सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालक के साथ अगली बैठक 13 अक्तूबर को होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुंबई हवाईअड्डे से नवी मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों और उड़ानों के अस्थायी स्थानांतरण की विस्तृत योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एक और बैठक प्रस्तावित है। इसमें अस्थायी स्थानांतरण की अंतिम योजना पर चर्चा की जाएगी।यह बैठक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 के चरणबद्ध पुनर्विकास और एयरलाइंस के परिचालन को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्थानांतरित करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भारतीय एयरलाइंस महासंघ और विभिन्न घरेलू एयरलाइनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक के दौरान अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई हवाईअड्डे की तैयारियों की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि हवाईअड्डे पर जरूरी बुनियादी ढांचा और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। कंपनी ने हवाईअड्डे की बेहतर संपर्क व्यवस्था, विमान में भोजन उपलब्ध कराने की सुविधाओं, होटलों, विश्राम कक्षों और अन्य सहायक सेवाओं का भी जिक्र किया।करीब 90 मिनट चली बैठक में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के अधिकारियों ने एयरलाइन संचालकों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान एयरलाइंस की परिचालन संबंधी चिंताओं पर बातचीत हुई और प्रस्तावित स्थानांतरण तथा टर्मिनल 1 के पुनर्विकास से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए। मंत्रालय अब एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालक से प्राप्त जानकारी के आधार पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
मुंबई एयरपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती पर चर्चा, मंत्रालय ने पूछा- एयरलाइंस की योजना क्या है?
सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालक के साथ अगली बैठक 13 अक्तूबर को होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुंबई हवाईअड्डे से नवी मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों और उड़ानों के अस्थायी स्थानांतरण की विस्तृत योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एक और बैठक प्रस्तावित है। इसमें अस्थायी स्थानांतरण की अंतिम योजना पर चर्चा की जाएगी।यह बैठक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 के चरणबद्ध पुनर