#WATCH | Kolkata: Former Trinamool Congress (TMC) MP Rukmini Mallick, popularly known as actress Koel Mallick, officially joins the BJP in Kolkata. The Bharatiya Janata Party has announced her as its candidate for the upcoming Rajya Sabha by-election in West Bengal. (Source: West Bengal BJP) — ANI (@ANI) October 5, 2026 यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्तूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 12 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित करना शुरू कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है। अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों समेत तीनों राज्यों के समीकरणों पर टिकी हैं। भाजपा ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को मैदान में उतारा गया है, जबकि उत्तराखंड से दिनेश आर्य पर पार्टी ने भरोसा जताया है।तीन राज्यों की कुल 12 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश का है, जहां 10 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होगा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें