कमांडेंट 23वीं जेकेएपी बटालियन नियुक्त किया गया है। कमल पाल सिंह मल्होत्रा को एसएसपी प्रशासन जेके4सी, अर्शी आदिल को कमांडेंट पहली जेकेएपी महिला बटालियन और तीकम सिंह वर्मा को कमांडेंट 16वीं जेकेएपी बटालियन की जिम्मेदारी दी गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
जम्मू-कश्मीर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने किए 100 अधिकारियों के तबादले; आठ जिलों के कप्तान बदले
जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने शुक्रवार देर रात 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ आठ जिलों की कमान, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, सशस्त्र पुलिस बटालियनों, सीआईडी, तकनीकी सेवाओं और सुरक्षा इकाइयों में भी बदलाव किया गया है। फेरबदल में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार वैभव मीना को एसएसपी पुंछ, सुधांशु धामा को एसएस