पेंटागन के एक अधिकारी के मुताबिक, बमवर्षक विमानों को अमेरिका में उनके अपने ठिकानों पर वापस भेज दिया गया है। अधिकारी को संवेदनशील सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की अनुमति नहीं थी। इसलिए उन्होंने रविवार को अपनी पहचान न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।मिलिट्री एयर ट्रैकिंग अलायंस जैसे विमानन गतिविधियों पर नजर रखने वाले समूहों ने ईरान युद्ध शुरू होने के शुरुआती दिनों से आरएएफ फेयरफोर्ड से दर्जनों बी-52 और बी-1 बमवर्षकों को उड़ान भरते देखा है। निगरानी करने वालों ने रविवार को कई बी-1 बमवर्षकों को इस एयरबेस से उड़ान भरते देखा।यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इनमें नए हमले भी शामिल हैं। ट्रंप ने शुरुआत में अमेरिकी लोगों से कहा था कि यह अभियान कुछ हफ्तों तक चलेगा।व्हाइट हाउस से ओहायो में एक रैली के लिए रवाना होते समय ट्रंप ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, ईरान को लेकर मेरे पास फैसले हैं, जो मैं करूंगा। ईरान तबाह हो चुका है। इसलिए एकमात्र सवाल यह है कि यह आसान तरीका होगा या मुश्किल तरीका।पिछले हफ्ते मध्य लंदन में दोहरी ब्रिटिश-ईरानी नागरिकता वाले एक व्यक्ति को आतंकी हमले की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी सितंबर के अंत में आरएएफ फेयरफोर्ड में हुई एक सुरक्षा घटना के बाद हुई। जांच के दौरान कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इस घटना को तेहरान से जोड़ा है। ईरान ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है।आरएएफ फेयरफोर्ड लंदन से करीब 100 मील यानी 160 किलोमीटर पश्चिम में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
अमेरिका ने आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस से हटाए सभी बमवर्षक: क्यों उठाया यह कदम; ट्रंप ने ईरान पर अब क्या कहा?
पेंटागन के एक अधिकारी के मुताबिक, बमवर्षक विमानों को अमेरिका में उनके अपने ठिकानों पर वापस भेज दिया गया है। अधिकारी को संवेदनशील सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की अनुमति नहीं थी। इसलिए उन्होंने रविवार को अपनी पहचान न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।मिलिट्री एयर ट्रैकिंग अलायंस जैसे विमानन गतिविधियों पर नजर रखने वाले समूहों ने ईरान युद्ध शुरू होने के शुरुआती दिनों से आरएएफ फेयरफोर्ड से दर्जनों बी-52 और बी-1 बमवर्षकों को उड़ान भरते देखा है। निगरानी करने वालों ने रविवार को कई बी