दिल्ली में एक विदेशी पर्यटक और ऑटो रिक्शा चालक के बीच हुई दिल छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। यात्रा कंटेंट क्रिएटर तारा इंग्राम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक ने किराया लेने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद महिला ने आभार स्वरूप उन्हें 2,000 रुपये दिए। यह वीडियो लाखों व्यूज और लाइक्स हासिल कर चुका है। तारा इंग्राम ऑटो से सफर कर रही थीं। गंतव्य पर पहुंचने पर उन्होंने चालक से कहा कि उनके पास छुट्टे पैसे नहीं है। वे किराया देने के लिए चेंज मांग रही थीं। ऑटो चालक ने मुस्कुराते हुए हिंदी में जवाब दिया, कोई बात नहीं, जाइए आप। फिर अंग्रेजी में आश्वस्त करते हुए कहा, डोंट वरी। तारा हैरान रह गईं। उन्होंने दोबारा पूछा, आर यू स्योर? चालक ने फिर दोहराया कि कोई समस्या नहीं।पास खड़े एक व्यक्ति ने बातचीत सुन ली और मदद के लिए आगे आए। तारा ने उन्हें अनुवादक बनाकर चालक को धन्यवाद कहने को कहा। उनसे कहें कि मैं उन्हें 2,000 रुपये देना चाहती हूं। उनसे कहें कि मैं उनके लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूं। अनुवादक ने बात पहुंचाई। तारा ने 2,000 रुपये चालक को सौंप दिए। चालक खुशी से भर गए और शुक्रिया अदा किया। तारा ने आशीर्वाद देते हुए कहा, आपका परिवार सुखी रहे।इस बातचीत को लेकर ऑनलाइन कई भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिनमें से कई यूजर्स दोनों के बीच साझा की गई दयालुता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, दयालुता हमेशा, हमेशा, हमेशा जीतती है। दूसरे यूजर ने लिखा कि, भारत से प्यार भेज रहा हूं।तीसरे यूजर ने लिखा कि, भगवान आपका भला करे, बहन। चौथे यूजर ने लिखा कि भारत अद्भुत है। पांचवें यूजर ने लिखा कि अच्छे दिल वाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
विश्व पर्यटन दिवस: दिल को छू लेने वाली है विदेशी महिला सैलानी और ऑटो चालक की एक वीडियो, लाखों व्यूज और लाइक्स
दिल्ली में एक विदेशी पर्यटक और ऑटो रिक्शा चालक के बीच हुई दिल छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। यात्रा कंटेंट क्रिएटर तारा इंग्राम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक ने किराया लेने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद महिला ने आभार स्वरूप उन्हें 2,000 रुपये दिए। यह वीडियो लाखों व्यूज और लाइक्स हासिल कर चुका है। तारा इंग्राम ऑटो से सफर कर रही थीं। गंतव्य पर पहुंचने पर उन्होंने चालक से कहा कि उनके पास छुट्टे पैसे नहीं है। वे किराया देने के लिए चेंज मांग रही थी